Auntyji
thingkreations

मैं अपनी गर्ल फ्रेंड का हस्तमैथुन कैसे करूँ?

द्वारा Auntyji मार्च 15, 02:31 बजे
सवाल: आंटी जी, मेरी गर्ल फ्रेंड चाहती है की मैं उसका हस्तमैथुन करूँ. मैं यह कैसे करूँ? श्याम, बड़ोदा

आंटी जी कहती हैं...अरे वह श्याम बेटा, मुंडा हो तो आपके जैसा। अच्छा लगा जान कर की आप बच्चे लोग अपनी गर्ल फ्रेंड का इतना ध्यान रखते हो।

अरे पुत्तर, मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है तुझे इस बारे में सलाह देना - हालाँकि तुझे सबसे अच्छी सलाह तो तेरी गर्ल फ्रेंड ही दे सकती है इस बारे में।

 

जितना तू उसका ध्यान रखेगा ना पुतार, उतना ही अच्छा इनाम तुझे बदले में वो देगी। चाहे कोई कुछ भी कहे, मैं यह मानती हूँ की प्यार और सेक्स, दोनों ही आपसी फायदें के लिए होते हैं।

अच्छी खबर यह है की अपनी गर्ल फ्रेंड का हस्तमैथुन करना बहुत आसान है। सिर्फ तीन चीज़ों का ख्याल रखना है: एक यह की उसकी योनि में उपयुक्त चिकनापन हो, इस बात के ध्यान रख की उसको कैसा महसूस हो रहा है और तीसरा यह की हस्तमैथुन के लिए सही जगह, सही स्पीड और प्रेशर का इस्तेमाल हो।

 

चिकना  तो चल, सबसे पहले बात करते हैं चिकनेपन की। ज़िन्दगी में दूसरी चीज़ों की तरह, प्राकृतिक  होना सबसे बेहतर है। तो उसकी इन्द्रियों को उत्तेजित कर, उसको मूड में लेकर आ और भावनाओं में बह जा।

सीधे उसके गुप्तांग पर मत छलांग लगा। चुम्बन से शुरू कर, उसके पूरे शरीर को प्यार से, कामुकता से सहला, उसके स्तनों तक पहुंच, उसके निप्पल को सहला, और फिर  अपना हाथ नीचे गुप्तांग में ले जा...इस तयारी के लिए, महिला शरीर पर जनकारी यहाँ पढ़।

अगर वो उत्तेजित हो जाये, लेकिन फिर भी उसकी योनि में उपयुक्त चिकनापन ना हो, तो उपयुक्त चिकने पदार्थ का इस्तेमाल कर या अपनी उँगलियों पर अपना थूक लगा।

उससे पूछ

अब, ध्यान से उसके रिअकशन समझने की कोशिश कर। उसकी सांस लेने का तरीका, वो कैसी आवाज़ में सांस ले रही है, और कैसे अपने शरीर को हिल रही है - यह सब समझने की कोशिश कर। अगर वो करह कर आहें भरे, और उसका शरीर उत्तेजित तरीके से हिलता दिखे, तो मतलब तो जो कर रहा है वो सही है। उससे पूछ की क्या जो तू उसके साथ कर रहा है उसे वो अच्छा लग रहा है या नहीं। और तू उसको यह भी बोल की वो खुद तुझे बताये की उसे कैसे करने में सबसे ज्यादा मज़ा आयेगा।

भागशीशन (क्लिटोरस)

तो, कहाँ से शुरू करें? धीरे से भागशीशन को सहलाना - यह वो जगह है जहाँ उसकी ठीठीनी है, और उसकी यॊनि में जाने का रास्ता भी। उसका भागशीशन उसके शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है - जैसे की हर लड़की के शरीर का होता है। तू इसकी संवेदनशीलता की तुलना लिंग के मुहं से कर सकती है। यह वही जगह है जहाँ से उसको चरम आनंद/ ओर्गास्म महसूस होगा।

