AuntyJi
Love Matters India

मेरे पति को सेक्स की लत है - मुझे बचाओ!

द्वारा Auntyji नवंबर 23, 03:44 बजे
मेरा पति सेक्स का आदि हो चुका हैI उसे हर समय सेक्स चाहिएI वो सेक्स के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करता है जो मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुँचाते हैंI मैं इसके बारे में किसी से बात करने में असमर्थ हूं। मुझे क्या करना चाहिए? (इस पाठक ने अपना नाम और पता गोपनीय रखा है)

आंटी जी कहती हैं..ओह्ह मेरी प्यारी बिटिया कहाँ फंस गयी तू? मैं तेरा दर्द समझ सकती हूँ तू घबरा मत, मैं हूँ तुझसे बात करने के लिएI

पहचान छुपाने का दर्द

बेटा मैं समझ सकती हूँ कि तूने अपनी पहचान क्यों गोपनीय रखी हैI दरअसल, इस मुद्दे को हमारे समाज में इस नज़र से देखा जाता है कि हमे यही डर लगा रहता है कि कोई जान ना जाएI जब ऐसा कुछ हमारे साथ होता है तो हमें बेहद शर्मिंदगी महसूस होती और इसके बारे में बात करने से भी कतराते हैंI

किसी को बताना या नहीं बताना, यह फैसला पूरी तरह से तेरा हैI अगर तू इस बारे में बात ना भी करना चाहे तो भी मैं तेरा समर्थन करूंगी क्यूंकि इसमें तेरी कोई गलती नहीं हैI इसमें पूरी तरह से तेरे पति का दोष हैI वो तेरे प्रति क्रूरता से पेश आ रहा है - तो अपने दिल और दिमाग से इस बात को तो पूरी तरह निकाल दे कि इसमें तेरी अंश भर भी गलती हैI

कुछ लोगों को अलग तरह का सेक्स पसंद होता है

अब इस मामले का एक पहलू और हैI चलो उस बारे में भी बात कर लेते हैंI कुछ लोगों को यौन क्रिया के दौरान हिंसा करना अच्छा लगता हैI इससे उनकी कामोत्तेजना बढ़ती हैI हो सकता है तेरा पति भी ऐसा ही होI इस तरह के सेक्स को बाँडेज सेक्स ( इस यौनिक क्रिया में अपने साथी की सहमति लेकर सौंदर्यात्‍मक और कामुक उत्तेजना के लिए अपने साथी को बाँध कर उसकी गतिविधियों को नियंत्रित का दिया जाता हैI इस उद्देश्य के लिए रस्सी, टेप, या पट्टी जैसी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है कहते हैं) इस बारे में और बात किये बगैर मैं तुझे बताना चाहती हूँ पुत्तर कि हमारे समाज में ऐसे लोग होते हैं और उनके रिश्ते भी बेहद सफ़ल और सुखद हो सकते हैंI जानती है क्यों? क्योंकि उन रिश्तों में दोनों साथी इस तरह के सेक्स के लिए तैयार होते हैंI वे दोनों इस तरह के सेक्स के लिए सहमत हैंI वे यह सब अपनी पसंद से अपने सेक्स को और मज़ेदार बनाने के लिए ऐसा कर रहे होते हैंI

क्या तुझे इस बारे में अपने पति से बात करने का मौक़ा मिला है? क्या तूने उसे बताया है कि तुझे इससे चोट पहुँचती है? अगर हम अपने साथी को ना बताएं तो हमारे साथी खासकर पुरुष साथी यह मान सकते हैं कि सब कुछ ठीक है और उनके साथी की हर उस चीज़ में सहमति है जो वो करना चाहते हैंI क्या वो यह जानता है कि यह सब करने में तुझे दर्द पहुंचता है और तू इससे खुश नहीं हैं? बेटा अगर तूने अभी तक उससे बात नहीं की है तो अब कर और उसे बता कि तू इस बारे में कैसा महसूस करती हैI शायद इस बारे में बात करने से तू उसकी यौन इच्छाओं के बारे में और बेहतर समझ प्राप्त कर पाएगी और शायद तुम दोनों सेक्स करने का कोई ऐसा तरीका ढूंढ पाओ जिससे उसकी यौन कल्पनाएं भी पूरी हो जाएँ और तुझे भी कष्ट ना पहुंचेI

