Auntyji Love Matters
Love Matters India

कैसे दे सकता हूँ पत्नी को ओर्गास्म?

द्वारा Auntyji मार्च 26, 12:27 बजे
नमस्ते आंटी जी, मैं अपनी पत्नी को ओर्गास्म का सुख देना चाहता हूं। सेक्स करने के लिए कौनसी मुद्रा उपयुक्त रहेगी? अरमान, 25 वर्ष, लखनऊ

कुछ अच्छे पुरुष

बेटा यहाँ सबसे अच्छी बात है कि तू सेक्स करते हुए अपनी बीवी के बारे में भी सोच रहा हैI सबसे पहले तो इसके लिए शाबाशी क्यूंकि ऐसा बहुत कम पुरुष कर पाते हैंI हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ होना और उसके यौन सुख के बारे में सोचना बहुत अच्छी बात है। मुझे इस बात का भी पूरा यकीन है कि अपनी आंटी जी से यह सवाल पूछने से पहले तूने अपनी तरफ़ से भी इंटरनेट पर इस बारे में जानकारी ढूंढने की कोशिश की होगी।

लेकिन अफ़सोस। काश अच्छा सेक्स करनाउतना आसान होता कि कहीं किसी किताब में पढ़ा और उसे फ़टाफ़ट असल ज़िंदगी में लागू कर दियाI बेटा इसमें महत्त्वपूर्ण बात यह है कि कोशिश तब तक करनी है जब तक आप इसमें कामयाब नहीं हो जातेI इसलिए मैं तुम्हें वो बताकर बोर नहीं करूंगी जोकि तू पहले से जानता हैI वो तो तुझे विभिन्न वेबसाइट से वैसे ही पता चल जाएगाI लेकिन अपनी आंटी जी की एक बात हमेशा याद रखना - सेक्स में कला और शैली महत्वपूर्ण है ना कि साइज।

सही तरीका

सबसे पहले उसके साथ अच्छी तरह से पेश आओ। सिर्फ़ रात में उसके साथ सेक्स के दौरान नहीं बल्कि सुबह उठने के बाद भी - मतलब पूरे दिनI उसके साथ प्यार से बात करो, उसके काम में उसकी मदद करो, घर के काम-काज में उसका हाथ बंटाओI सिर्फ़ सेक्स वाले दिन नहीं बल्कि प्रतिदिनI तुझे लग रहा होगा कि यह सब मामूली बातें हैं लेकिन इन छोटी-छोटी बातों से इतना फ़र्क़ पडेगा कि वो तेरे बारे में सोचकर अकेले मुस्कुराना शुरू कर देगी और अपनी दोस्तों को बताना शुरू कर देगी कि, "मेरा पति अरमान भी ना..एकदम पागल है"। बस पगले यही तो असली फोरप्ले की शुरूआत है। तुझे शायद विश्वास ना हो लेकिन ऐसा करने से सेक्स पहले से ही उसके दिमाग में होगा।

शुरआत और अंत

अब फोरप्ले करो, है ना? भाई फोरप्ले किताब का पहला पन्ना नहीं है वो तो एक प्रस्तावना हैI ना ही फोरप्ले को एक सम्पादित प्रतिलिपि की तरह देखा जाना चाहिए क्यूंकि यह तो अपने आप में एक पूरी कहानी है। इसे करना ज़रूरी हैI उसे इस बारे में बताओ और समझाओI लेकिन करना तभी जब वो इसे लिए पूरे तरह तैयार हो जाएI फोरप्ले पुरुष का सच्चा मित्र होता है। फोरप्ले जितना अच्छा होगा तुम दोनों का यौन सुख उतना ही बढ़ता जाएगाI

 सिर्फ़ अपने बारे मत सोचो

आक्रामक होना, ब्लैकमेल करना या धोखा देना, की इजाज़त बिलकुल नहीं हैI सेक्स करने से पहले या कोई नया तरीका आजमाने से पहले उससे बात करना और उसे इस बारे में सहज करना भी महत्त्वपूर्ण हैउससे नए तरीकों, नए पोजीशन के बारे में बात करो बेटा। शाम को कॉफी पीती हुए यह कहना कि 'बेबी आज क्यों ना घुड़सवार मुद्रा में सेक्स करें" काफ़ी सेक्सी हैI लेकिन अगर यही बात सेक्स के दौरान कही जाएगी तो ऐसा लगेगा कि तू उसे आदीश दे रहा हैI हो सकता है कि वह समझ न पाये और इससे पहले की तू उसे समझा पाए, उसका मूड ही खराब हो जाएI

