lloyd hess

सेक्स के लिए बेहतर क्या: नया प्रेमी या पुराना साथी?

Submitted by Sarah Gehrke on मंगल, 06/04/2013 - 12:45 बजे
क्या सेक्स का अनुभव लम्बे समय के साथी के साथ बेहतर होता है? कुछ अध्यनों के अनुसार शायद हाँ। लेकिन घबराइए नहीं, इसके लिए कई चीज़ें ज़िम्मेदार हैं।

सेक्स मज़ेदार और रोमांच से भरा होना चाहिए। लेकिन कभी कभी ये तनावपूर्ण हो जाता है। बहुत से लोग इस दबाव में होते हैं की कहीं वो कुछ गलत न कर दें। वहीँ दूसरी ओर अगर आप दोनों एक दूसरे के साथ लम्बे समय से हैं तो आप सहेज महसूस करते हैं।

आखिरकार, जब आप लम्बे समय से साथ होते हैं तो आपको एक दुसरे की पसंद नापसंद की जानकारी होती है। लेकिन क्या यह उस रोमांच को छीन लेता है?

नयापन और रोमांच यदि रिसर्च की माने तो हाँ! कम से कम महिलाओं के लिए तो यही सच है। हम पहले भी कह चुके हैं की महिलाओं की अपने साथी के साथ सेक्स की रूचि गुज़रते समय के साथ कम होती जाती है। एक सर्वे के दौरान काफी महिलाओं ने बताया की जब उन्हें आखिरी बार ओर्गास्म हुआ था तो वो तब था जब वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स कर रही थी जिसके साथ उनका सम्बन्ध ज्यादा पुराना नहीं था।

"हम ये भी जानते हैं की महिलाये नए साथी के साथ ज्यादा कामोत्तेजित महसूस करती हैं। शायद इसका सम्बन्ध नयेपन और उससे जुडे रोमांच से है," डॉ डेबरा हेर्बेनिक का कहना है, जोकि इस रिसर्च का हिस्सा थी।

लेकिन वो कहती हैं की इस ' तथ्य' का अर्थ आखिर क्या निकाला जाये। "कभी कभी हमें लगता है की शायद जिसे हम लम्बे समय से जानते हों उसके साथ ओर्गास्म होना ज्यादा आसान है क्यूंकि वो आपके शरीर को बेहतर समझ सकता है। और कुछ हद तक ये बात सच भी है। कुछ रिश्तों में सेक्स काफी संतुष्टिदायक और रोमांचक होता है, लेकिन कई रिश्तों में कहानी कुछ और ही होती है।"

रोज़मर्रा जीवन कम शब्दों में कहा जाये तो अक्सर यदि आप एक व्यक्ति के साथ लम्बे समय से हों तो रोज़मर्रा के जीवन की तरह सेक्स भी कुछ रूटीन जैसा होने लगता है, खासकर महिलाओं के साथ। "पुरुषों के साथ विपरीत देखा गया, जहाँ तक बात उनके इरेक्शन की है।" डॉ हेर्बेनिक कहती हैं। "पुरुषों के अनुसार उनका इरेक्शन अपने साथी के साथ आसानी से हो जाता है।" लेकिन महिलाएं सिर्फ इसलिए सेक्स कर लेती हैं- "क्यूंकि वो ऐसा सोचती हैं" ऐसा हेर्बेनिक कहती हैं, और हमने रिसर्च में भी यह पाया, "की ऐसा करना उनकी ड्यूटी है।"

विभिन्न प्रकार ये जानना ज़रूरी है की सब कुछ ब्लैक और वाइट नहीं है ये सच है की नए साथी के साथ नयापन और रोमांच अवश्य होता है। लेकिन लम्बे रिश्तों में भी अपनी ही एक ख़ास बात ज़रूर है।

"रिश्ते बहुत तरह के होते हैं, और रिश्तों में भी बहुत प्रकार के सेक्स होते हैं- जल्दी से किया सेक्स या फिर आराम से देर तक किया जाने वाला सेक्स... तो बात सिर्फ रिलेशनशिप तक ही सीमित नहीं है। और भी कई पहलू हैं।"

तो केवल रोमांच को आस में अपने लम्बे समय से रिश्ते की बलि चढ़ा देना एक गलत कदम होगा।

सेक्स के लिए सबसे उत्तम क्या है - नए साथी का होना या एक स्थायी साथी के साथ लम्बे समय तक रिश्ते में रहना? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।