तुझे थोड़ी पता था

लेकिन अगर तुम दोनों की इस बारे में बात हो चुकी है और उससे कोई फ़ायदा नहीं हुआ है तो पुत्तर अब समय आ गया है कि तुझे कुछ कठोर कदम उठाने चाहिएI बेटा अगर रिश्ते में एक साथी को दर्द और क्रूरता का सामना करना पड़ रहा है - तो, ​​यह एक गंभीर समस्या है। तू जानती है क्यों? क्योंकि इसके लिए तूने अपनी सहमति नहीं दी है - यह तुझे शादी से पहले नहीं बताया गया था और ना ही उसके बाद किसी ने इस बारे में तुझसे तेरी राय जानने की कोशिश कीI यह हिंसा है और तेरी गरिमा और अधिकारों का सरासर उल्लंघन हैI पति के रूप में तेरा साथी अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहा है और एक कर्तव्यदायी पत्नी के रूप में तुझे अपनी भावनाओं को दबाकर यह सब सहन करना पड़ रहा हैI

कुछ कर पुत्तर, अभी

पुत्तर, जैसा कि मैंने ऊपर भी कहा है कि सबसे पहले अपने पति से बात करI अगर उससे फ़ायदा ना हुआ हो तो अपने किसी करीबी को बता कि तू किस मुश्किल दौर से गुज़र रही हैI बेटा यह याद रखना कि इसमें तेरी कोई गलती नहीं है - तो फ़िर शर्म क्यों करनी?

बेटा, तू क्या छुपा रही है और किसकी सुरक्षा कर रही है? वैसे भी यह आदमी इस समय तेरे लिए सबसे बड़ा खतरा हैI फ़िर से सोच ले पुत्तर, अब तुझे कुछ गंभीर कदम उठाने पड़ेंगेI वैसे भी तू अकेली नहीं है जिसके साथ ऐसा हो रहा हैI दुनियाभर में, कई महिलाएं हैं जिन्होंने इस तरह के व्यवहार को कई सालों तक झेलने के बाद उस अपमानजनक रिश्ते को तोड़ दियाI और मैं तुझे विश्वास दिलाती हूँ पुत्तर कि वे सभी आज बहुत खुश हैं।

अगर आपको लगता है कि आपके परिवार या दोस्तों में से कोई भी आपकी सहायता करने में सक्षम नहीं हो पाएगा, तो आप एक पेशेवर काउंसलर की मदद लेने के बारे में विचार कर सकते हैंI चूंकि इन लोगों ने अपने पेशे में ऐसे कई रिश्ते देखे होते हैं तो इसलिए यह आपको सही सलाह और समाधान दे पाएंगेI

पुत्तर जी, आपको इस स्थिति का समाधान ढूंढने के लिए पहल करने की ज़रुरत हैI यह कैसे निकलेगा, इस पर आराम से बैठ कर सोचनाI अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर ऐसा निर्णय लेना जिससे तेरे आत्म्सामान और गरिमा को अब और ठेस ना पहुंचेI

