Drunk men
Shutterstock/India Picture

क्या शराब पुरुषों को छिछोरा बनाती है?

द्वारा Sarah अप्रैल 9, 01:06 बजे
क्या शराब की वजह से एक पुरुष का एक महिला के प्रति व्यवहार में परिवर्तन होता है? हाल ही में हुए शोध से पता चलता है कि क्या होता है जब शराब थोड़ी ज़्यादा हो जाती है?

स्तनों पर नज़रें?

ऑफिस में एक व्यस्त दिन गुज़ारने के बाद आप अपनी कुछ सहेलियों के साथ पास के बार में बैठी हैंI वहां आपकी मुलाकार एक प्यारे से लड़के से होती है और आपको उससे बात करना अच्छा लग रहा हैI लेकिन तभी आपको एहसास होता है कि बात करते वक़्त उसकी आँखें बार-बार आपके स्तनों पर जा रही हैंI आप यह सोचने पर मज़बूर हो जाती हैं कि क्या वो आपकी बातें सुन भी रहा है या सिर्फ़ आपके  स्तनों की ओर ही आकर्षित हैI

पता चला है कि शोधकर्ताओं ने इसके पीछे छिपा कारण ढूंढ निकाला हैI ऐसा तब होता है जब एक आदमी महिला के चेहरे को देखने के उसके शरीर के अंगों पर अपना ध्यान केंद्रित कर लेता हैI क्या इसमें कुछ गलत है? निश्चित रूप सेI एक महिला को तो यही प्रतीत होगा कि वो सिर्फ़ वहां अपनी आँखें सेकने आया है ना कि उसके साथ समय व्यतीत करनेI

अगर आप एक पुरुष हैं और ऐसा आपके साथ भी होता है तो जान लें कि इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैंI शोध से पता चला है कि इसे यौन हिंसा कहा जा सकता है और ऑफिस में भेदभाव के रूप में भी देखा जा सकता हैI

मदिरा सेवन से दिमाग पर असर पड़ता है

अधिकांश महिलाओं के साथ ऐसा हो चुका है तो उन्हें इस बात का एहसास है कि कैसा लगता है जब एक पुरुष की नज़रें आपके स्तनों पर गढ़ी हुई होंI इसके अलावा, पुरुष भी स्वीकार कर चुके हैं कि उनसे ऐसा हो जाता हैI तो क्या शराब से चीज़ें बद से बदतर हो जाती हैं? आइये पता करते हैंI

अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने कॉलेज जाने वाले 50 पुरुषों को दो समूहों में विभाजित कर दियाएक समूह को पीने के लिए पर्याप्त शराब उपलब्ध करवाई गयीI जबकि दूसरे समूह के लोगों को एक अन्य पेय पदार्थ दिया गया जो स्वाद में बिलकुल शराब की तरह था लेकिन उसमे नशा बिलकुल नहीं थाI

इसके बाद छात्रों को कुछ महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गयीI शोधकर्ताओं ने इस बात पर गौर किया कि वे लोग कितनी देर तक महिलाओं के शरीर और चेहरे पर टकटकी लगाए देख रहे थेI

स्तन सबसे लोकप्रिय

नशे में धुत्त छात्रों ने महिलाओं के शरीर को देखने में अधिक समय व्यतीत किया - विशेषकर उनके स्तनों और उनकी कमर के आसपास वाले हिस्सों पर, और ना कि उनकी आंखों परI परिणामों की जांच करने से पता चला कि लड़के ऐसा तब करते हैं जब उन्हें लगता है कि वे महिला बुद्धिमान या मित्रतापूर्ण नहीं हैI तो मतलब यह कि जो महिला जितनी ज़्यादा स्मार्ट होगी, लोग उसे उतना कम ताड़ेंगे? चलिए इस बारे में और जानते हैंI

तो ऐसा क्या होता है शराब में कि लड़के, महिलाओं को सामान्य से ज्यादा घूरने लग जाते हैं?

जब एक आदमी नशे में होता है तो उसकी ध्यान देने की क्षमता पर इस बात का प्रतिकूल असर पड़ता है कि वो कितने नशे में हैI एक महिला का चेहरा अनगिनत भावों और विचारों से भरा होता है - जैसे उसके मन में क्या चल रहा है, वो क्या चाहती है, भविष्य को लेकर उसकी क्या योजनाएं हैंI अब एक शराबी के लिए इतना सब संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता हैI

शायद इसीलिए वो महिला के चेहरे से नज़रें हटाकर उसके स्तनों या उसकी कमर पर नज़रें जमा लेता हैI महिला के शरीर के यह अंग ना सिर्फ़ उसका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं बल्कि इसमें उसे ज़्यादा प्रयास भी नहीं करना पड़ताI तो अगली बार जब कोई व्यक्ति नशे में आपके स्तनों को घूर रहा हो तो उस बेचारे पर रहम खाएंI वो उस समय आपके शरीर की सुंदरता को छोड़कर और किसी चीज़ के बारे में सोचने और समझने की हालत में नहीं है!

सन्दर्भ: ब्यूटी इस इन द ऑय ऑफ़ द बियर होल्डर: एन इनिशियल इन्वेस्टीगेशन ऑफ़ द इफेक्ट्स ऑफ़ अल्कोहल, अट्रैक्टिवनेस, वार्मथ, एंड कम्पेटेन्स ऑन द ओब्जेक्टिफिइंग ग़ैज़ इन मेन सेक्स रोल्सI

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल हुआ हैI

क्या शराब की वजह से डेट पर मज़ा दुगुना हो जाता है? हमारे फेसबुक पेज पर अपने विचार हमसे साझा करेंI यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर जाएं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>