my man does not like condom
Shutterstock

उसे कॉन्डम पहनना पसंद नहीं है? सेक्सी सुझाव

पुरुषों द्वारा कॉन्डम न पहनने के कुछ सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले बहाने हमने इक्कट्ठे किये हैं और उनसे बातचीत करने में आपकी मदद करने के लिए हमारे पास कुछ बेहतरीन जवाब हैं।

उन शुरुआती बातों व उनके जवाबों के बारे में पहले से सोच लें जो आपके साथी कॉन्डम  के विरोध में कह सकते हैं।

1. आपके साथी कह सकते हैं:

’’आपको मुझ पर विश्वास नहीं है‘‘

’’यदि आप सच में मुझसे प्यार करते तो इतना विश्वास करते की कॉन्डम पर ज़ोर न देते‘‘

आप कह सकते हैं:

’’यदि मुझे पता हो की हम दोनों यौन संचारित रोग एवं गर्भधारण से सुरक्षित हैं तो हम सेक्स का ज़्यादा आनन्द ले सकते हैं। यह विश्वास के बारे में नहीं है, यह मन की शांति के बारे में है।‘‘

’’मुझे आप पर विष्वास है पर कोई भी इसका सबूत देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे। बल्कि कुछ उत्तेजक सेक्स करना चाहेंगे।‘‘

’’यदि आप मुझे वास्तव में प्यार करते हैं तो आप भी हम दोनों को सुरक्षित रखना चाहेंगे।‘‘

2. आपके साथी कह सकते हैं:

’’यह असुविधाजनक है‘‘

’’यह ठीक से फिट नहीं होता है‘‘

‘‘यह सेक्स के समय निकल जाता है’’

आप कह सकते हैं:

’’हम दूसरे ब्रांड या आकार को आज़मा सकते हैं। मैनें सुना है कुछ ब्रांड दूसरों से बेहतर फिट होते हैं।’’

3. आपके साथी कह सकते हैं:

’’कॉन्डम  पहनने से मेरा सेक्स की तरफ़ से मन हट जाता है।‘‘

आप कह सकतें हैं:

’’क्यों न हम कॉन्डम  के साथ कुछ सेक्सी व रोमांचक करने की कोशिश करें जैसे की कॉन्डम  को मुख में रखकर आपको पहनाने की कोशिश।’’ (पुरुष कॉन्डम  पहनाने के सुझाव देखें)

’’असुरक्षित सेक्स करना तो आपके मन को वास्तव में सेक्स से हटा सकता है।‘‘ 

4. आपके साथी कह सकते हैं:

’’मैं सही समय पर लिंग बाहर निकाल लूंगा।‘‘

आप कह सकते हैं:

’’आपके ऐसा करने पर भी मैं गर्भवती हो सकती हूँ। ऐसा होने के लिए सिर्फ़ एक छोटे से शुक्राणु की ज़रुरत होती है। किसे पता आपका शुक्राणु अतिशक्तिशाली हो!‘‘

’’यदि आप ऐसा करते भी हैं तो भी आपके प्री-कम से मुझे यौन संचारित रोग हो सकता है।‘‘

5. आपके साथी कह सकते हैं:

’’कॉन्डम  के साथ उतना अच्छा नहीं महसूस होता।‘‘

’’कॉन्डम  पहन कर मैं सेक्स का आनन्द नहीं ले पाउगाँ क्योंकि इससे त्वचा से त्वचा का संपर्क नहीं होता है।‘‘

आप कह सकते हैं:

’’मुझे इससे आनन्द तभी मिलेगा जब यह सुरक्षित हो। खैर, मैने सुना है की त्वचा से त्वचा के संपर्क जैसे अहसास के लिए कई अच्छे तरीके हैं। हम कॉन्डम  के अन्दरुनी सिरे पर चिकनाई युक्त पदार्थ लगाकर आज़मा सकते हैं जिससे आपके लिंग के सिरे पर अतिरिक्त संवेदनशीलता महसूस होगी।‘‘

’’यदि हम चिकनाई युक्त पदार्थ के साथ महिला कॉन्डम  या पॉलीयूरेथेन से बने कॉन्डम का प्रयोग करें तो आपको त्वचा से त्वचा के संपर्क का एहसास होगा क्योंकि पॉलीयूरेथेन शरीर की गर्मी को दूसरे तक पहुँचाता है।‘‘

’’यदि मुझे पता हो की हम सुरक्षित हैं तो मुझे तनाव नहीं महसूस होता है। और तनावमुक्त रहकर हम सेक्स का ज़्यादा आनन्द ले सकेंगे।‘‘

6. आपके साथी कह सकते हैं:

’’मेरे पास कॉन्डम  नहीं है‘‘

’’मुझे नहीं पता कहाँ रखा है‘‘

आप कह सकते हैं:

’’यहाँ है, आइए मैं दिखाऊं।‘‘

7. आपके साथी कह सकते हैं:

