Auntyji bra problem
Love Matters India

अगर मैंने जल्दी ब्रा नहीं पहनी तो क्या मेरे स्तन बहुत ज़्यादा बढ़ जाएंगे?

द्वारा Auntyji जून 20, 04:45 बजे
नमस्ते आंटी जी... मेरी क्लास की सभी लड़कियों ने ब्रा पहनना शुरू कर दिया है लेकिन मैंने नहीं किया हैI मेरी दोस्त का कहना है कि अगर मैंने ब्रा पहनना जल्दी नहीं शुरू किया तो ना सिर्फ़ मेरे स्तन बेडौल हो जाएंगे बल्कि बहुत बड़े भी हो जाएंगेI क्या उसकी बात सच है? मनमीत, 16, गुवाहाटीI

आंटी जी कहती हैं..ओये पुत्तर इन्ना ना घबराI तेरी आंटी है नाI वो सब संभाल लेगी!

सच्चा दोस्त

तो पुत्तर तू कह रही है की तू ब्रा नहीं पहनतीI यहाँ सवाल यह नहीं है कि उससे तेरे स्तन बेडौल होंगे या नहीं बल्कि यह है कि क्या तुझे अभी ब्रा पहनने की ज़रुरत है? एक बार स्तन दिखने शुरू होंगे तो वैसे भी तुझे पहनने ही पड़ेगीं! हर कोई करता है। बेटा, शायद समय आ गया है कि तुझे अपने स्तनों की तरफ थोड़ा ध्यान देना शुरू करना चाहिएI पुत्तर ब्रा पहनने के पीछे मकसद यह है कि रोज़मर्रा की भागती दौड़ती ज़िन्दगी में यह तेरे स्तनों का ख्याल रख सकेI

तेरी उम्र को ध्यान में रखते हुए मैं कह सकती हूँ कि खेल कूद भी करती होगीI जैसे-जैसे शरीर विकसित होता है, ऐसे कार्य करने से स्तन भी उछलते हैं और उस वजह से उनमे दर्द हो सकता हैI अगर तुझे भी दर्द महसूस होना शुरू हो गया है तो निस्संदेह तुझे ब्रा पहनने शुरू कर देनी चाहिएI यहाँ तेरी दोस्त तुझे बिलकुल sahee सलाह दे रही हैI वैसे भी दोस्त होते किसलिए हैं? हमारा साथ देने के लिए, बिलकुल एक ब्रा की तरह!

साइज देख लेना

यह एक मिथ्य है कि ब्रा ना पहनने से स्तन बढ़ जाते हैं। स्तनों का आकार आपके वंशाणु निर्धारित करते हैं, तो ऐसी गलत धारणाओं पर विश्वास करने की कोई ज़रूरत नही है।

बस तुझे अपने विकसित होते शरीर की ज़रूरतों का ख्याल रखना है। मैंने ऐसी एक और बकवास के बारे में सुना है कि ब्रा पहनना खतरनाक है और उससे स्तन 'अलग ही' नज़र आते हैं। तो? इसमें बुराई क्या है? किसी ना किसी दिन तो अलग नज़र आएंगे ही तो इस बारे में बुरा मानने की क्या ज़रूरत है।

इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा

मनमीत, पुत्तर असली दिक्कत तब आती है जब हम ब्रा को बड़े होने से जोड़ देते हैं। ऐसा अक्सर हमारे परिवार वाले ही करते हैं। उन्हें लगता है कि ब्रा पहनने से लड़की बड़ी-बड़ी लगेगी। तो क्या हुआ भाई? लड़की बड़ी हो रही है, उसका शरीर विकसित हो रहा है तो वो बड़ी तो लगेगी ही। इसका मतलब यह तो नहीं कि वो अपने स्तनों को ऐसे ही लटकने के लिए छोड़ दे।

तुझे और तेरे आसपास वालो को यह बात समझनी होगी। ब्रा पहन और मैं तो कहूंगी कि एक अच्छी ब्रा पहन क्योंकि वो तेरे स्तनों को अच्छे से संभाल सकेगी और लोगो की नज़रों से भी बचा कर रखेगी, जिससे तुझे आत्मविश्वास मिलेगा। बेटा ऐसा करने से तू खुद भी अच्छा महसूस करेगी। मैं कितनी लड़कियों को देखती हूँ जो आने शरीर मे हो रहे बदलावों को छुपाने के लिए ढीले कपड़े पहनती हैं और कंधे झुका कर चलती हैं। पुत्तर तुझे ऐसा कुछ भी करनी की कोई ज़रूरत नहीं है।

नई मनमीत का स्वागत करो

अच्छी बात यह है कि बाजार में हर तरह की ब्रा उपलब्ध हैं। तू भी अपने लिए दो-चार सुंदर सी ले कर आ और पहनना शुरू कर दे। अगर तुझे शुरू-शुरू में असहज लगे तो शुरुआत स्पोर्ट्स ब्रा से भी कर सकती है। दुकान में बिल्कुल भी झिझकने और शर्माने की ज़रूरत नही है। वहां पर जो भी लड़का या लड़की होगी वो तेरी मदद के लिए ही होंगे तो इस बारे में ज़्यादा ध्यान मत देना कि वो क्या सोचेंगे।

पुत्तर तू बदल रही है, तेरा शरीर बदल रहा है। इसको छुपाने की नही, मनाने की ज़रूरत है। मनाने से याद आया, दीवाली भी तो आ रही है। इस दीवाली पर अपने आपको ब्रा ही तोहफ़े में देदे। कैसा लगा ऑन्टी का सुझाव?

