how to remove my nude pictures online
© Love Matters India

मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने मेरी अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर दी हैं। कृपया मेरी मदद करें!

द्वारा Auntyji अगस्त 14, 02:40 बजे
नमस्ते आंटी जी, पिछले महीने मैंने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। लेकिन उसने मुझे रिश्ता ना तोड़ने के लिए बहुत दबाव डालाI जब मैंने मना कर दिया तो उसने हमारी कुछ अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर दी। मुझे क्या करना चाहिए? गीता, 21 वर्ष, मेरठ।

आंटी जी कहती हैं- क्या बात कर दी पुत्तर? उफ्फ! कोई इतनी गंदी हरकत कैसे कर सकता है बेटा…चलो मिलकर कोई उपाय निकालते हैं।

घटिया हरकत

बेटा गीता, सबसे पहले तुम्हारे बारे में बात करते हैं। कितनी घिनौनी हरकत है ना पुत्तर ये? मैं समझ सकती हूं कि तू यह सोचकर कितना परेशान होगी कि जिस लड़के पर तूने अपना समय और ऊर्जा दोनों खर्च किया वो आगे चलकर ऐसा निकलेगाI

जब हमें एहसास होता है कि हमारा पार्टनर इस तरह की गिरी हुई हरकत कर सकता है तो कितना दुःख होता है नाI वो भी क्यों? क्योंकि आप उसकी मांगें पूरी करने के लिए तैयार नहीं हुईं।

जब हम प्यार में होते हैं, तो हम कभी कल्पना भी नहीं कर पाते हैं कि यह व्यक्ति वास्तव में हमें नुकसान पहुंचाएगा। आपको दुखी देखकर वह ख़ुश होगा !! उफ्फ। कितनी नीच हरकत है यह!

क्या यह ब्रेकअप का नियम है कि कोई व्यक्ति आपको अस्वीकार कर दे तो आप उसके साथ घिनौनी हरकत करेंगे। गीता बेटा, अपना मन पका कर सबसे पहलेI बेटा, मुझे आशा है कि यह तो तू अच्छे से समझ गयी होगी कि तेरा बॉयफ्रेंड एक कमजोर इंसान से ज़्यादा कुछ नहीं है जो तुझे दोबारा पाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहा है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि कहानी खत्म हो गयी...बुरा उसके साथ भी होगा। इसके लिए तुझे मजबूत बनना पड़ेगा। हालांकि मैं अच्छी तरह समझ सकती हूं कि इस समय तू कितनी परेशान होगीI

क्या करना अच्छा होगा

अब तुम्हें क्या करना चाहिए? उसे पूरी तरह से अनदेखा करो! उसे अपने एकाउंट से ब्लॉक कर दो और उसे अपने दिमाग, अपने कंप्यूटर या फोन से बाहर निकालने के लिए तुझे जो कुछ भी करना पड़े, वह करो। किसी भी तरह अपनी दुनिया से बाहर निकालो उसे!

उसे अपनी घिनौनी हरकतों पर ख़ुश होने के लिए अकेला छोड़ दे और उससे दूर हो जाI इस तरह से तू उससे यह मौक़ा चीन लेगी कि वो तुझे किसी भी तरह से कोई भी नुक्सान पहुंचा कर किसी भी तरह की खुशी हासिल कर सकेI यदि तू अपनी दुनिया से उससे जुड़ी सभी चीज़ें हटा दोगी तो वह सभी चीजें कमजोर पड़ जाएंगी जिससे  वह तुझे चोट पहुंचा रहा है। यही एक तरीका है। नहीं?  जहां तक दूसरों का सवाल है, मैं यकीन के साथ कहती हूं कि इस दुनिया में कोई भी इस तरह की मूर्खतापूर्ण एवं बचकाना हरकतों का समर्थन करेगाI

हाँ कुछ बेवकूफ लोगों को इसमें मज़ा आ सकता हैI लेकिन बाद में हर कोई उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ हो जाता है जिसने तुम्हारे निजी पलों को सार्वजनिक किया है। मज़ाक उसका बनेगा तेरा नहीं।

