Can masturbating make me sick?
© Love Matters India

क्या हस्तमैथुन से मेरी सेहत ख़राब हो सकती है?

द्वारा Auntyji अक्टूबर 9, 03:08 बजे
आंटी  जी , मुझे  आपकी  मदद  की  सख्त  ज़रुरत  है। मैं 18 साल  का  हूँ  और  दिन  में कम  से  कम  एक  बार हस्त मैथुन करता हूँ। निशांत, हैदराबाद

आंटी जी कहती हैं… पुत्तर, पहले  ना तुस्सी  गहरी  सांस  लो।  अन्दर, बाहर।  और  अब  ना  आप  ध्यान  लगा  के  मेरी  गल  सुनो।  जो  तुस्सी  कर  रहे  हो  ना, वो  दुनिया  की  सबसे  नेचुरल  चीज़  है।

स्वयं-सुख  एक  दम  सुरक्षित, मतलब सबसे सेफ  और  मेरे  ख्याल  में  आपकी  उम्र  में  एक  दम  ओबिविस  चीज़ है।  ज्यादातर  लोग  जिन्ना  सोच  सकदे  हैं  ना, उससे  भी  बहुत  ज़्यादा  आम  चीज़ है ये।  मुझे  तो  लगदा  है  कि आपके  फ्रेंड  को  शक  के  भूत  ने  जकड़  रखा  है और  उसको  खुद  इस पकड़  से  निकलने  की  ज़रुरत  है। तू बोलना उसको मेरे पास थोडा ज्ञान लेने आये।

क़ैद  भावनाएं 

जब  मैं  छोटी  थी  ना, तो  मेरी  मम्मी  जी  बोली, की  बब्ली, किसी  काम  में  बहुत  मज़ा  आये  तो  वो  गलत  नहीं  हो  सकदा।  तो  अपनी  इस आंटी  जी  की  मम्मी  जी  की  बात  सुन, क्रीम  श्रीम  उठाओ, परदे  लगाओ  और  शुरू  हो  जाओ।  यह  दिल  में  क़ैद  भावनाओं  को  निकालने  का  और  दिल  को  शांति  देने  का  अच्छा  तरीका  है।  अपने हाथ  में  ‘पूरी तरह से’ कण्ट्रोल  रखना  हमेशा  बेस्ट  होंदा  है।

और जब तेरी  रिलेशनशिप  शुरू  हो  जाएगी  ना, तब  भी  यह  कला  तेरे  काम  आएगी।

यकीन  मानो  पुत्तर  जी, इसकी  वजह  से  तुवाड्डी  लेडिज  के  साथ  ‘परफोर्मेंस’ में  भी  कोई  असर  नहीं  पड़ने  वाला।  अगर  ऐसा  होता  तो  सारी  दुनिया  की  लेडिज  को  sex toys ही इस्तेमाल  करने  पड़ते।

सुविधाजनक  कला

ओये पुत्तर  जी, फैक्ट  तो  यह  है  की  यह  गुपचुप  सेशन आप  स्टेमिना  बनाने  के  लिए  इस्तेमाल  करो।  ‘इरेक्शन’ (लिंग के तनाव) को  देर  तक  रखने की  कोशिश  करो।  इससे  आप  लेडिज  को  सैटिसफाई , ओये मतलब संतुष्ट करने  का  आसान तरीका सीख  लोगे, और  तुवाड़े शुक्राणु  ख़तम  होना  का  भी  कोई  खतरा  नहीं  है।  खून  और  पसीने  के  तरह, शरीर शुक्राणु  भी  रोज़  रोज़  बनौन्दा  रेंदा  है।  ये  समझ  लो  की  इससे  आपका  सिस्टम  ‘फिट  एंड  फाईन’ चलता  रहेगा। तो  पुत्तर  जी, रुको  मत, लगे  रहो।

और ना दिन  में  एक-दो  बार  करना  कोई  बीमारी  नहीं  है।  कुछ  समझदार  डॉक्टर  तो  यह  भी  कहंदे  है  की लगातार हस्तमैथुन  करने  से  प्रोस्तात्रेहिया टाईप बीमारी  भी  ठीक  हो  सकदी  हैं।  इस बीमारी में ना लिंग से पेशाब के बाद वीर्य निकलता है। तो पुत्तर  जी, प्रोस्तात्रेहिया  की  बीमारी  का  इलाज  करते  रहो। और  हाँ, आप  पूछो  उस  से  पहले  में  ही  गैरेंटी  के  साथ  एक  बात  बता  दूं, हस्तमैथुन  करने  से  अंधे  भी  नहीं  होंदे।

हस्त्मैन्थुन  सम्बंधित  मिथ्याओं  पर  और  जानकारी

स्त्री  और  पुरुषों  के  हस्तमैथुन  पर  और  जानकारी

पहचान की रक्षा के लिए, तस्वीर में व्यक्ति एक मॉडल है और नाम बदल दिए गए हैं।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Beta hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi Vinod bete kuchh nahi hota hai. Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
क्या आंटी जी मे भी ये करता हू मेरे साइड मे कभी कभी दर्द उठने लगता है और मुझे रहा भी नहीं जाता इसके बिना क्या इसका असर मेरी शादी शुदा जिंदगी पर पड़ेगा आगे चल कर
राज बेटे हस्तमैथुन से शादीशुदा ज़िन्दगी पर कोई बुरा असर नहीं होता है. लेकिन दर्द के लिए किसी विशेषज्ञ या एक अच्छे पंजीकृत डॉक्टर से मिल लीजिये और हस्तमैथुन एक सेफ /सुरक्षित तरीका है अपनी संतुष्टि करने का. इससे कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती. यदि चाहें तो बहुत सी activities हैं, जिनमें आप समय बिता सकते हैं, जैसे की खेल – games, gym या कोई hobbies…ok? https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi Ravi beta hastmaithun se baalon par koi bura asar nahi hota hai. Aur kitni baar ki baat hai toh, iska koi nischit data toh hai nahi, lekin bete har kaam mein ek balance ka hona bahut zaruri hai, taki aap aur kaam bhi sahi se kar payen, hain na! Ye bhi jaan lijiye ki hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>