AuntyJi
Love Matters

मैं थ्रीसम करना चाहती हूँI

द्वारा Auntyji मई 1, 10:06 पूर्वान्ह
आंटी जी मैं एक बार थ्रीसम करके देखना चाहती हूँ लेकिन मेरा बॉयफ्रेंड हर बार मना कर देता हैI मैं उसे कैसे मनाऊं? अब तो इसको लेकर हमारे बीच लड़ाइयां भी होने लगी हैं I कहकशां (23), गुडगाँवI

आंटी जी कहती हैं... पुत्तर थ्रीसम जो है ना, यह फ़साद की जड़ बन सकता है अगर दोनों की उसमे सहमति ना हो तो I कैसे? चल बताती हूँ तुझेI

सिर्फ़ लड़के ही मज़े क्यों करें

कहकशां पुत्तर, पता है सबसे बढ़िया बात क्या है? यह कि अपना सेक्स मज़ेदार बनाने के लिए यह सुझाव तू अपने बॉयफ्रेंड को दे रही हैI इसका मतलब है कि तू अपनी कामुकता को लेकर बिलकुल भी घबराई हुई और शर्मिन्दा नहीं हैI तुझे उस पर गर्व है और तू यौन क्रिया का भरपूर आनंद लेना चाहती है और यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा हैI

तो बेटा यह तो साफ़ है कि तुम दोनों ने इस बारे में बात की है और उसे तेरा सुझाव बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा हैI क्या उसने बताया कि उसे इसमें क्यूँ दिलचस्पी नहीं है? अच्छा पुत्तर एक बात बता कि क्या तू जानती है कि तुझे थ्रीसम क्यूँ करना है? देख थ्रीसम में मज़ा तो बहुत आएगा लेकिन क्या तूने इस पर गौर किया है कि इसके साथ कुछ जटिलताएं भी जुड़ी हो सकती है?

भरोसा

सबसे पहले हर रिश्ते के एक महत्त्वपूर्ण पहलु की बात करते हैं - भरोसा! अगर तेरे साथी को कोई तुझसे ज़्यादा अच्छा लगे तो क्या तब भी तू उस पर उतना ही भरोसा करेगी जितना अब करती है? थ्रीसम की एक कड़वी सच्चाई यह है कि यह सुनने में अच्छा लगता है लेकिन इससे आपके रिश्ते में भी कई मुश्किलें पैदा हो सकती हैंI

अगला सवाल आता है कि तीसरा व्यक्ति कौन है? क्या तूने अपने बॉयफ्रेंड को कोई विकल्प दिए हैं या तूने खुद ही निर्णय ले लिया है कि फलां व्यक्ति के साथ करना है? वो फलां व्यक्ति महिला है या पुरुष? अगर पुरुष है तो क्या तूने सोचा है कि अगर तेरा बॉयफ्रेंड पुरुष की जगह महिला को शामिल करना चाहे तो, तू क्या करेगी या कहेगी?

मेरी एक बात गाँठ बाँध ले पुत्तरI अगर किसी बात को लेकर किसी का जवाब ना हो तो हमारे पास उनके निर्णय का सम्मान करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होताI

नहीं का मतलब नहीं होता है, शायद नहीं

दूसरा पहलु यह है कि इससे रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है जिससे लड़ाइयां हो सकती हैंI खासकर तब जब दोनों में से एक साथी इसके लिए पूरी तरह या बिलकुल भी तैयार नहीं होI हर व्यक्ति का इसके प्रति सोचने का एक अलग नज़रिया हो सकता हैI कुछ लोगों को यह लगता हैं कि उनका साथी यह सुझाव इसलिए दे रहा हैं क्यूंकि वो उनसे संतुष्ट नहीं है, कुछ को लगता है कि वे अपने रिश्ते का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा खतरे में डाल रहे हैं, लेकिन फ़िर कुछ ऐसे भी होते हैं जो यह महसूस करते हैं कि यह भी बाकी सेक्स खिलौनों की तरह है - जिनका इस्तेमाल आप अपने सेक्स जीवन को और मसालेदार बनाने के लिए करते हैंI

कहकशां बेटा, थ्रीसम रिश्तों के लिए अच्छा है या बुरा, इस पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना मुश्किल है - यह एक निजी मामला है और अगर आपका साथी इसे नहीं करना चाहता तो आप कुछ नहीं कर सकते, कम से कम अभी तो नहीं!

