sixty nine
Shutterstock/Michael Blu

69 सेक्स पोजीशन : क्या और कैसे!

अगर पूछा जाए कि सबसे नॉटी या मजेदार नंबर कौन सा है तो शायद अधिकांश लोगों का जवाब 69 ही होगा। इसी तरह अगर उस एक सेक्स पोजीशन के बारे में पूछा जाए जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है तो वो भी शायद 69 ही होगा। आख़िर ऐसा क्या ख़ास है इस 69 में? आइए विस्तार से जानते हैं:

69 एक क्लासिक सेक्स पोजीशन है। प्राचीन ग्रंथ कामसूत्र में भी इसके बारे में बताया गया है। दुनिया भर के संग्रहालयों में इसे कलाकृतियों से दर्शाया गया है। लेकिन वास्तव में यह है क्या ?

कल्पना कीजिए कि "6" एक व्यक्ति के शरीर का आकार है जो "9" के आकार के एक दूसरे व्यक्ति के शरीर के ऊपर है। इससे काफी हद तक यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 69 पोजीशन कैसे काम करता है। आमतौर पर जब दो सेक्स पार्टनर इस तरह से पोजीशन बनाते हैं कि उनमें से दोनों का मुंह अपने पार्टनर के जननांगों के पास होता है तो इसे 69 पोजीशन कहते हैं। इस पोजीशन में पार्टनर एक साथ एक दूसरे का ओरल सेक्स करते हैं। इसमें पार्टनर एक ही लिंग के या विपरीत लिंग के हो सकते हैं।

इस पोजीशन का मुख्य रोमांच इस तथ्य में छिपा है कि इसमें एक साथ आपके शरीर के दो बहुत ही जरूरी मजेदार प्वाइंट शामिल होते हैं - आपका मुंह और आपके जननांग। आपके साथ ही यह आपके पार्टनर के लिए भी उतना ही मजेदार होता है! यह आमतौर पर साधारण ओरल सेक्स की अपेक्षा बहुत अधिक शारीरिक और मनोवैज्ञानिक आनंद देता है।

क्या यह थोड़ा अजीब है? हां। क्या यह मज़ेदार है? हां। क्या यह मुश्किल भी है? नहीं, असल में ऐसा नहीं है। अगर आप 69 पोजीशन आजमाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस दौरान क्या करें और क्या न करें:

 

क्या करें
सही पोज बनाएं:

69 पोजीशन की आदर्श स्थिति में एक व्यक्ति अपनी पीठ के बल लेटा होता है जबकि उसका पार्टनर दूसरी तरफ मुंह करके उसके ऊपर लेटता है। इस दौरान दोनों एक ही समय एक दूसरे के साथ ओरल सेक्स कर सकते हैं। एक तीर से दो निशाने!

 

मजेदार प्रयोग करें

69 के बारे में मजेदार बात यह है कि इसका कोई बड़ा नियम नहीं है कि किसे ऊपर लेटना जरूरी है और किसे नीचे। अगर 69 पोजीशन में आपको मज़ा नहीं आ रहा है तो अपनी पोजीशन की अदला बदली कर लें इससे रोमांच और मज़ा कई गुना बढ़ जाएगा। अगर एक पार्टनर का वजन दूसरे से काफी अधिक ज्यादा है तो पोजीशन की अदला-बदली और प्रयोग करने से परहेज करें। ऐसी स्थिति में, अधिक वजन वाले पार्टनर को नीचे रहना चाहिए।

 

खूब कल्पनाएं करें:Get Imaginative

हालांकि मुंह और जननांग 69 में मुख्य भूमिका निभाते हैं, लेकिन 69 में आप और भी बहुत कुछ इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें अपने हाथ और उंगलियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही सेक्स टॉय भी आजमाया जा सकता है। अपनी कल्पनाओं का भी खूब इस्तेमाल करें जिससे आपका सेक्स काफी मजेदार बन सके।

ऑर्गेज्म के दौरान सावधान रहें

69 पोजीशन के दौरान ऐसी स्टेज भी आ सकती है कि आप ऑर्गेज्म पर एकदम पहुंचने वाले हों जबकि ठीक उसी समय आप पार्टनर के साथ ओरल सेक्स भी कर रहे हों। ऐसी स्थिति में ऑर्गेज्म के मजे में आपका दिमाग यह भूल सकता है कि आपका मुंह क्या कर रहा है। इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है कि गलती से भी अपने मुंह से आप उनके जननांग को चोट न पहुंचा दें।

क्या न करें
अपनी गर्दन को अनदेखा न करें

क्योंकि 69 में एक पार्टनर दूसरे के ऊपर लेटा होता है, इसलिए यह ध्यान देना ज़रूरी है कि ऐसा करते समय आपकी गर्दन पर अधिक दवाब न पड़े। इसके लिए आप उस रोमांच की दुनिया में खोने से ठीक पहले अपना कम्फर्ट जोन को पाने में कुछ समय बिताएं।

तकिए से संकोच न करें:

नीचे लेटा पार्टनर असुविधा की स्थिति में अपने फायदे के लिए तकिए का इस्तेमाल कर सकता है। आमतौर पर, सिर के नीचे एक तकिया रखने से नीचे के पार्टनर को गर्दन या सिर के पिछले हिस्से में बहुत अधिक दर्द नहीं होता है जिससे सेक्स का मजा बना रहता है। नीचे लेटे पार्टनर के लिए पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव से बचने के लिए कूल्हों के नीचे भी एक तकिया रखा जा सकता है।

 

लंबाई के अंतर के बारे में चिंता न करें

यदि आपकी और आपके पार्टनर की लंबाई में थोड़ा सा अंतर है, तो भी 69 को बिना किसी कठिनाई के स्टैंडर्ड पोजीशन में किया जा सकता है। यदि लंबाई का अंतर अधिक है, तो आप ऊपर नीचे की बजाय बगल में लेटकर ये करने का विकल्प आज़मा सकते हैं। 69 साइडवे में, पार्टनर एक-दूसरे के बगल में लेट जाते हैं और उनका सिर एक दूसरे के विपरीत दिशा में होता है।

 

केमिस्ट्री पर ध्यान न दें

69 का पूरी तरह से आनंद लेने के लिए कुछ अनुभव और तालमेल की जरूरत होती है। इसलिए, शुरूआत के कुछ प्रयासों में, यह थोड़ा अजीब हो सकता है। लेकिन इस बात को लेकर बिल्कुल भी शर्मिंदगी महसूस न करें। यदि आप अपने पार्टनर द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे प्रेशर या पोजीशन से असहज महसूस करते हैं, तो अपने पार्टनर से बात करने से न डरें। आखिरकार, सेक्स सही केमिस्ट्री का ही तो नाम है।

 

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>