Shutterstock

ओवुलेशन कैलेंडर - ओवुलेशन का कैसे पता करें?

यदि आप ओवुलेशन के समय के आसपास किसी पुरुष के साथ सेक्स करती हैं, तो आप गर्भवती हो सकती हैं। यदि आप गर्भावस्था से बचना चाहते हैं, तो ओवुलेशन के समय असुरक्षित संभोग न करें।

आदर्श रूप से तो जब तक आप प्रेग्नेंसी नहीं चाहती तब तक असुरक्षित सेक्स ना ही करें तो बेहतर रहता है क्योंकि इस तरह बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है। 

ओव्यूलेशन क्या है?

ओव्यूलेशन महिला के मासिक धर्म चक्र का एक भाग है, जब उसका शरीर ओव्यूलेट करता है मतलब इस दौरान अंडाशय से एक या कभी-कभी एक से अधिक अंडे निकलते हैं और ये अंडे फैलोपियन ट्यूब्स में जाने को तैयार रहते हैं। 

आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। जन्म से ही स्त्रियों के शरीर में 10 से 20 लाख अंडे होते हैं। जब वे यौवनावस्था में पहुंचती हैं जो कि आमतौर पर 10 से 15 साल के बीच आती है तब उन्हें माहवारी शुरू हो जाती है और यह प्रक्रिया मोनोपॉज आने तक चलती रहती है। मोनोपॉज 40-50 की उम्र के बीच आता है। 

मासिक धर्म चक्र का पहला दिन, माहवारी का पहला दिन होता है और मासिक धर्म चक्र का आखिरी दिन अगला पीरियड शुरू होने से एक दिन पहले का दिन होता है। मासिक धर्म चक्र की अवधि आमतौर पर 28 दिनों की होती है (लेकिन ये चक्र नियमित होते हैं पर उनकी अवधि कम या ज़्यादा जैसे 21 दिन या 40 होती, वे भी सामान्य ही होते हैं। इसी मासिक धर्म चक्र की अवधि के बीच ओव्यूलेशन की प्रक्रिया होती है। 

मैं यह कैसे पता लगा सकती हूँ की डिम्ब का उत्सर्जन (ओव्यूलेशन) कब होगा?

इसके लिए थोड़ा गणित करना पड़ेगा! आपको अपने मासिक धर्म के शुरु होने के दिन से पीछे की ओर गिनना होगा। 4 दिनों तक डिम्ब के उत्सर्जन की ज़्यादा संभावना होती है जो आपके मासिक धर्म के पहलें दिन से 16 से 12 दिन पहले होता है।

यदि आपको हर 28 दिन पर मासिक धर्म होता है, 28 में से 16 घटाएं -

28-16 = 12

अर्थात वे 4 दिन जब आप में डिम्ब का उत्सर्जन हो सकता है, आपके अगले मासिक धर्म शुरु होने के 12 दिन बाद हो सकते हैं। तो आपके मासिक धर्म शुरू होने के 12वें से 16वें दिन के बीच डिम्ब का उत्सर्जन हो सकता है।

यदि आपका मासिक धर्म 21 दिन का होता है तो 21 में से 16 घटाएं-

21-16 = 5

इसका अर्थ है की वे 4 दिन जब आप में डिम्ब का उत्सर्जन हो सकता है, आपके अगले मासिक धर्म शुरु होने के 5 दिन बाद हो सकते हैं। तो आपके मासिक धर्म शुरु होने के 5 वें से 9वें दिन के बीच डिम्ब का उत्सर्जन हो सकता है।उलझ गयीं।

ऑनलाइन ओव्युलेशन कैल्क्युलेटर की मदद लेकर करने की कोशिश करें।

मैं गर्भवति होने से कैसे बच सकती हूँ?

गर्भनिरोधक (कॉंन्ट्रासेप्टिव) इस्तेमाल करें! गर्भनिरोधन भाग देखें। यदि आपका मासिक धर्म न शुरु हुआ हो तो वे कण्डोम का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि यदि मासिक धर्म न शुरु हुआ हो तो हार्मोन युक्त गर्भनिरोधक जैसे गर्भनिरोधक गोलियाँ शायद असर न करें।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।