Girl and guy's backsides
Shutterstock / Connor Evans

गुदा मैथुन- क्यों कुछ लोग इसे इतना पसंद करते हैं?

द्वारा Sarah Moses अक्टूबर 26, 03:43 बजे
दुनिया भर में लोग गुदा मैथून करते हैं- चाहे वो महिला हों या पुरुष, समलैंगिक हों या विशमलिंगी, और इसकी कुछ खास वजह है। 2015 की वर्ल्ड सेक्सोलोजी कांग्रेस में सेक्स विशेषज्ञ डॉ रिचर्ड हिलमैन ने गुदामैथून से जुडी महत्वपूर्ण बातें बतायीं।

कई बार गुदा मैथून से सम्बंधित सही और जरुरी जानकारी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती। अक्सर इस बारे में बात करने में एक झिझक देखी जाती है। इस बारे में बहुत अधिक रिसर्च जानकारी उपलब्ध नहीं है और इस विषय को डॉक्टर के सामने लाना भी अक्सर लोगों के लिए असहज हो जाता है।

मामले की गहरायी

ख़ास बात सबसे पहले- डॉ हिलमैन ने कांग्रेस के दौरान बताया कि गुदा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हिस्से के केवल निचले 3 सेंटीमीटर तक ही सीमित है और यही वजह है गुदा मैथून में गहरा लिंग भेदन नहीं होता।

इस अंग के इर्द गिर्द अधिक गतिविधि के लिए ज़्यादा जगह नहीं है लेकिन फ़िर भी गुदा शरीर का एक बेहद सेक्स संवेदनशील हिस्सा है। यहाँ और इसके आसपास की त्वचा में सैकड़ों वाहिनियों का संगम होता है और इसलिए यह छुअन, दबाव, और दर्द को लेकर काफी संवेदनशील होता है। इससे ज़्यादा वाहिनियों वाले हिस्से शरीर में केवल सर, पुरुषों में लिंग और महिलाओं में योनि ही होते हैं, डा हिलमैन ने बताया।

मज़ा और रोमांच

लेकिन केवल यही वजह नहीं है जिसके कारण गुदा मैथुन एक आनंद दायक एहसास हो सकता है। महिलाओं में गुदा और योनि के बीच केवल एक पतली दीवार होती है और पुरुषों में गुदा प्रोस्टेट ग्लैंड के बिल्कुल पास होती है जहां पर बहुत सी वाहिनियां आकर मिलती हैं।

 

लोग अक्सर गुदा मैथुन को केवल 'समलैंगिकता' के नजरिए से ही देखते हैं लेकिन सच यह है कि समलैंगिक सेक्स केवल गुदा मैथुन तक ही सीमित नहीं है। विषमलिंगी लोग भी गुदा मैथुन करते हैं। डाक्टर हिलमैन कहते हैं," गुदा मैथून समलैंगिक समुदाय में तो बखूबी प्रचलित है ही, किन्तु बहुत से विषमलिंगी भी अब इसके मज़े और रोमांच से अछूते नहीं रहे हैं। "

एक बात यह भी है कि गुदा पुरुष के लिंग के लिए योनि की तुलना में ज्यादा कड़क एहसास प्रदान करती है। गुदा के आसपास की त्वचा अनियमित किन्तु कोमल होती है और इसके कारण वह लिंग के साथ अच्छी तरह सट जाती है। गुदा के आसपास की मासपेशियां भी लिंग को जकड़ लेती हैं।

गुदा विकल्प

बहुत से लोग और अधिक मज़े की तलाश में किये प्रयोग के लिए गुदा मैथून की तरफ रुख करते हैं। लेकिन विषमलिंगी युगलों के लिए गुदा मैथून करने की और भी वजह हो सकती हैं। कुछ लोग अपने सेक्स साथी के कौमार्य को बचाये रखने के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन इस राह पर निकलने से पहले हमारा सुझाव है कि आप कौमार्य(वर्जिनिटी) से जुड़े हमारे कुछ आम सवाल(FAQs) अवश्य देख लें। कई लोग अनचाहे गर्भ के खतरे से बचने के लिए गुदा मैथून करते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि यदि आप सिर्फ़ इस वजह से गुदा मैथून कर रहे हैं तो बेहतर है कि आप गर्भ निरोधन के दूसरे तरीकों के बारे में भी जान लें।