’’मुझे लेटेक्स कॉन्डम  से एलर्जी है।‘‘

आप कह सकते हैं:

’’हम पॉलीयूरेथेन से बने कॉन्डम  खरीद सकते हैं। यह लेटेक्स से ज़्यादा प्राकृतिक लगते हैं। और यदि हम थोड़ा जल आधारित चिकनाई युक्त पदार्थ का उपयोग करें तब आप मेरे शरीर की गर्मी भी महसूस कर सकेंगे।‘‘

8. आपके साथी कह सकते हैं:

’’आप गर्भनिरोधक गोलियाँ ले रहीं हैं फि़र हमें कॉन्डम  की क्या आवष्यकता है।‘‘

आप कह सकती हैं:

’’यदि हम गोलियों के साथ कॉन्डम  का भी उपयोग करें तो हम ज़्यादा सुरक्षित रह सकते हैं क्योंकि गोलियाँ गर्भधारण के विरुद्ध 100 प्रतिशत असरदार नहीं होती । और कॉन्डम हमें ऐसे संक्रमण से भी बचाता है जो हम जानते भी नहीं की वे हमारे शरीर में हैं। क्या आपको पता है इसे डबल डच कहते हैं।‘‘

9. आपके साथी कह सकते हैं:

’’इसे पहनना सेक्स में व्यवधान पैदा करता है।‘‘

आप कह सकते हैं:

’’ऐसा नहीं होगा ............यदि मैं आपको पहनने में मदद करुँ........क्यों न मैं इसे और रोचक कर दिखाउँ!

एक आदमी को सेक्सी तरीके से कंडोम पहनने के लिए नीचे दिए गए और अधिक टिप्स पढ़ें!

अपने मुख से पहनाएँ

कॉन्डम  को मुख में रखें, उसके निप्पल जैसे सिरे को अपने दातों के बीच रखकर हल्के से चूसें, कॉन्डम  को लिंग के सिरे पर रखकर लिंग को मुख में डालें और कॉन्डम को नीचे की ओर खोलें। कॉन्डम को जीभ से चाटते हुए नीचे की ओर खोलने की कोशिश करें।

यदि आप साथी के साथ ऐसा करने से पहले थोड़ा अभ्यास करना चाहें तो किसी डिल्डो या खीरे जैसी चीज़ पर अभ्यास कर सकते हैं। यदि कोई पुरुष यह कहें की उन्हें कॉन्डम  पहनना अजीब लगता है तो उनके साथ यह तकनीक प्रयोग की जा सकती है।

उन्हें हरी बत्ती दिखाएं

कॉन्डम  के पैकेट को खोलने को सेक्स के लिए हरी बत्ती की तरह सोचें। एक कॉन्डम  के पैकेट को आत्मविश्वास के साथ खोलना अपने साथी को यह बताने का सेक्सी तरीका है की आप प्रवेशित सेक्स के लिए तैयार हैं। यदि साथी कॉन्डम  इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक न हों तो कॉन्डम पर जो़र देने के लिए यह एक अच्छा तरीका हो सकता है। कॉन्डम के भीतरी सिरे पर थोड़ा चिकनाई युक्त जल आधारित पदार्थ का उपयोग करने से वह आसानी से लिंग पर सरक सकता है - ज़्यादा पदार्थ का उपयोग न करें वरना कॉन्डम  फिसल कर निकल सकता है।

उन्हें छेड़ें या सताएँ

लिंग, गुदाद्वार या अंडकोष को हल्के से पकड़ते हुए कॉन्डम को धीरे धीरे लिंग पर चढ़ाएँ। कुछ बदलाव के लिए, साथी को स्वयं कॉन्डम  पहनने के लिए कहें जिससे वे यह दिखा सकें की उन्हें कैसे छुआ जाना पसंद है। उन्हें यह महसूस होने दें की इससे आपकी उत्तेजना बढ़ती है।

त्वचा से त्वचा के संपर्क जैसे एहसास के लिए पतले कॉन्डम  का प्रयोग करें

गुदा मैथुन करते समय भी पतले कॉन्डम  अपेक्षाकृत मोटे कॉन्डम की तुलना में जल्दी नहीं फटते हैं। अतः ज़्यादा नज़्दीकी एहसास के लिए अगली बार पतले कॉन्डम  का प्रयोग कर के देखें। यदि आप और आपके साथी सेक्स के समय ज़्यादा नजदीकी पसंद करते हैं तो यह एक अच्छा तरीका है।

सराबोर' भी सेक्सी हैं

कभी कभी ऐसा भी हो सकता है की किसी को ऐसा सेक्स पसंद हो या आकर्शक लगे जो इतना स्वच्छ या साफ़ सुथरा ना हो तो उनके साथी स्खलन से पहले लिंग को बाहर निकाल सकते हैं। वे कॉन्डम  को उतारकर साथी के छाती, स्तन या पीठ को वीर्यपात से सराबोर कर सकते हैं।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>