मज़ेदार सेक्स या मज़बूत रिश्ता

अगर आप दोनों इसके लिए तैयार भी हों तो भी थ्रीसम करना कांटो की सेज से कम नहीं हैI आप दोनो को यह पता होना चाहिए कि एक दूसरे की सीमाएं कहाँ तक हैंI आपका रिश्ता अटूट होना चाहिए- थ्रीसम की मदद लेकर रिश्ता अटूट बनाने की मत सोचनाI

कोई बाहरी व्यक्ति आपके बंधन को मज़बूत नहीं बना सकता

और अंत में पुत्तर यही कहूंगी कि तुम दोनों का जो भी निर्णय हो, आपसी सहमति से होना चाहिएI चलो जी, अब यह सोचना शुरू करो कि उस दिन या फ़िर रात को तूने कपडे कौनसे पहनने हैं, या नहीं पहनने हैं, हाहाहाहा!

कहकशां पुत्तर जाते-जाते तेरे लिए एक सवाल छोड़े जा रही हूँI अगर तेरा/तेरी सबसे अच्छा/अच्छी दोस्त यही सवाल तुझे करे जो तूने मुझसे किया है तो तू क्या कहेगी?

लेखक की गोपनीयता बनाये रखने के लिए तस्वीर में एक मॉडल का इस्तेमाल किया गया हैI

क्या अपने अपने साथी को थ्रीसम के लिए मना लिया है? अपनी टिप्पणियां नीचे लिखें या फेसबुक के ज़रिये हमसे संपर्क करेंI अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बनेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Relax, Rihan beta. Jaldi viryapaat hone se koi baat nahin, don’t worry. Toh sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lo- usko time de do. Aur yadi shareer mein uttejna adhik ho, sex ki bhavna zyada hogi toh sheegra hi patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisi stithi mein, partner par focus badhana, foreplay, yaani bete ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaen karna , jinse dono ko anand mile, apne partner ki uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hast maithun kar saktey hain, utne samay pehle jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ye aap sawaal kis nazar se poochh rahe hain, Ashish beta? Sex se koi nuksaan nahi jab tak ki wo safe sex hai, yaani poori samjhdaari dono logo ki sehmati aur safety ke sath kiya gaya sex ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke kaaran kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayam chintan kar lijiye, aur soch lijiye. Jara yeh writup bhi padh lo : https://lovematters.in/hi/news/should-i-try-sex-older-woman Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ajay bete, please size par mat jao apna andaaz achchha karo aur apne partner ke saath time bithao. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bete threesome juda hai kya? Who likhiye tab tak yeh padhiye: https://lovematters.in/en/making-love/ways-to-make-love/threesome-top-6-myths Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta ismein koi samsya nahi maslan saaf-safai ka poora dhyan rakha gaya ho aur ismein dono partners ki barabar marzi shamil ho toh! Aur behtar hoga yadi condom ka istemal kiya jaye aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-dos-and-donts https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/cunnilingus-the-ultimate-dos-and-donts https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/top-tips-for-the-best-blowjob Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Raj beta threesome ya kisi bhee sexual activity mein dono ki sahmati hona zaruri hota hai- agar unhe ye pasand nahi- toh iska matlab nahi hi hai. Aap bhi unhe force mat kijiye- ye Jaaiz demand nahin. Aur saath hi yeh ek baat yad rakhiye, ki threesome itna asan nahin, yahan padhiye: https://lovematters.in/en/making-love/ways-to-make-love/threesome-top-6-myths Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
अर्जुन बेटा threesome या किसी भी sexual activity में दोनों की सहमती होना बहुत ज़रूरी होता है - पहले threesome के बारे में - अच्छा / बुरा - जान लीजिये. फिर कोई निर्णय लीजिये, ठीक है बेटे! बस ये एक बात याद रखिये की threesome इतना आसन नहीं, so अच्छी तरह सोच लीजिये - ये कदम उठाने से पहले - और इसे भी पढ़ लीजिये: https://lovematters.in/en/making-love/ways-to-make-love/threesome-top-6-myths यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>