female condom
Shutterstock

महिला कॉन्डम पहनने के लिए - सेक्सी टिप्स

कॉन्डम पहनना हमेशा एक समय नहीं होता है जब आप अपनी सेक्स क्रिया को रोकते हैं, उस से एक ब्रेक लें और एक कॉन्डम पहनें। यहां कुछ टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं जो आपके कॉन्डम पहनने के अनुभव को यादगार बना देंगे!

महिला कॉन्डम  के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? यहाँ पढ़ें

अगर आप एक पुरुष हैं और आपका साथी एक महिला है, तो ये टिप्स आपके लिए हैं।
 

महिला कॉन्डम  पहनने के सुझाव

’’मुझे तब छेड़ें या सताएँ जब तक मैं नियंत्रण खो दूँ‘‘

साथी को आपकी योनि में कॉन्डम  डालने को कहें और फिर वे अपनी उंगली या लिंग से टिठनी या बाहरी एवं भीतरी होंठ पर बाहरी घेरे को सहला सकते हैं।

’’देखें पर छुएँ नहीं‘‘

विकल्प के रुप में, आप अपने साथी के सामने कॉन्डम  पहनें। वे आपको ऐसा करते देख तो सकते हैं पर आपको छू नहीं सकते हैं।

ज़ोरदार - ज़बरदस्त!

जब पुरुष  का लिंग महिला कॉन्डम  के भीतरी घेरे को छूता है तो बहुत सी महिलाओं को अच्छा लगता है। स्वयं कोशिश करके देखें, आपको कैसा लगता है........कहा जाता है यह पुरुष के लिए भी बहुत उत्तेजक होता है - इतना की घाना में, पुरुष हस्तमैथुन करने के लिए महिला कॉन्डम  खरीदते हैं।

’’आप मेरी उत्तेजना बढ़ा रहे हैं‘‘

पुरुष कॉन्डम  के विपरीत, महिला कॉन्डम  पॉलीयुरेथेन से बने होते हैं जो लेटेक्स से पतला होता है। इतना पतला की सेक्स के समय आप अपने साथी के शरीर की गरमी को महसूस कर सकते हैं।

’’यह आवाज़ तभी आती है जब आप ठीक तरह से करते हैं‘‘

सेक्स के समय महिला कॉन्डम  से कुछ आवाज़ हो सकती है जो कुछ लोगों का मन सेक्स की तरफ़ से हटा सकती है। हालांकि, साथी से कहा जा सकता है की जब आप ठीक तरह से सेक्स करते हैं तभी इससे सेक्सी आवाज़ आती है।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>