वह जिस प्लेफॉर्म पर वीडियो या तस्वीरें अपलोड कर रहा है, तू वहां भी रिपोर्ट कर सकती हैI तू फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी अन्य साइट्स को इसे अपराध बताकर रिपोर्ट कर सकती हैI ये लोग अश्लील सामग्री हटाने के लिए मजबूत कारवाई करते हैं और उस व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा देते हैं जो रिवेंज पोर्न में शामिल होता है।

हां, रिवेंज पोर्न वह शब्द है, जिसका इस्तेमाल ऐसी स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है जहां एक पार्टनर, आमतौर पर एक असंतुष्ट पूर्व प्रेमी अपनी प्रेमिका की अनुमति के बिना उसकी (आमतौर पर ऑनलाइन) अंतरंग तस्वीरों और वीडियो को साझा करता है। ये तस्वीरें या वीडियो उनके अंतरंग संबंधों के दौरान कभी कभी उसकी सहमति से बनायी गयी होती हैं और उस दौरान उन्हें ऑनलाइन करने की कोई आपसी सहमति नहीं होती है।

आप इसकी शिकायत पुलिस विभाग के साइबर क्राइम सेल में भी कर सकती हैं। हालांकि यहां पूरी प्रक्रिया शायद बहुत धीमी होती है - लेकिन अगर उन्होंने उसे एक फोन कॉल किया तो उसकी सारी मर्दानगी निकल जाएगी।

लेकिन हां, इस सबका थोड़ा बहुत असर तो तुझ पर भी पड़ेगाI इसके बारे में सोचें और यदि आपको लगे कि किसी की मदद लेनी चाहिए तो यह ज़्यादा बेहतर होगा।

ट्रिक्स और नखरे

पता है बेटा, मेरा डॉगी , जुल्फी, वह भी कई बार अपनी मांगें पूरी करने के लिए कुवह भी करता हैI वह सड़क के बीच में बैठकर ट्रैफिक या लोगों को परेशान करता है - वह सिर्फ़ अपना रास्ता चाहता है! कोई विकल्प नहीं देता लेकिन अपनी हर बात मनवाना चाहता है - यह क्या बात हुई? यह ब्लैकमेल है।

तू ही बता कि ब्लैकमेल करने वाले के साथ क्या करना चाहिए? या तो आप उसकी बातों को मान लें या फिर अपने ज़मीर से मत हिलें। मेरी मानो तो अंतिम वाला उपाय ज़्यादा बेहतर है। नहीं तो फिर मेरी तरह - तुम भी अपने पैरों को कीचड़ में डालो जैसे कि जुल्फी मुझसे करवाता है।

और एक बार जब तू ऐसा करेगी तो मैं भी करुंगी - मैं वादा करती हूँ! वास्तव में मैंने पहले से ही शुरू कर दिया है! बहत हो गया ज़ुल्फी का ज़ुल्म !

प्यार भरोसे पर टिका होता है, उसने भरोसा और रिश्ता दोनों को ही तोड़ दिया है। उसने जो कुछ भी किया उसपर तुझे शर्मिंदा होने की कोई ज़रूरत नहीं है। शर्म तो उसे आनी चाहिए। तूने उस पर भरोसा किया, इससे बड़ा तोहफ़ा किसी के लिए क्या हो सकता है। है कि नहीं? और उसने ना सिर्फ़ तेरा विश्वास तोड़ा है बल्कि तुझे भी हमेशा के लिए खो दिया है।

बेटा मैं जानती हूं कि जो इस समय तुझ पर गुज़र रही है वो कोई नहीं समझ सकताI लेकिन बेटा जान खुद को इसी में उलझा कर मत रखो। इसे प्यार के एक सबक के रूप में लो। अंतरंग तस्वीरों और वीडियो के प्रति सावधान रहो और बुद्धिमानी से पार्टनर चुनो। अब ब्लैकमेल करने वाले को लात मारो।

