I have sex but still masturbate – is that normal?
Love Matters India

सेक्स भी और हस्तमैथुन भी! - क्या यह नोर्मल है?

द्वारा Auntyji जुलाई 17, 04:54 बजे
मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पिछले 6  महीने से रिश्ते में हूँ और हम नियमित रूप से सेक्स करते हैं। मैंने तय कर लिया था की मैं हस्तमैथुन करना छोड़ दूंगा। मेरी गर्ल फ्रेंड के साथ सेक्स से मैं बहुत संतुष्ट हूँ और अगर मैं फ़िर भी हस्तमैथुन करूँ तो यह तो बेवकूफ़ी ही होगी ना? लेकिन सच यह है की सेक्स के बाद भी, मैंने काफी बार हस्तमैथुन किया है। क्या यह बहुत अजीब और ख़राब चीज़ है?  शम्स, फगवाड़ा

आंटी जी कहती हैं...शम्स पुत्तर, मेरे पास भी तेरे लिए एक सवाल है। मुझे ना आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है और मैं इसे रोज़ खाती हूँ। लेकिन कभी-कभी मुझे गुलाब जामुन खाने का बहुत मन करता है। तो क्या यह गलत है की अगर मुझे आइसक्रीम पसंद है तो मैं गुलाब जामुन नहीं खा सकती? चल, जवाब मत दे, लेकिन तुझे पता चल ही गया होगा की मैं क्या कहना चाह रही हूँ।

हस्तमैथुन और सेक्स, दोनों ही यौन आनंद के दो अलग अलग तरीके हैं और ज़रूरी नहीं की इसमें से कोई एक दुसरे की जगह ले। और लेने की ज़रूरत भी नहीं है। हाँ, यह दोनों एक ही तरह का यौन आनंद देते हैं लेकिन फ़र्क बस यह है की जिस तरह से दोनों में ओर्गास्म (चरम आनंद) होता है।

और अगर तो मुझसे पूछे तो, मैं कहूँगी की सेक्स और हस्तमैथुन, दोनों का आनंद लेना बिलकुल नोर्मल है। हाँ, शायद एक ही टाइम दोनों चीज़ नहीं लेकिन  एक ही दिन में अलग अलग टाइम! वैसे देखा जाये तो, आइसक्रीम और गुलाब जामुन साथ खाने का भी अपना अलग ही मज़ा है, और चाहे तो तू भी दोनों साथ ही करने की कोशिश कर सकता है।

नोर्मल, प्राकर्तिक और सुरक्षित

मुझे बहुत ख़ुशी हुई जानकार की तुझे यह पता है की हस्तमैथुन अपने आप में बिलकुल नोर्मल और प्राकतिक चीज़ है। इस से ना तो कोई अँधा होता है और अपने आप को स्वयं सुख देना का सबसे अच्छा तरीका है। तो फ़िर इस बारे में चिंता क्यूँ ही करें?

बेटा जी, किसी रिश्ते में होने का मतलब यह नहीं होता की आप हस्तमैथुन नहीं कर सकते। हाँ, मुझे पता है की तुम लड़कों को जब गर्ल फ्रेंड मिल जाती है तो तुम अपना हाथ किसी भी काम में इस्तेमाल करना नहीं चाहते हों। लेकिन कभी कभी खुद अपने लिए खाना बनाना अच्छी बात है।

और कई बार अपने शारीरिक सुख का खुद ही ख्याल रखना भी अच्छी बात है। देख, सच तो यही है ना की हम सब अपनी तकदीर और अपने सुख को खुद कंट्रोल करना चाहते हैं।

तेरे सवाल से मुझे लगा की तूने जान बूझकर स्वयं सुख ना लेने का फैसला किया है। क्यूंकि तेरी गर्ल फ्रेंड ने यह तुझ पर नहीं थोपा है, तो तुझे अपना यह फैसला बदल देने में कोई परेशानी होनी तो नहीं चाहिए। और मुझे नहीं लगता की तेरी गर्ल फ्रेंड को इस बात से कोई नाराज़गी होगी।

रिश्ता मसालेदार बनाना

सच कहूँ तो, शायद तेरी गर्ल फ्रेंड को भी अपने हस्तमैथुन का कथा-चिटठा तेरे सामने खोलने का मन करे. लेकिन हाँ, तुझे उसे यह बात अच्छे से समझनी होगी की तेरे हस्तमैथुन करने का मतलब यह नहीं की तुम उससे संतुष्ट नहीं हो, या वो तुम्हे आकर्षक नहीं लगती, लेकिन यह सिर्फ आप दोनों का रिश्ता मसालेदार बनाने वाली चीज़ है। तुम चाहो तो इसे अपनी सेक्स लाइफ का 'अचार' भी मान सकते हो!