लेकिन ध्यान से - कुछ महिलाओं के लिए यह हिस्सा ही छु लेना उन्हें दर्द दे सकता है। शायद उसे ज़रूरत है की आप उस हिस्से को प्यार से सहलाएं, और अपनी उँगलियाँ आगे पीछे करके उसे रगडें।

उँगलियाँ

जब वो इससे बहुत ज़्यादा मज़ा लेने लगे, तो शायद वो चाहे की आप उनकी योनि के अन्दर अपनी ऊँगली भी डाले। तू अपनी ऊँगली भागशीशन के नीचे उनकी योनि में डाल  सकते हैं। उसको क्या चाहिए, और उसको क्या पसंद आ रहा है और क्या नहीं, इससे समझने की तू कोशिश करना पुत्तर। उसके शरीर से तुझे खुद पता चलेगा की उसको क्या पसंद आ रहा है और उसको और मज़ा देने के लिए तू और क्या कर सकता है।

 

लेकिन यह मत भूलना की सिर्फ उसकी योनि के अन्दर ऊँगली अन्दर बाहर करने से उसको ओर्गास्म नहीं होगा, क्यूंकि उसके भागशीशन को सहलाना बहुत ज़रूरी है। और हाँ, साथ में उसके स्तन और बाकि के शरीर को भी बीच बीच में सहलाते रहना। अब तू कहेगा की आंटी जी बहुत सारी चीज़ें करने के लिए कह रही है - तो बेटा क्या करूँ - लड़की को संतुष्ट करना आसान काम नहीं है!

जीभ और होंठ

अगर तू उसके लिए यह और भी स्पेशल बनाना चाहता है तो, अपने हाँथ और उँगलियों की जगह अपने होंठ और जीभ का इस्तेमाल कर। उसके भागशीशन को जीभ से सहलाना बहुत कामगार साबित हो सकता है। एक बहुत ही अवैज्ञानिक सर्वे के अनुसार, मेरी तीन भतीजियों ने मुझे बताया की उन्हें ओरल सेक्स यानी मुख मैथुन से 100 प्रतिशत ओर्गास्म मिला।

फिर से, यही बता दूँ की, सबसे ज़्यादा ज़रूरी यह जानना है की उसको क्या चाहिए। और मैं तुझे यह भी बता दूँ की कोई भी पुरुष आज तक पूरी तरह यह नहीं जान पाया की आखिर औरत को क्या चाहिए। वो इसलिए क्यूंकि पुरुषों ने सही से कभी यह जानने की कोशिश करी ही नहीं। तो बेटा जी, अपनी गर्ल फ्रेंड से पूछ उसके लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं। वो जो कहे, उसे ध्यान से सुन और समझ और वो कर। याद रख, यह तो उसको उत्तेजित करने के लिए कर रहा है।

धैर्य और कोशिश

और चिंता ना कर, अगर तू कुछ ठीक से ना कर पाए। तुझे उसे मूड में लाना पड़ेगा और सही ताल-मेल बैठाना पड़ेगा - आखिर किसी भी काम को बहुत अच्छे से करने के लिए धैर्य और कोशिश, दोनों की ज़रुरत पड़ती है। और शायद तू यह 'कोशिश' बहुत पसंद भी करे!

लेकिन श्याम पुत्तर, ज़रूरी यह है की तू यह समझे की तू पहला कदम उठा रहा है और अपनी गर्ल फ्रेंड को खुश करना चाह रहा है। मुझे यकीन है की तेरी इस अच्छी और शरारती नीयत के चलते तुझे सफलता ज़रूर मिलेगी और तेरी गर्ल फ्रेंड को बहुत सारे ओर्गास्म भी। रब राखा जी!

 

फोटो: आंटी जी, thinqkreations

अगर आप प्यार, सेक्स या रिश्तों से जुडे किसी भी सवाल पर आंटी जी की सलाह चाहते हैं तो ईमेल करिए।

आंटी जी से पूछो के अन्य लेख

महिला हस्तमैथुन पर अधिक जानकारी

मुखमैथुन पर अधिक जानकारी

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>