facts about sex toys
Shutterstock/Kopytin Georgy

सेक्स खिलौनों से जुडें पांच बड़े तथ्य

सेक्स खिलौने...सेक्स खिलौने अब सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं हैं जो लगातार इस तरह की चीज़ों की तलाश में सेक्स से सम्बंधित दुकानों में ख़ाक छानते रहते हैं।

ऐसे लोगों की संख्या में लगातार वृधि हो रही है जो हस्तमैथुन या अपने साथी के साथ सेक्स को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए सेक्स खिलौनों का इस्तेमाल करते हैं।

खिलौनों की कोई कमी नहीं

वाईब्रेटर शायद इस लिहाज में सबसे जाना माना सेक्स खिलौना है। यह बैटरी से चलने वाला लिंग के आकार का यन्त्र होता है जिसे महिलाएं अपने आप को स्वयं सुख देने के लिए इस्तेमाल करती हैं (कुछ पुरुष भी अपने लिंग के आसपास के अंग पर इसका इस्तेमाल करते हैं)। बहरहाल, डिल्डो लिंग के सामान होता है जो वाइब्रेट (कम्पन) नहीं करता।

इसके अलावा भी बाज़ार में बहुत सारी ऐसी चीज़ें है, जैसे की स्प्रे, जेल, लिंग पर पहनने वाला छल्ला, गुदा सम्बंधित खिलौने, यहाँ तक की सेक्स फर्निचर, जैसे की एक ख़ास तरह का झूला! यह सब चीज़ें सेक्स के आनंद में इजाफा लाने के लिए बनाई जाती हैं।

प्रतिबंधित

कुछ देशों में इस तरह के उत्पादों को अश्लील और भोंडा मानते हुए, उनके इस्तेमाल या व्यापार पर रोक है। जिन लोगों को ओर्गास्म पाने में कठिनाई होती है, उनके लिए इस तरह का प्रतिबन्ध दुर्भाग्यपूर्ण है। सेक्स खिलौने, अपनी शारीरिक ज़रूरतों को आनंद दायक बनाने का एक सुरक्षित तरीका है, वो भी बिना अपने साथी को धोखा दिए।

वाईब्रेटर का इस्तेमाल तो इलाज की नज़र से भी देखा गया। लेकिन फिर भी यह बहेतर होगा की इन खिलौनों का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने देश में इस से जुड़े कानून की जांच पड़ताल कर लें।

ध्यान रहे

हालाँकि सेक्स खिलोनें सामान्यतः बिलकुल सुरक्षित होते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। सबसे ज़रूरी है की इस्तेमाल के बाद इन्हें ठीक से साफ़ करना। इन खिलौनों के ज़रिये सेक्स संक्रमित रोगों का फैलना बहुत आसान है। गुदा से जुड़े इस तरह के उत्पादों का इस्तेमाल किसी और अंग पर ना करें। याद रखिये, बेशक आपने इन खिलौनों को अच्छी तरह साफ़ किया हो, फिर भी कुछ कीटाणु अपना रास्ता ढूंढ़ ही लेते हैं।

साथ में यह भी ज़रूरी है की आप अच्छी क्वालिटी के उत्पाद ही खरीदें। कुछ सस्ते उत्पाद हानिकारक पदार्थों से निर्मित हो सकते हैं।

और हमेशा याद रखें: पानी और बिजली एक साथ नहीं रह सकते। जी हाँ, नहाते समय वाईब्रेटर का इस्तेमाल बिलकुल ना करें!
 

वाईब्रेटर का मुकाबला अपने साथी से ना करें

हमारे अपने 'यमला पगला दीवाना' कुबेर ने एक लेख में ज़िक्र किया था की क्या वाईब्रेटर या डिल्डो पुरुषों की जगह लेने लगे हैं? लेकिन हम अपने पुरुष पाठकों को यह आश्वासन दे दें: एक महिला कभी कभी अपने इस बैटरी चालित साथी का लुत्फ़ बेशक उठाएं लेकिन अपने साथी के साथ सेक्स के मजे की जगह यह नहीं ले सकता।

तो अगर आपकी महिला साथी कभी-कभी इन सब का प्रयोग करती है, तो आपको खुश होना चाहिए। क्यूंकि इसी से शायद उसे आपके असली महत्व का पता चले।

छोटे खिलौने - बड़ा पैसा

दुनिया भर में सेक्स खिलौनों का उध्योग लगभग 15  करोड़ डोलर के लगभग का आँका गया है। और यह 30  फ़ीसदी की रफ़्तार से बढ़ रहा है। लगातार नए-नए उत्पाद बाज़ार में शामिल हो रहे हैं।

तो भले ही आप इन खिलौनों के उपयोग में दिलचस्पी न रखते हों, लेकिन अपने शेयर बाज़ार के पोर्टफोलिओ की वृधि में यह आपके ज़रूर काम आ सकते हैं।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>