Making love
© Love Matters

बिना पेनिट्रेशनं के सेक्स (आउटरकोर्स) क्या होता है?

अलग-अलग लोगों के लिए गैर-यौनिक संभोग का अर्थ अलग-अलग होता है। कुछ लोग संभोग (जब पुरुष महिला की योनि में लिंग प्रवेश कराता है) के अलावा किए जाने वाले किसी दूसरे तरह की यौन क्रियाओं को गैर-यौनिक संभोग मानते हैं।

जबकि दूसरे लोगों के लिए गैर-यौनिक संभोग का मतलब, शरीर के किसी भी अंग (मुख, गुदा, योनि) में लिंग को प्रवेश किए बिना की जाने वाली यौन क्रिया है।

खूबियां और खामियां

खूबियां: इसे कभी भी बंद कर सकते हैं और आसानी से इसे पलटा जा सकता है, किसी डाक्टर या स्वास्थ्य कर्मी की ज़रूरत नहीं होती, किसी नुस्खे की ज़रूरत नहीं होती, कोई दुष्प्रभाव नहीं होते। यह मुफ़्त है।

 

खामियां: कुछ दंपती भावना के बहाव में आकर अपनी यौनिक क्रियाओं को गैर-यौनिक संभोग तक सीमित नहीं रख पाते। आप 100 प्रतिशत समय गैर-यौनिक संभोग अपनाते हैं, फिर भी गर्भवती होने की संभावना बनी रहती है। इससे यौनसंचारित रोगों से बचाव नहीं होता।

गैर-यौनिक संभोग से गर्भधारण से कैसे बचाव होता है?

गैर-यौनिक संभोग, शुक्राणु को योनि में जाने से रोककर गर्भधारण से बचाता है।

गैर-यौनिक संभोग कैसे करें?

सेक्स करने के ऐसे कई तरीके हैं जिनमें यौनिक संभोग करने की ज़रूरत नहीं होतीः

  • चुंबन
  • हस्तमैथुन
  • हाथ से छेड़छाड़
  • ज़ोर से सहलाना
  • यौन कल्पना को अभिनय का रूप देना
  • सेक्स खिलौनों (ट्वायज़) का प्रयोग करना
  • मुख मैथुन
  • गुदा मैथुन

चुंबन: आप शरीर के विभिन्न अंगों को चूम सकतें हैं।

हस्तमैथुनः आप अपने जननांगों को छूकर सेक्स का आनंद उठा सकतें हैं। आप अपने साथी के जननांगों को छूकर उन्हें आनंद दे सकतंे हैं। आप अपने साथी को हस्तमैथुन करते हुए देखें या अपने साथी को दिखाते हुए हस्तमैथुन कर सकतें हैं, इससे इस बात को समझने में सहायता मिलती है कि आप दोनों को किस प्रकार और कहां छूना पसंद है।

ज़ोर से या फिर हल्के से दबाव देना या सहलानाः आप अपने शरीर को अपने साथी के षरीर के साथ हल्के या फिर ज़ोर से दबाव देते हुए सहला़ सकते हैं। कई लोग इसे आनंददायी मानते हैं और एक-दूसरे के जननांगों को तीव्र या फिर हल्के से आपस में मलने से चरम आनंद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने को ग्राइंडिंग, ड्राई हंपिंग या फ़ॉटेज भी कहा जाता है।
 
यौन कल्पना को अभिनय का रूप देनाः आप ऐसी सेक्स कल्पनाओं के बारे में बात कर सकते हैं या ऐसे कार्य कर सकते हैं जिससे आपको अपने साथी के साथ सेक्स करने का विचार आए। अथवा आप दोनों साथ-साथ कोई उत्तेजक फिल्म देख सकते हैं या ऐसी कोई कहानी पढ़ सकते हैं।

सेक्स खिलौनों का प्रयोगः आप वाइब्रेटर या डिल्डो से अपने षरीर या अपने साथी के शरीर के अंगों को अनुभव कर सकते हैं या सहला सकते हैं। यदि आप अपने सेक्स खिलौने को अपने साथी के साथ आदान-प्रदान करना चाहते हैं, और आप उसका प्रयोग अपनी योनि या गुदा में डालकर करते हैं, तो उस पर कंडोम लगाकर प्रयोग करना ज़रूरी है। हर साथी के लिए सेक्स खिलौने पर नया कंडोम पहनाकर उसका प्रयोग करें।