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं ।

क्या आप भी कोई सवाल पूछना चाहते हैं या आपको सलाह की ज़रूरत है? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Dekhiye Breast hamare body ke size ke anusaar hi hote hai. Aur rahi baat inhe badhane ki toh yeh toh possible nahi hai. Phir bhi yadi aap chahe toh kuch exercise online dekh lijiye. Saath hee yeh bhi padh leejiye: https://lovematters.in/hi/resource/breasts https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/breasts-is-bigger-better https://lovematters.in/hi/our-bodies/will-my-breasts-grow-too-big-if-i-dont-wear-a-bra-soon Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rani bete kya aapne is bare mein kanuni madad lene ke bare mein socha hai? Yadi aap chahen toh is par bhee vichar kar sakti hain, aap ek complaint kar sakti hain ki aapka ex BF aapko tang kar rha hai ya pareshaan kar raha hai. Saath hee bête aap apni baat apne ex BF ke saamne spasht rup se rakhiye ki aapka aur unka rishta khatm ho chukka hai - aapki taraf se is rishte mein kuchh bhi nahi hai aur yadi wo dubara aisa karte hain toh aap kada kadam uthayengi, is baat par bhee vichar kijiye. Aur bête agar aapka koi family member ya dost ho jisse aap madad le saktin hain toh unse bhee madad lijiye. Apna khyaal rakhiye bête! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
आंटी जी नमस्ते । आंटी एक बात बताए में साद्दी सुदा हूं । में अपनी वाइफ के साथ रोज तीन बार सेक्स करता हूं ।लेकिन दूसरी लड़की के साथ में कुछ भी नहीं कर पाता हूं ।अजीब सा दर लगता है आप इसका इलाज बताएं
बेटे यह तो ज़ाहिर है की अगर मन में कोई डर होगा- या कोई प्रेशर होगा तो आप सेक्स नहीं कर पाएंगे क्योंकि ये समझ लिजिए कि किसी भी sexual activity या लिंग में तनाव के लिए बिल्कुल तनाव मुक्त होना ज़रूरी है. जिस बारे में और यहा पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-have-erection-problems-what-are-your-tips-auntyji बेटे आप पहले ही एक रिश्ते में हैं, यह भी सोचिये की जो आप कर रहें हैं जब यह बात बाहर आएगी तो आपके लिए कितनी पारिवारिक और सामाजिक समस्या हो सकती है, आशा करते हैं आपने इस बारे में सोच लिया होगा. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Akhil bete yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Anil bete aap khud yeh nirnay lein ki aapke ling ki size kam hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
I'm 25 years old from Bihar. My bf is 26 years old. We are together since 2007. There were many ups and downs but we both want to marry. But problem is that we are of different caste. Our father is very strict. Please give some solution how to convince our parents.
Dear Komal please take any steps before which there are situations like caste, religion, opposing parents, your family and your Lawyer / Local police station , nearby , must get all the information about your rights and rights from an NGO . If you take a step – what the consequences can be – ask everyone and what situation you and the family have to be prepared for – take full knowledge of it. Best of luck! https://lovematters.in/hi/marriage/thinking-about-marriage/love-marriages https://lovematters.in/en/news/inter-caste-marriages-top-five-facts If you would like to join in on a further discussion on this topic, join our discussion board, "Just Ask”https://lovematters.in/en/forum
Relax bête! Aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling ka size kam hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Vishal bete yadi aapka urine yellow aa raha hai toh yeh swashth nahi hai, phoran kisi vishesagya ya ek panjikrit doctor se mill lijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rajiv beta aisa hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटे मेरा नाम आंटीजी है. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Amit bete viagra ki salah hum nahi dete hain, yeh toh aap jaantey hee hain na ki yeh bahut hee dangerous aur iske kai side effects ho skate hain, jo ho bhee raha hai. Aur saath hee is par ek baar yadi nirbahr ho gaye , so iske bina kar nahin payenge. Jab koi beemari ya kami ho toh baat bhi hai – wo bhi doctor ki salaah se varna nahin. Sex mein aur apne partne rmein ruche badhaiye aur sex ko enjoy kijiye, safe rahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/en/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/viagra-for-fun-could-cause-erection-problems Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>