अच्छा, खाने पीने की बड़ी बाते हो गयी। अब मेरा कुछ खाने का टाइम हो गया है। लेकिन शम्स बेटा जी, याद रहे की एक सुखद और संतुष्ट सेक्स लाइफ में सेक्स और हस्तमैथुन दोनों हो सकते हैं और दोनों साथी की तरफ से भी।और तेरी तो ऐश है - गर्ल फ्रेंड के साथ भी और उसके बगैर भी। तो चिंता को डाल चूल्हे में और ठंडा रूह अफज़ा पी और अपनी तकदीर के बारे में सोचकर मुस्करा।

अगर आपको प्यार, सेक्स या रिश्तों से सम्बंधित किसी भी सवाल का जवाब चाहिए, तो आंटी जी को ईमेल करिए।

आंटी जी से पूछो के और लेख

लड़कों के हस्तमैथुन पर और जानकारी

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
अपने से बड़ी महिला के साथ सम्बन्ध के बारे में बहुत लोग सोचते हैं लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी मुसीबत में न पड़ जाए इसलिए आप ज़रा स्वय़ चिंतन कर लिजिए और सोच लिजिए। ज़रा ये भी पढ़ लिजिए: https://lovematters.in/hi/news/should-i-try-sex-older-woman लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप : https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
अपने से बड़ी महिला के साथ सम्बन्ध के बारे में बहुत लोग सोचते हैं लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी मुसीबत में न पड़ जाए इसलिए आप ज़रा स्वय़ चिंतन कर लिजिए और सोच लिजिए। ज़रा ये भी पढ़ लिजिए: https://lovematters.in/hi/news/should-i-try-sex-older-woman यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
सही-गलत का निर्णय सिर्फ हम ही ले सकते हैं, और कोई नही ले सकता हमारे लिए। अपने से बड़ी महिला के साथ सम्बन्ध के बारे में बहुत लोग सोचते हैं लेकिन आपकी इस सोच के कारण आप किसी मुसीबत में न पड़ जाए इसलिए आप ज़रा स्वय़ चिंतन कर लिजिए और सोच लिजिए। ज़रा ये भी पढ़ लिजिए: https://lovematters.in/hi/news/should-i-try-sex-older-woman यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Dekhiye bête Sex ke liye kuchh rishto mein bilkul hi manahi hai, jinme family sex bhi shamil hai, samajik roop ya kisi bhi nazar se family sex ki permission nahi hai! Family relations mein ya nazidiki rishetdaar ke beech sex humesha ek bahut hee pecheeda mamaala hai - kai samuday mein bahut galat mana jata hai , bilkul asweekar hai - amamaneeya hai. Yadi yeh baat bahar aati hai toh aap dono ke liye hee bahut sari samasyein khadi ho sakti hain. Yeh idea ki family ka koi vyakti sex ke liye ready ho sakta hai, tayayr ho jayega, hum usse ""pata "" leynge - is me ek satta hai ek power ki jhalk jo ki kisi bhi soorat mein niyamit nahin hai. So zara relax kijiye puttar!! https://lovematters.in/en/news/should-i-try-sex-older-woman https://lovematters.in/en/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Manoj bete sex ki ichha hona bohot hee common hai aur aisa bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rishi bête kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? Yeh samjh lijiye ki ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Body ko apna kaam karne dijiye bête - aur yadi koi bimaari na ho to - ye thik ho jana chahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bête kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Body ko apna kaam karne dijiye bête - aur yadi koi bimaari na ho to - ye thik ho jana chahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
लव मैटर्स ऐसी किसी भी क्रिया का समर्थन नहीं करता. यौन शोषण किसी भी मापदंड पर खरा नहीं उतरता - यह एक अपराध है. लव मैटर्स उन सभी निजी रिश्तों की सराहना करता है जिन में समानता, सहमति है, आनंदमयी है और व्यस्क लोगों के बीच हैं। इसलिए ऐसी बातों का विचार करने वाले व्यक्ति को नेतिक-अनेतिक बातों का विचार करना चाहिए. समझे? https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain bete. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Raj bete yeh smajh lijiye ki nightfall ya swapndosh bohot hi common baat hain isse na hi koi kamzori aati hai aur na kisi bhi tarah ki koi smasya hoti hai. Aur adhik jankari aap yaha se haaasil kar sakte hain: https://lovematters.in/en/news/wet-dreams-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aisa bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>