happy couple
Shutterstock/Creativa Images

सेक्स के बारे में बात करने वाले कपल ज्यादा ख़ुश रहते हैं

एक स्टडी में पाया गया है कि जो कपल सेक्स के बारे में बात करने में शर्माते नहीं हैं, उनकी रिलेशनशिप ज्यादा बेहतर होती है और वे एक-दूसरे के अधिक करीब होते हैं। इसके बावजूद भी शादीशुदा पुरुष और महिलाएं आमतौर पर सेक्स के बारे में बात करने से कतराते हैं।

पार्टनर को किस चीज से उत्तेजना होती है और किस चीज से नहीं होती है, इस बारे में बात करने से कपल्स की सेक्स लाइफ बेहतर होती है और शादी से संतुष्ट होने का यह अच्छा तरीका हो सकता है।

293 सर्वे के एनालिसिस में शोधकर्ताओं ने देखा कि विवाहित अमेरिकी कपल एक-दूसरे से सेक्स के बारे में कैसे बात करते हैं, उन्होंने पाया कि बेड पर वे जिस भाषा में बात करते हैं उसकी तीन मुख्य कैटेगरी है:

  • क्लिनिकल शब्द : कोपुलेट (निषेचन), कनिलिंगस (जीभ या होंठों से योनि को चाटना), फ़ेलेशियो (ओरल सेक्स), सीमेन, ​​अंडकोश, लेबिया 
  • स्लैंग (देसी) शब्द : बोनर, गिव हेड, गो डाउन, ब्लोजॉब, स्क्रू 
  • रोजमर्रा वाले शब्द : निप्पल, स्तन, पेनिस, सेक्स करना, प्यार करना 

पुरुष अपनी महिला पार्टनर की अपेक्षा अधिक स्लैंग (देसी) शब्दों का प्रयोग करते हैं, जैसे टिट्स और पुसी (योनि)। इसके अलावा देखा जाए तो पुरुषों और महिलाओं के सेक्स के बारे में बात करने में ज्यादा अंतर नहीं है।

बोलचाल की भाषा

किसी भी मामले में, कपल जितना अधिक सेक्स के बारे में बात करते हैं, उतना ज्यादा अच्छा है। किताबी शब्दों के बजाय बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल करना रिलेशनशिप में एक अच्छा संकेत है। शोधकर्ताओं ने पाया कि पुरुष और महिला जब बोलचाल की भाषा में सेक्स के बारे में अधिक बात करते हैं तो दोनों अपने रिश्ते में खुश होते हैं और अपने पार्टनर के करीब महसूस करते हैं।

यह बात ख़ासतौर पर महिलाओं के लिए पूरी तरह सच है। वे जो भी शब्द इस्तेमाल करती हैं, अगर वे मेडिकल की भाषा वाले नहीं होते हैं बल्कि देसी अंदाज़ में होते हैं तो ऐसे में सेक्स के बारे में बात करने से वो पार्टनर के और करीब आती हैं साथ ही रिलेशनशिप में अधिक संतुष्टि मिलती है।

लेकिन पुरुषों के मामले में ऐसा नहीं है, सेक्स से जुड़े शब्दों का प्रयोग करना उनके ज़्यादा काम नहीं आता। उनके लिए दिल से निकली हुई एकदम साफ और सच्ची रोमांटिक बातें उनके रिश्तों को ज्यादा मजबूत बनाती हैं।

संतोषजनक सेक्स लाइफ

सेक्स के बारे में बात करने से शादीशुदा जीवन खुशहाल हो सकता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि शादीशुदा कपल वास्तव में सेक्स से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल करके यह नहीं पूछते कि वे बिस्तर में क्या चाहते हैं।

 जो कपल अपनी यौन इच्छाओं को शब्दों में बयां करने में बहुत शर्माते हैं, वे आमतौर पर इशारों से और शरीर के हावभाव से बात करते हैं।

लेकिन बात करना अच्छी रिलेशनशिप के लिए ज़रूरी है। स्टडी के शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि सेक्स के बारे में बात नहीं करने से संतोषजनक यौन जीवन और शादीशुदा जीवन दोनों में अड़चनें  आ सकती है।

*पहचान को गोपनीय रखने के लिए, नाम बदल दिए गए हैं और फोटो में दिख रहा व्यक्ति मॉडल है।

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>