Auntyji Love Matters
Love Matters

क्या हस्तमैथुन बुरी आदत है?

द्वारा Auntyji दिसंबर 30, 10:07 पूर्वान्ह
मुझे एक बुरी आदत है- हस्तमैथुनI मेरे दोस्त मेरा मज़ाक उड़ाते हैंI दरअसल, मेरे दिमाग में पूरे दिन सेक्स के ख्याल आते हैं...

...और जिस भी लड़की से मिलता हूँ, मेरा उसके साथ सेक्स करने का मन करता हैI क्या मुझे कोई दिमागी बीमारी हो गयी है? ध्रुव (19) जबलपुर

आंटीजी कहती है...ओये, तेरी बीमारी मानसिक नहीं है पुत्तर, ये समाज की बनायीं हुई बीमारी हैI चल, समझातीं हूँ तुझे...

कल और आज

हमारा देश, जो एक समय सेक्स और सेक्सुअलिटी के बारे में अपनी उदारता के लिए माना जाता था, न जाने बेटा किसकी नज़र लग गयी इस देश को? बीतते समय के साथ सेक्स या इस से जुडी कोई भी बात शर्मिंदगी का विषय बनता जा रहा हैI और दुर्भाग्यवश युवाओं का सेक्स से जुड़ा पहला अनुभव हस्तमैथुन होता है और हस्तमैथुन के बारे में ही न जाने कितनी गलत जानकारी प्रचलित हैI

जो प्रचलित बातें सुनने में आती हैं उन्हें सुनकर लगता है मानो दुनिया कीसारी परेशानियों की जड़ हस्तमैथुन ही हैI इतना ही नहीं, बच्चे अक्सर बढ़ती उम्र में अपने शरीर में आते बदलावों को लेकर शर्मिंदा महसूस करते हैंI लडकियां अपने स्तनों को छुपाने की कोशिश करती हैं और लड़के अपनी मूछों और बदली हुई आवाज़ से शर्मिंदा होते हैं...क्यों भाई? ये सब शर्म किस लिए?

सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल

अब सवाल हस्तमैथुन का? तुझे पता है कितने लड़के हमें इस बारे में सवाल पूछते हैं? असल में फेसबुक और वेबसाइट पर सबसे ज़्यादा जिस सवाल का जवाब हम देते हैं, वो हस्तमैथुन से जुड़े सवाल ही हैं बेटाI

हस्तमैथुन दुनिया में सेक्स से सम्बंधित सबसे ज़यदा चर्चित विषय हैI इसलिए ध्रुव बेटा, तेरे जैसे बच्चों की दुनिया में बिलकुल कमी नहीं जो ये सोचते हैं की हस्तमैथुन करना या सेक्स के बारे में सोचना कोई बीमारी हैI इसलिए सबसे पहले, ठण्ड रख!

पुत्तर, हस्तमैथुन के बारे में जानकारी देकर मैं समय ख़राब नहीं करुँगी, इस वेबसाइट पर उससे जुडी लगभग हर संभव जानकारी पहले ही से मौजूद हैI बस मैं केवल दो चीज़ों के बारे में बात करुँगीI

क्या हर महिला सेक्स का खिलौना है?

ऑब्जेक्शन सस्टनेड

फिर तो ये बात हो गयी बेटा की तू जब भी कोई लड़की देखेगा तो तू उसके साथ सेक्स करना चाहेगा, हैं? बेटे कुडियां कोई खिलौना थोड़ी हैंI इस बारे में तो तुझे कुछ सोचना पड़ेगा ध्रुवI सवाल बहुत बड़ा है- तू महिलाओं को कैसे देखता है? तू उनसे किस तरह के सम्बन्ध?

नहीं बेटा, बिलकुल नहीं! इसलिए इस सोच पर तो तुझे जल्द से जल्द काबू लाना पड़ेगाI इस तरह की सोच रखने का अर्थ है महिलाओं की इज़्ज़त न करना, और मेरे बेटे आंटीजी को तुझसे ये उम्मीद बिलकुल नहीं की तू महिलाओं की इज़्ज़त ना करेI इस सोच के साथ तू कभी किसी महिला के मन में जगह नहीं बना पायेगा बेटाI

दोस्त या भोन्दु

अब रही बात तेरे दोस्तों की! कौन हैं भाई तेरे दोस्त? तुन्हे उन्हें अपने मन की बात बताई तो वो तेरा मज़ाक उड़ा रहे हैं, जबकि सच यही है कि वो भी इस उम्र में वही सब अनुभव कर रहे होंगे जो तू कर रहा हैI हस्तमैथुन करो तो 'हो, गन्दी बात!' और अगर न करो तो, 'तुझमे कुछ कमी तो नहीं?'