लव मैटर इंडिया अपने सभी पाठकों से निवेदन करता है कि वे सभी प्रकार के अपमानजनक व्यवहार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंI 25 नवम्बर को महिलाओं के विरूद्ध हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा हैI आप भी हमारे फेसबुक पेज पर हमारे साथ मिलकर अपनी आवाज उठाएंI यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर जाएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Relax, beta. Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain. Jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere Ling ke size mein ek apna teda pann hona is quite common bete. Don't worry, isse koi samsaya nahin hoti hai. Yeh padhiye zara: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Yeh samjh lijiye ki sex karne ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Iss baare mein aur yaha padh lo : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mai sony se pyar karta hu, uski sadi ho gyi hai, uski ek beti bhi hai lekin mera mann uske bina nhi lgta hai, mai chahta hu ji wo sex mere sath kre, mujhe kewl sony je sath sex krne me santusti milti hai. Kya kru, problem ye hai ki sony mere paas nhi aati hai ab.
Rupesh bete, jo aap chah rahe hain, wo naitik aur samajik roop se theek nahi. Unki aur unke husband ki apni life hain. Bete jab ek rishta ek makaam tak ruk jaata hai, toh use phir shuru karna ya us per hee tike rehana shayad itni samjhdaari nahin. Aage badho,naye kadam uthao, naye aur purane dost dhoondho, films,music, koi hobbies. Jaise ki unhone keeya hai. Apni zindigi jeene mein utar aao. All the best. https://lovematters.in/en/news/shes-avoiding-me-now-what https://lovematters.in/en/news/getting-over-your-ex-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
औंटीजी, मेरी उम्र ३५ साल है और मेरे पति की उम्र ३९ साल है, हमारी शादी को ६ साल हो चुके है और हमारे दो बच्चे है . परन्तु आज भी मेरे पति को हर समय सेक्स चाहिए और किसी भी समय किसी भी जगह पर सेक्स के लिए तैयार हो जाते है , एक दिन में कितनी भी बार सेक्स के लिए कहो तो कभी मना नहीं करते है,कभी कभार पीरियड के दिनों में भी सेक्स करने से नहीं चुकते है. जिसकी वजह से उनके साथ कहा-सुनी/झगड़ा हो जाता है.अनेक बार तो वह अन्य औरत के पास जाने की धमकी देने है. जिसकी वजह से में बहुत दुविधा में हूँ उचित सलाह देने की कृपा करे .
मीना बेटे बहुत बुरा लगा सुनकर! लेकिन आप यह जान लीजिये कि सेक्स में हाँ करना या ना, यह आपका हक़ है - आपका निर्णय है … सेक्स में कोई भी ज़ोर या ज़बरदस्ती बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए. अब ये बार बार धमकी देना - ये कोई प्यार नहीं - सौदा है - blakemail है. समय आ गया है की चर्चा उनके सेक्स की इच्छा से ज्यादा इस किस्म के धमकी और demand पर की जाये. साथ ही आपके भी सोचने का समय आ चूका बेटा, की क्या आप इस किस्म के व्यक्ति, इस किस्म के रिश्ते में रहना चाहतीं है क्या? क्या ये डरना धमकाना और सेक्स न मिलने पर - किसी और के साथ करने की धमकी देना - क्या ये न्याय है? क्या आपका रिश्ता इस पर ही टिका हुआ है? और यदि स्थिति अलग होती, पलट होती, तो क्या ये "offer" आपके पास भी होता? किसी और आदमी के साथ सेक्स करने का? यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Priya bête yadi yeh aapko theek nahi lag raha hai toh spasht roop se aap unhe mana kar dijiye - yeh aapka adhikar bhee hai. kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi aap is baat ke liye sehmat nahi hain toh unhe bhee aapki ichchha ka sammaan karna chahiye. Shareer aapka hai - kewal aap hee bata sakteen hain ki kya jo ho raha hai woh aapke liye sahi hai ya nahin. Lagta to nahin, varna aap likhtee kyu. Rokiye apne pati ko - yeh activity kuch zyada mushkil na kar de https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hi auntiji mujhe meri sister se problem he uske 5 boyfriend he aur WO 5 boys ache frnds he mujhe pata jab pata chala ki WO 5 frnd sirf meri sister ka use kr rahe he to Maine meri sister ko samjaya ki WO aisa na kare lekin usne meri baat kat ke mujhe kehti he ki humara group he aur me sirf enjoy karti hu family se kaha to unhone nhi ingnor kr diya kuch upay batayiye
Aapki siter ke 5 male friends hain - jinke saath veh sex kartee hain aur yeh aapki family ko pata hai lekin veh kuch kar nahin rahe? Yeh kaise ho sakta hai Jayesh? shayed kuch samy tak aapko bhi chup hee rehna hoga - jab tak baat aur saaf na ho jaaye - shayed veh ek phas ese guzar rahee hain - lekin phir bhi aapke maata pita ka is baat ko ignore karna... kuch samjh sa nahin aa raha. aap apne ap ko shant rakhiye - filhaal. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/polyamory-top-seven-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Raj beta abhi toh humne thik kar diya hai, please zara apne language ka bhi dhyaan rakhiye. Suniye sex jyada ho ya kam… dono ki sehmati aur rajamandi se hi ho toh behtar hai. https://lovematters.in/hi/making-love/7-reasons-why-sex-is-good-for-your-health Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>