Info line on sexual health
MyImages - Micha

सेक्स स्वास्थ्य के लिए एक नयी भारतीय इन्फोलाइन

मानावाधिकार संघठन क्रीआ ने हाल ही में एक इन्फोलाइन की शुरुआत की है जिसका नाम है 'कही अनकही बातें'I इस बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए लव मैटर्स ने क्रीआ की अनुभा सिंह से बात कीI

अनुभा सिंह क्रीआ में प्रोग्राम संयोजक हैंI क्रीआ मानवाधिकारों और महिलाओ को उनके अधिकार दिलाने के क्षेत्र में कार्यरत है और उसका ऑफिस दिल्ली में स्थित हैI 

लव मैटर्स: क्या इस तरह की इन्फो -लाइन की भारत में ज़रूरत है?

क्रीआ: आमतौर पर भारत में सेक्स और प्रजनन सम्बन्धी जानकारी प्रशिक्षण के ज़रिये या फिर विकास क्षेत्र में काम कर रहे संघों के द्वारा प्रदान की जाती  है I हिंदी बोलचाल वाले दूरदराज इलाकों में इस तरह की जानकारी प्रदान करने वाले संस्थान बहुत कम हैं I क्रीआ इन लोगों को एक बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैI

 

भारतीय युवाओं के मन में इस विषय को लेकर बहुत सारी गलत धारणाएं हैंI ग्रामीण परिवेश में तो खासकर सेक्स स्वास्थ्य और कामुकता के सन्दर्भ में चर्चा बहुत सीमित दायरे में की जाती हैI इस इन्फोलाइन के ज़रिये हम एक ऐसा मंच प्रदान करना चाहते हैं जहाँ टेक्नोलॉजी की मदद से एक व्यक्ति के यौन और प्रजनन सम्बन्धी सवाल, सुझाव और विचारों को दूसरे लोगों के साथ साझा कर सकेंI

लव मैटर्स: यह 'इन्फो-लाइन' किस तरह से काम करती हैI

क्रीआ: यह एक शुल्क फ्री सर्विस है और उसी आई.वी.आर तकनीक पर आधारित है जो सभी मोबाइल फोनों में पायी जाती हैI इसके लिए ना तो इंटरनेट की ज़रूरत है और ना ही कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करने कीI उपभोक्ता को केवल हमारे दिए हुए नंबर पर मिस्ड कॉल देनी है और वो 3 से 5 मिनट के सूचनात्मक ऑडियो एपिसोड मुफ्त सुन सकते हैंI

कोई भी उपभोक्ता 09266292662 पर मिस्ड कॉल कर सकता है और हम उन्हें वापस कॉल करेंगेI परन्तु यह एक हेल्पलाइन नहीं है और किसी को सलाह मशवरा देना इस योजना का हिस्सा नहीं हैI जब एक उपभोक्ता फ़ोन करेगा तो उसे उसके जवाबों के आधार पर पहले से अभिलिखित सन्देश सुनायी देंगेI

Info line on sexual health

लव मैटर्स: आप किस तरह की जानकारी प्रदान कर रहे हैं?

क्रीआ: हमारे अभिलेख दो अलग-अलग माध्यमों में हैंI पहला माध्यम एक अभियान है जिसमे हर हफ्ते दो नए एपिसोड होंगेI विशेषज्ञों के साथ साक्षात्कार, सुझाव और लोगों के प्रमाणकों को छोटे-छोटे सूचनात्मक संदेशो के ज़रिये हर शुक्रवार उपभोक्ताओं को सुनाया जायेगा और उसी विषय पर एक ड्रामा श्रृंखला की प्रस्तुति हर मंगलवार को होगीI

दूसरा माध्यम है 'जानकारी' जहाँ लोगों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर सेक्स स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर कुछ स्थाई अभिलेख होंगेI यहाँ पर उपभोक्ताओं को अपने सवालों को रिकॉर्ड करवाने का मौक़ा भी दिया जायेगा जिनके जवाब एपिसोड के आख़री खंड में दिए जाएंगेI

लव मैटर्स: इस इन्फो-लाइन के ज़रिये आप किन महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं?

क्रीआ: हर महीने हम अपने 'अभियान' चैनल के लिए नया मुद्दा चुन लेते हैं, जैसे कि पिछले महीने हमने गर्भपात के विषय में बात करी थी वही इस महीने हम पंचायती चुनावों पर चर्चा करेंगेI हमने निर्णय किया है कि सामान्य विषयों, जैसे महिला हस्तमैथुनहस्तमैथुन से जुडी गलत धारणाएं और जननांगों पर ध्यान केन्दित किया जाएँI

हमने एक परामर्श-समिति का भी गठन किया है जो प्रतिमास मुद्दे चुनने और रेडियो पर जानकारी देने में हमारी मदद करेगीI विभिन्न संस्थाओं, जिनमे लव मैटर्स भी शामिल है, से सलाहकार इन चर्चाओ में सम्मिलित होते हैं और जानकारी तैयार करने में हमारी सहायता करते हैंI कई और एस.आर.एच.आर. संस्थाएं जैसे तारशी, समर्थयम और गुडगाँव की आवाज़ भी हमारे साथ हैंI

Info line for sexual health problems

लव मैटर्स: क्या यह इन्फो-लाइन सुरक्षित और विश्वसनीय है?