एक और ज़रूरी बात यह है कि चाहे आप सेक्स महिला के साथ कर रहे हों या पुरुष के साथ, जहाँ जहां परिदृश्य में लिंग है वहां कंडोम का प्रयोग होना ही चाहिए। ऐसा इसलिए कि सेक्स संक्रमण का खतरा गुदा मैथून में भी रहता है।

गुदा मैथून दोनों की इच्छा से, सावधानी से और उचित तरलता/चिकनाई के साथ होना चाहिए।

गुदा मैथून केवल लिंग के प्रवेश तक ही नहीं। बहुत से लोग उँगलियाँ, जीभ, सेक्स खिलौने जैसे वाइब्रेटर का भी इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी ऐसा कोई प्रयोग करना चाहें तो अवश्य बिना किसी चिंता के कर सकते हैं। केवल डॉक्टर हिलमैन की इन तीन सलाह को एक बार ज़रूर पढ़ लें:

1. दोनों की सहमति होना ज़रूरी है।

2. शुरुवात सावधानी और सौम्यतापूर्वक करें।

3. उचित मात्रा में लुब्रीकेंट(चिकनायी वाले पदार्थ) का प्रयोग करें। ऐसा करने से आप दर्द को कम और मज़े में वृद्धि कर पाएंगे।

इस बारे में और जानकारी के लिए पढ़े, कैसे करे गुदा मैथुन?

स्त्रोत: 2015 की वर्ल्ड सेक्सोलोजी कांग्रेस में सेक्स विशेषज्ञ डॉ रिचर्ड हिलमैन का व्याख्यान

गुदा मैथुन से जुड़े अपने सवालो के लिए हमारे फोरम just poocho से जुड़ेI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Rakesh bete, ye aapke aur aapke partner ka neeji nirnay hain. Is par tippanni kar paana sambhav nahi. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
मै50+ उमरवाले आदमी के साथ गुधा मैथुन करता हु मुझे शादिसे पहिले आदत लगि है और मेरी शादि होगई मुझे दोबच्चे है एक 7 साल का एक 2साल का मेरी आदत नहि छुठ हरि है धोतीवाला 50+ ऊमरका आदमी देखा तो ऐसा लगता है इसके साथ कब सेक्स करू मेरी आदत कैसे छुटेगी
बालाजी बेटे अपने से बड़ी उम्र के लोगों के साथ सेक्सुअल activities के बारे में बहुत से लोग सोचते है- लेकिन इसके कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में ना पड़ जाए इसलिए ज़रा आप स्वयं चिंतन कर लिजिए - और इसपर तो आप ही नियंत्रण कर सकते हैं- जैसा की अन्य चीजों पर करते हैं. मदद के लिए इसे पढ़िए: https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Sandeep bete yadi dono partners ki poori sehmati hai issey karney mein to kar saktay hai lekin wo part bohot dry hota hai jiskey liye koi chiknai Jaise KY jelly ka istemal kiya ja sakta hai ya chikanai yukt condom bhi use kar sakte hai, yadi condom ka istemal kiya jaye to koi side effect nahi hai. https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/kaaisae-karae-gaudaa-maaithauna Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhee nahi hai. Isse dono ko kai youn rog hone kaa khatra ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/kaaisae-karae-gaudaa-maaithauna Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi aisa hone ki sambhavana nahi hoti hai. Aur anal sex ki jaankari yaha se lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/kaaisae-karae-gaudaa-maaithauna Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Nutan bete anal sex ya guda maithun mein yadi dono partners ki poori sehmati hai issey karney mein to kar saktay hai lekin wo part bohot dry hota hai jiskey liye koi chiknai Jaise KY jelly ka istemal kiya ja sakta hai ya chikanai yukt condom bhi use kar sakte hai, yadi condom ka istemal kiya jaye to koi side effect nahi hai. https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/kaaisae-karae-gaudaa-maaithauna Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Oh Vinod bete sabse pahle relax ho jaaso aap!! Guda maithun ya Anal sex se pregnancy nahi hoti, kyunki pregnant hone ke liye purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna bohot zaruri hai bête. Ye padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/kaaisae-karae-gaudaa-maaithauna Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>