happy couple
Shutterstock/BlackbourneA

दुनिया के सबसे खुशहाल कपल्स के लव टिप्स

अपने साथी का हाथ पकड़ें, गले लगाएं और चूमें जब वे कम से कम इसकी उम्मीद करते हैं। इस तरह की छोटी छोटी मज़ेदार बातें किसी भी रिश्ते की खुशी को बनाए रखते हैं।

स्नेह दिखाएं 

यहां आपके लिए कुछ लव टिप्स दिए गए हैं। वे शब्द जो आपकी परवाह दर्शाते हैं, वे भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। दुनिया के 85 प्रतिशत सबसे खुश जोड़े सप्ताह में कम से कम एक बार 'आई लव यू' कहते हैं। उनमें से कई हर दिन अपने प्यार का इज़हार करते हैं और जैसे-जैसे उनका रिश्ता पुराना होता है, वे उन तीन छोटे शब्दों को कहना बंद नहीं करते हैं।

स्नेही उपनामों/प्यार भरे उपनाम का उपयोग करना और तारीफ करना, जैसे- अपने साथी को बताना कि वे सुंदर हैं या वे अच्छे दिखते हैं -- इससे रिश्ता मजबूत होता है और एक लंबा सफर तय करता है। 

सेक्स की बात करें

अपने साथी के साथ अपने मन की बात साझा करने के लिए पर्याप्त सहज महसूस करना एक साथ खुश रहने के लिए महत्वपूर्ण है। कई जोड़े रिश्ते में एक ही चीज़ चाहते हैं लेकिन वे अपने साथी को बताने के लिए बहुत शर्मिंदा या असुरक्षित महसूस करते हैं। यह उन जोड़ों के बारे में सच है, जिनकी शादी को सालों हो चुके हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो एक दूसरे के प्रति सजग और गंभीर हैं, ना कि लापरवाही से डेटिंग कर रहे हैं।

सेक्स के बारे में बात करना एक अच्छा उदाहरण है।अध्ययन में आधे से अधिक पुरुषों ने सोचा कि उनका साथी उनके साथ यौन संबंध नहीं बना रहा था लेकिन केवल दायित्व या रिश्ते के बंधन के कारण ऐसा कर रहा था। जब शोधकर्ताओं ने महिलाओं से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सेक्स किया है क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें ऐसा करना चाहिए? इस सवाल पर केवल 37 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने ऐसा किया था। जब यह बात आती है कि वे अपने साथी से बिस्तर पर क्या करवाना चाहते हैं, तो कई पुरुष और महिलाएं पूछने से भी डरते हैं।

तो ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो पुरुष और महिलाएं बिस्तर में चाहते हैं लेकिन पूछने की हिम्मत नहीं करते? यहां शोध में क्या पाया गया है- 

पुरुष क्या चाहते हैं, इस पर लव टिप्स...

  • नयी सेक्स पोजीशन या तरीके अपनाना  

  • बिस्तर में आहें भरना और मज़े में शोर मचाना 

  • पार्टनर की तरफ से भी पहल और खूब सारा एक्शन 

महिलाएं क्या चाहती हैं, इस पर लव टिप्स...

  • सेक्स से पहले अधिक फोरप्ले

  • रोमांटिक बातचीत

  • बिस्तर में कुछ नया हर बार, एक जैसा सेक्स नहीं 

कुछ नया करें

सर्वे में खुलासा हुआ है कि सभी कपल साथ में कुछ नया करने से खुश हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि वे अपने रिश्ते में रोमांस करने के आश्चर्यजनक/नये तरीके खोज रहे हैं। जैसे- कुछ दिन साथ में बिताना, कुछ ऐसा करना, जो लगभग 90 प्रतिशत खुश जोड़ों को करने का समय मिल जाता है।

नई चीजों को आजमाने का मतलब यौन संबंध भी है। निष्कर्षों के अनुसार 95 प्रतिशत से कम पुरुष और 78 प्रतिशत महिलाएं बिस्तर में प्रयोग करना चाहती हैं। दुनिया भर के जोड़े, चाहे वे कितने भी खुश क्यों न हों, हर कोई कहीं न कहीं कुछ नया और मसालेदार सेक्स चाहता है ! 

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

आपके पास भी कोई ऐसी हे कहानी हैं तो लिखिए हमें। कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>