क्रीआ- हमारी तकनीकी पार्टनर, ग्रामवाणी ने ऐसी बहुत सी आई.वी.आर. प्रणालियां लागू की हैं जहाँ आंकड़े और सामग्री केवल उन्ही चंद लोगों को मुहैया कराई गयी थी जो उस योजना का हिस्सा थेI हम जानते हैं कि जिन मुद्दो के बारे में हम बात करते हैं वे बेहद संवेदनशील हैं तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे उपभोक्ताओं की गोपनीयता बनी रहेI इसके अलावा हम उपभोक्ताओं के द्वारा पूछे गए एक जैसे सवालों का जवाब भी सामूहिक रूप से देते हैं ना की किसी एक उपभोक्ता को अलग से सम्बोधित करते हैंI

लव मैटर्स: इस तरह की सेवा चलाने में आपको क्या-क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?

क्रीआ: हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, हर महीने सही मुद्दे का चुनावI हमारी परामर्श-समिति कई सुझावों पर विचार-विमर्श करती हैI हम अपने उपभोक्ताओं से सर्वे भी भरवाते हैं और उसके बाद ही उस महीने क्या मुद्दा होगा इस नतीजे पर पहुंचा जाता हैI

 

हमारे उपभोक्ताओं तक सही जानकारी पहुँचाना और उन्हें उनके अधिकारों से अवगत करवाना हमारी अगली चुनौती हैI हम अपने एपिसोड इस तरह से नियोजित करते हैं कि दी जा रही जानकारी हर कॉलर को भली-भांति समझ आ सकेI पिछले महीने हमें दो हज़ार फ़ोन आये थे और अब हम इस सर्विस को ऑफलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से भी बढ़ावा दे रहे हैंI

अगर आपको सेक्स स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी विषय में जानकारी चाहिए तो 09266292662 पर बेहिचक कॉल करेंI यह सेवा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध हैI

क्या आप कही अनकही बातें इन्फो लाइन का इस्तेमाल करेंगे? नीचे टिप्पणी करें या फेसबुक के ज़रिये हमसे संपर्क करेंI

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Aadarsh bete kya jankari chhaiye aapko? Saath hi Is website pe bahut see jaan kari de gayee hai use padh lijiye. Hum humeshan yahan hai aapke liye. https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gahri charcha me judna chahte hai to hamare discussion Board “Just Puchho” me jarur shaamil ho. https://lovematters.in/en/forum
बेटे दोनों अंडकोष में एक का थोड़ा छोटा या बड़ा होना बहुत ही common है लेकिन अगर आपको कोई समस्या हो रही हो तो इसके लिए किसी विशेषग्य या अच्छे पंजीकृत doctor से मिल लिजिए. इसके बारे मे और ज्यादा इस link पर पढ़ लिजिए: https://lovematters.in/hi/resource/testicles-and-more यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Dipu beta hastmaithun se ling mein tanav ki kami ki samasya nahi hoti hai. Kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Body ko apna kaam karne dijiye bête - aur yadi koi bimaari na ho to - ye thik ho jana chahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
इसमें कोई समस्या नहीं है बेटा, ये होना बहुत ही common हैं। यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi yeh janne ka koi bhi tarika moujjud nahi hai. Yeh padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे आपका सवाल स्पष्ट नहीं है! Please दुबारा कोशिश कीजिये और पूरी बात लिखिए. यदि किसी भी मुद्दे पर आप गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
25 year kar larka 40 year moti larki se kya sex kar saktai hai. Mai nh kr pata bahar mera li khada hota hai lekin uske ps ya yn me chuwane pr mera ling hera chota ho jata hai mai logo se kahta hu lekin koi manta nh kya karu atmhatya 5year sadi ko ho ge plz help me 6393583297
Aatmahatya ? Kis liye ? Kyunki ling khada nahi ho raha ? Aatmahatya kisi bhi samasya ka samadhaan nahi hota hai! Wife ke saath ya gf ya dono ? Apne darr aur bhay ko sambhaalo, ek doctor ya psychologist se mill ke thoda apne aap ko shaant karo aur aatmhatya ko rahne do. Yaha padho: https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Aur ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Isliye apni partner ki body ko samjh lijiye- usko time dijiye. partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे इसके लिए किसी विशेषग्य या अच्छे पंजीकृत doctor से मिल लिजिए. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>