A woman with a sexy 45-degree bottom curve
Shutterstock / Catalin Petolea

पुरुषों को सुडौल नितंब क्यूँ पसंद आते है?

द्वारा Sarah Moses जुलाई 21, 01:39 पूर्वान्ह
क्या घुमावदार और भारी नितम्बो का पुरुषो को आकर्षित करना कोई नया प्रचलन है या फ़िर उसके पीछे कोई ठोस कारण है? कुछ वैज्ञानिको का मानना है कि उन्होंने इसके पीछे छुपे राज़ को ढूंढ निकाला हैI

अमरीका की इस रिसर्च टीम के अनुसार महिलाओं के नितंबो के प्रति पुरुषों का आकर्षण सिर्फ़ एक फैशन ट्रेंड नही हैI विज्ञान में इस सवाल का जवाब संभव है कि क्यों महिलाओ और पुरुषों को एक दुसरे की कुछ शारीरिक विशेषतायें दुसरे हिस्सों की तुलना में ज़्यादा भाती हैI वो इस बात को साबित करने में लग गए कि सुडौल नितम्ब भी कोई अपवाद नही हैI उनका यह भी दावा है कि अपनी इस मुहिम के दौरान उनका परिचय महिलाओ की कामोत्तेजकता मापने के एक पहले से स्थापित मापदंड से हुआ: 45-डिग्री घुमावI

उन्होंने 300 पुरुषों पर दो अलग रिसर्च की, जिनमे इन पुरुषों को महिलाओं की आकृतियां दिखाई गयी। इन आकृतियों में महिलाओं के बारे में सब कुछ सामान था, सिवाय उनके नितम्बों के आकार के। शोधकर्ता देखना चाहते थे कि क्या ये पुरुष ज़्यादा घुमावदार नितम्बों वाली आकृतियों को अधिक आकर्षक मानते हैं?

मुझे बड़े नितम्ब अच्छे लगते हैं?

पुरुषों को घुमावदार नितम्बों वाली महिलाएं ज़्यादा आकर्षक लगती है, ज़रूरी नही कि नितम्ब बड़े भी हो। दरअसल सबसे बड़े नितम्ब वाली आकृतियों ने इन पुरुषों को इतना आकर्षित नहीं किया।

बल्कि, सारा मुद्दा है घुमाव का, वो भी निचली कमर से लेकर नितम्ब तक काI जो कूल्हे 45 डिग्री का कोण बनाते हुए बाहर निकले हो, शोधर्ताओ ने  उन्हें आदर्श कूल्हों का दर्जा दिया है, बिना इस बात की परवाह किये कि उस महिला का पिछला हिस्सा कितना बड़ा या छोटा हैI

पुरुषों का सुडौल नितम्बो वाली औरतो के प्रति आकर्षित होना तो बाबा आदम के ज़माने से चला आ रहा हैI पुराने ज़माने में भी सुडौल और हृष्ट पुष्ट नितम्बो वाली गर्भवती महिलाओ के लिए अपने बच्चो के लिए भोजन का प्रबंध करना ज़्यादा आसान था, ऐसा मानना है शोधकर्ताओं काI

 

राज़

इस घुमाव के पीछे राज़ है रीढ़ की हड्डी का: औरतो के शरीर में इसका आकार पत्ती-नुमा होता है जिसकी वजह से निचली कमर का हिस्सा ज़्यादा झुका होता हैI इस झुकाव की वजह से गर्भवती महिला अतिरिक्त भार अपने नितम्बो के ऊपर डाल देती है जिससे उन्हें चलने फिरने में मदद रहती है और कमर दर्द भी कम होता हैI बिलकुल सही मात्रा का झुकाव और लीजिये, हो गयी आप सेक्सी और आकर्षकI

(चित्र देखिये : दाहिने ओर वाली महिला की रीड़ की हड्डी ज़्यादा पत्तीनुमा है जो ज़्यादा सेक्सी झुकाव प्रदान करती है) 

शोधकर्ताओं की माने तो जो पुरुष इन महिलाओ के साथ थे उनके वंशाणु आगे उनके बच्चो में भी गए होंगे और शायद यही कारण है कि आज हज़ारो साल बाद भी पुरुषों को घुमावदार नितम्ब पसंद हैI

सुडौल नितम्ब वाले वंशाणु

विकासमूलक सम्बन्ध में देखा जाये तो यह एक व्यक्ति की कामुक पसंद या नापसंद को देखने का एक और नज़रिया हैI जो चीज़े हमें कामोत्तेजक बनाती हो, यह ज़रूरी नही कि एक बेहतर साथी ढूंढने और उसके साथ बच्चे पैदा करने के अलावा वो किसी और काम भी आती होI

एक सुडौल नितम्ब वाली महिला को, सुडौलता के नितम्ब अपनी माँ से मिलते है जो वो अपनी बेटियो को प्रदान करती है लेकिन उसके अंदर उस सुडौलता की ओर आकर्षित होने वाले वंशाणु भी होते है जो उसे अपने पिता से मिलते है और जो वो अपने बेटो को विरासत में देती हैI

 

देखा जाये तो - सुडौलता और उसकी तरफ आकर्षण - यह दोनों ही वंशाणु एक साथ चलते हैI जहाँ एक ओर यह एक महिला को बेहतर साथी ढूंढने में मदद करते है वही यह सुडौल नितम्ब वाली ओर उसको पसंद करने वाली, दोनों तरह की औलादो को पैदा करने के लिए ज़िम्मेदार भी होते हैI

More wedge-shaped vertebra (right) create a sexier bottom curve

निस्संदेह यह विधि एक महिला के पूरे शरीर को कामोत्तेजक बनाती है ना कि सिर्फ उसके पिछले हिस्से कोI अरे भाई एक महिला में सुडौल कूल्हों या फिर घुमावदार पत्तीनुमा रीड़ की हड्डी के अलावा भी बहुत कुछ हैI

स्त्रोत : कमर का झुकाव : कामुकता को मापन का एक अज्ञात मापदंड , डेविड एम जी, लैथ अल-श्वाफ , डेविड एम बस

कामुक पसंद : ब्लाइंड वॉचमेकर, रिचर्ड डॉकिन्स

क्या बनता है नितम्बो को सेक्सी? नीचे टिप्पणी छोड़े या फेसबुक पर हमें बताएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>