तू ऐसे दोस्तों से क्या चर्चा करेगा? क्या वो इस लायक भी हैं? हाँ लेकिन तू किसी से कहेगा कि तुझे हर लड़की को देखकर सेक्स जागने लगता है, तो बेटे लोग ज़रूर हँसेंगेI

चल अब ज़रा अपने दिमाग को शांत कर! कोई स्पोर्ट्स खेल, जिम जाना शुरू कर, दौड़ लगाI अपना ध्यान सेक्स के अलावा और चीज़ों में भी लगाI सेक्स के बारे में सोचना कोई पाप नहीं है बेटा, लेकिन सिर्फ सेक्स के बारे में सोचता रहेगा तो बाकि सब चीज़ों के बारे में कौन सोचेगा? तेरी आंटीजी??

क्या आपके पास हस्तमैथुन से जुड़े कुछ और सवाल हैं? अपनी राय यहाँ आंटीजी को लिखेंI आप फेसबुक पर भी अपने विचार हमसे साझा कर सकते हैंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Aisa kuchh nahi hota, Abhishek beta. Ye sirf ek mithak hain. Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain. Jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sorry, Abhishek bete. Ling ka size badhane ka koi bhi tareeka maujood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Jee han bilkul hote hain. Aur bete virya ka gadha-mota hone se koi sambandh nahi hai zara yeh padho: https://lovematters.in/hi/resource/ejaculation lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/is-masturbation-making-my-semen-watery https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/semen-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta aisa hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai Suresh bete? Aur koi fark nahi padega, agar aap apni taiyari aur ismein ek balance bana kar rakhen toh. Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Manoj bete sar mein dard ka karan hastmaithun nahi ho sakta hai, iske anya karan ho sakte hai, iske liye aap kisi panjikrit doctor se mill lijiye. Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Nikhil beta hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Aur kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Tension ya pressure ke karan bhee ling me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki ling me tanav ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta aisa hona bohot hi common hai lekin hum ismein aapki koi sahayata nahi kar sakte hai. Aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
आंटी जी मैं साथ 8 दिन में एक बार हस्तमैथुन कर लेता हूं पर एक बार हस्तमैथुन करने के बाद में मेरा लिंग टाइट ही रहता है दो-तीन दिन ऐसा लगता है कि और करता रहूं पर उससे मेरे सिर में दर्द हो जाता है मतलब ज्यादा करने से तो यह किसी कमजोरी की वजह से होता है यह शरीर की क्षमता कम हो गई है मेरी पत्नी चल बसी है मेरी उम्र 48 साल है क्या मुझे हस्तमैथुन करना चाहिए या नहीं
अनिरुद्ध बेटे सर दर्द के अन्य कारण हो सकते हैं, और हस्तमैथुन से शरीर की क्षमता कम नहीं होती, न ही कमजोरी आती है - आप थकान को कमज़ोरी ना समझिए बेटे! ये बहुत सामान्य है, बस स्वस्थ रहिये और याद रखिये कि हस्तमैथुन ऐक सेफ़/सुरक्षित तरिका है अपनी संतुष्टि करने का इससे कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
अगर आप लड़कों की तरफ आकर्षित होते हैं तो इसमें बुरा ही क्या हैं? आप पहले मर्द थोड़े न हैं जो ऐसा महसूस करते हैं. लेकिन अगर आप हर किसी जवान लड़के को देख कर उत्तेजित हो जाते हैं, तो इसमें सुधार लाना होगा क्योंकि की हर कोई सेक्स करने के लिए नहीं होता है - साथ ही समलैंगिकता के ऊपर - चाहे वह पुरुष हो या महिला - समाज की बहुत कड़ी नज़र है और इसको बुरी नज़र से देखा जाता है, इसलिए सावधानी ज़रूरी है और हाँ हमेशा कंडोम इस्तेमाल करना होगा और रिश्ता - यानी कि रूहानी, या रोमांटिक वहाँ ही बनाओ जहाँ आपको यकीन हो कि इसको गलत नहीं समझा जायेगा. आप अकेले नहीं, अपने जैसे और भी लोग या संस्थान ढूँढ़ो- आपके शहर में ज़रूर होंगी!! इसे पढ़िए: https://lovematters.in/hi/sexual-diversity/sexual-orientation/am-i-gay यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों.https://lovematters.in/hi/forum
Bete iske baare mein ek panjikrit doctor se mil lijiye, aur unki salah le lijiye. Ise bhi padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/ejaculation lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/is-masturbation-making-my-semen-watery https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/semen-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>