नाम बदल दिए गए हैंI तस्वीर में एक मॉडल का इस्तेमाल किया गया हैI

यह लेख पहली बार 10 अक्टूबर, 2017 को प्रकाशित हुआ था।

क्या आपके मन में ब्रा पहनने या किशोवस्था से जुड़े कुछ और सवाल हैं? आप हमारे चरचा मंच पर हमसे जुड़ कर या फेसबुक के ज़रिये हमसे पूछ सकते हैंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
बेटे अगर आप pregnancy से बचने की बात कर रहीं हैं तो ये एक भरोसेमंद उपाय नहीं माना जाता आप condom के इस्तेमाल के बारे में क्यों नहीं सोचते। प्रवेश करने से पहले आप जो भी activitys करते हैं वो जारी रख सकते हैं और बस प्रवेश से पहले ही condom का इस्तेमाल कर सकते है इससे sex की क्रिया में अल्पविराम भी लग जाएगा और आप लंबे समय तक sex कर पाएंगे बच्चा चाहते हैं तो इन दिनों sex एक बात ज़रूर करना है और आदमी का विरयपात भी अंदर ही होना है उन दिनों मर्द हस्तमैथुन न करें तो बेहतर दोनों ही नज़र से ये भरोसेमंद तरीका नहीं है इस तरीके को अपनाने में कोई gaurantee नहीं बचाव के लिए condom ही एक मात्र तरीका है या फ़िर गर्भनिरोधक गोली NAME HERE गर्भपात तक बात पहुँच जाए तो किसी को अचछा नहीं लगता निसंदेह और साथ ही साथ आपका sex भी mood उब जाता है रिश्ते में भी दरार आ सकती है। अपना ख्याल किजिए अपने शरीर को मान दिजिए और कोई risk मत लिजिए कृपया ऊपर बताई गए points को सोचिए और सावधानी बरतीए यदि आप या आपकी gf को गर्भ रह गया तो ये अहसास काफ़ी चिंताग्रस्त हो सकता है रिश्तों को लेकर और आगे की life में। यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Akshay bête kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Body ko apna kaam karne dijiye bête - aur yadi koi bimaari na ho to - ye thik ho jana chahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jee Somya bete nahi yeh ek mithya hai ki aisa karne se breasts ke size mein koi parivartan aata hai. Isemein koi sachai nahi hai. Iske allawa koi aur doubt ya sawal? Yadi aap kisi bhee mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete har insaan ki apni apni pasand aur napasand hoti hai. Yeh unki marzi hai, unki marzi ka samman kijiye. https://lovematters.in/hi/our-bodies/will-my-breasts-grow-too-big-if-i-dont-wear-a-bra-soon Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sonu bete sex se koi nuksaan nahi jab tak ki wo safe sex hai, yaani poori samjhdaari dono logo ki sehmati aur safety ke sath kiya gaya sex ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/making-love/7-reasons-why-sex-is-good-for-your-health Aur abhi toh humne theek kar diya hai zara apne language ka bhee dhyaan rakhiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete breast hamare body ke size ke anusaar hi hote hai. Aur rahi baat inhe badhane ki toh yeh toh possible nahi hai. Phir bhi yadi aap chahe toh kuch exercise online dekh lijiye. Saath hee yeh bhi padh leejiye: https://lovematters.in/hi/resource/breasts https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/breasts-is-bigger-better https://lovematters.in/hi/our-bodies/will-my-breasts-grow-too-big-if-i-dont-wear-a-bra-soon Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye Breast hamare body ke size ke anusaar hi hote hai. Aur inme parivartan karna zara muskil hai. Waise market mein bahut tarah ke bra available hain aap chahen to apne pasand ke le saktin hain. Lekin ismein sharminda hone ki baat nahi hai. Yeh padh leejiye: https://lovematters.in/hi/resource/breasts https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/breasts-is-bigger-better https://lovematters.in/hi/our-bodies/will-my-breasts-grow-too-big-if-i-dont-wear-a-bra-soon Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
रजनी बेटे यह कहीं कट लगने या स्किन छिल जाने की वज़ह से भी हो सकता है. यहाँ पढ़िए: https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/women-masturbating यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>