ज़रूरी बातों के बाद ज़रूरी अंग

चलो अब शरीर के कुछ हिस्सों के बारे में बात करते हैंI वुलवा कोई मामूली कार नहीं है यह तो वॉल्वो कार हैI जी स्पॉट हजरतगंज के आसपास का इलाका नहीं है। यह शरीर का एक छोटा सा हिस्सा है जो बहुत ज़्यादा आनंद दे सकता हैI भगांकुर कछुए की तरह कोई प्राणी नहीं हैI बेटा यह तो असीम खुशी देने वाला लाटरी का टिकट हैI अब जब तुम सेक्स की दुनिया की सैर करने निकल ही गए हो तो कोलम्बस की तरह अपनी मंज़िल ढूंढ कर ही दम लेना

अब एक हाथ में टॉर्च लेकर और दुसरे हाथ में किसी वेबसाइट का पेज खोलकर उसके शारीर की जांच करनी मत शुरू कर देनाI भगवान् के लिए योनि के आसपास ही घर बसने की ज़रुरत बिलकुल नहीं हैI ज़रा सी गर्दन ऊपर करोगे तो पाओगे कि ऐसे भी कई हिस्से हैं जो तेरे प्यार के लिए तरस रहे हैं - एक हिंट दे देती हूँ कि यह सभी हिस्से नाभि के ऊपर मिलेंगेI

प्यार लोप्यार दो!

बेटा, सिर्फ तुम्हारी पार्टनर ही एकमात्र वह इंसान है जो अपने अलावा तुम्हारे साथ शारीरिक रुप से करीब और अंतरंग हो सकती है, ठीक ना? तो फिर किस लिए शर्माना? बस यह ध्यान रखना कि वो घबराई और डरी हुई ना होI

उससे बात करो और उसे हर बात धीरे धीर और अच्छे से समझाओI उसे भी हर सेक्स, फोरप्ले, योनि वगैरह के साथ सहज होने का पूरा मौक़ा दोI लड़कियां भी सेक्स के बारे में बात कर सकती हैं, और इसके लिए प्रोत्साहित करो - बिना किसी शर्म के, बिना कोई धारणा बनाए और उसकी पूरी सहमति लेकर और उसे सहज महसूस कराते हुए।

लव मैटर्स आप दोनों के सुखी, सहज और मज़ेदार सेक्स की कामना करता हैI

नाम बदल दिए गए हैं।

तस्वीर के लिए मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

क्या आपके पास ओर्गास्म से जुड़े कोई सुझाव हैं? अपने विचार हमारे फेसबुक पेज लव मैटर्स (एलएम) के साथ साझा करें। अगर आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Hum kabhi bhee aisi koi dawa lene ki salaah nahi dete hain. Yeh toh aap jaante hi hain na ki yeh bohot hee dangerous aur iske kai side effects ho sakte hain. ho sakta hai aur saath hi iss par ek baar yadi nirbhar ho gaye , so iske bina kar nahin payenge. Jab koi beemari ya kami ho toh baat bhi hai – wo bhi doctr ki salaah se varna nahin. Sex mein aur apne partne rmein ruche badho aur sex ko enjoy karo, safe raho. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Aunty ji me apke bare me bhot pada h lekin mene apse kuch nhi pucha.ab me puchna chahta hu.sabse phle apko Meri trf se namaste.aunty ji me 23 saal ka hu or me bachpan see hasthmathun KR RHA hu.lekin mene 2 month se chhod Diya h.kyuki jab me krta ab Mera jldi jhadne lga h.or 1 minute me hi jhad jhata h.kya ye koi problem h.kya saadi ke baad me apni wife ko khush KR paunga.
Monu bete namaste! Aap is website par dee gayi jaankari ko padhte hai aur aapne humse sawal puchha hume bahut achha laga. Thank you. Bete hastmaithun se koi bhee problem nahi hota hai. Bus swasth rahiye aur yaad rakhiye ki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Aur bete yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Isse bhee koi problem nahi hai. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete agar aap female orgasm ki baat kar rahe hain toh ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Isliye apni partner ki body ko samjh lijiye- usko time dijiye. partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activitys sabse zaroori hain. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>