मुख मैथुन: आप अपने साथी के जननांगों को मुख से महसूस कर सकते हैं। आप मुख मैथुन करने या करवाने से गर्भवती नहीं हो सकतीं, इससे संक्रमण फैल सकता है। यदि आप पुरुष हैं, तो कंडोम का प्रयोग कर संक्रमण फैलाने से बच सकते हैं। यदि आप महिला हैं, तो अपने जननांगों को किसी प्लास्टिक (या कंडोम को वर्गाकार आकार में काटकर) से ढककर संक्रमण फैलाना रोक सकती हैं।

गुदा मैथुन: आप अपने साथी के नितंबो, गुदा या गुदा द्वार को उंगली, मुख, जननांग या खिलौने से महसूस कर सकते हैं। गुदा मैथुन करने से आप गर्भवती नहीं होगी, लेकिन इससे संक्रमण फैलना काफ़ी आसान होता है। अपनी उंगली या जननांगों पर कंडोम पहनने से संक्रमण फैलाने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

गर्भधारण से बचने के लिए मुझे इस विधि का प्रयोग कब-कब करना चाहिए?

जब तक आप और आपके साथी गैर-यौनिक संभोग जारी रखेंगे और संभोग (जिसमें पुरुष महिला की योनि में लिंग प्रवेश करातें हैं), नहीं करेंगे तब तक आप गर्भधारण से बची रहेंगी।

गर्भधारण रोकने में गैर-यौनिक संभोग कितना प्रभावी है?

यदि आप और आपके साथी गैर-यौनिक संभोग सही तरीके से करते हैं तो गर्भवती होने की संभावना लगभग शून्य होती है। गुदा मैथुन और अपने जननांगों को अपने साथी के जननांगों के संपर्क में लाने पर वीर्य या वीर्यपात से पूर्व निकलने वाले द्रव की योनि के अंदर जाने की संभावना रहती है। इसलिए यदि आप 100 प्रतिशत सुनिष्चित होना चाहती हैं तो कंडोम का प्रयोग करें।

गैर-यौनिक संभोग कितना सुरक्षित है?

गैर-यौनिक संभोग के कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होते। अतः गर्भनिरोधक उपाय के रूप में कोई भी इनका प्रयोग कर सकता है।

क्या इसके लिए किसी डाक्टरी नुस्खे की ज़रूरत होती है?

नहीं

कीमत?

कुछ नहीं, यह मुफ़्त है।

क्या यह आसानी से उपलब्ध है?

जी हाँ

गैर-यौनिक संभोग करने में केवल एक ही समस्या है, कि आप और आपके साथी दोनों को इसके लिए राज़ी होना चाहिए।

फायदे?

गैर-यौनिक संभोग मुफ़्त है, इसके कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हैं, और यह सुरक्षित सेक्स करने का आनंददायी तरीका हो सकता है, खासकर तब, जब वीर्य या वीर्यपात से पहले निकलने वाले द्रव से एक-दूसरे को आदान-प्रदान नहीं होता।

महिलाओं के लिए गैर-यौनिक संभोग इस बात को समझने में सहायक हो सकता है कि वे चरम आनंद कैसे प्राप्त करें। कई महिलाएं योनि उत्तेजना या (केवल संभोग से) चरम आनन्द महसूस नहीं करतीं बल्कि टिठनी के उत्तेजित होने पर करती हैं।

पुरुशों के लिए गैर-यौनिक संभोग, संभोग को करने के दबाव के बिना यौन उत्तेजना महसूस कराता है।

इस प्रकार साथियों के लिए गैर-यौनिक संभोग एक-दूसरे के शरीर के बारे में अच्छी तरह जानने और किसी गर्भधारण की चिंता किए बिना यौन आनंद को अनुभव करने का तरीका हो सकता है।

नुकसान?

साथियों के लिए गैर-यौनिक संभोग से हटकर संभोग न करना काफी कठिन होता है। इसलिए जब वे गैर-यौनिक संभेाग करते हैं तो असुरक्षित (बिना किसी गर्भनिरोधक के) हो सकते हैं, जिससे अनचाहा गर्भधारण या यौनसंचारित रोग हो सकता है।

यदि साथी गैर-यौनिक संभोग भी कर रहे हों तब भी योनि में कुछ शुक्राणु प्रवेश करने की संभावना बनी रहती है।

यौनसंचारित रोगों से सुरक्षा?

नहीं

गैर-यौनिक संभोग करने से आपको यौनसंचारित रोग होने का जोखिम कम होता है, किंतु इस बात की कोई गारंटी नहीं है। मुख और गुदा मैथुन करने के दौरान दोनों साथी के शरीर के तरल पदार्थों का आदान-प्रदान होता है, जिससे आपको यौनसंचारित रोग होने का जोखिम बढ़ जाता है। हर्पीज़ और एचपीवी जैसे कुछ यौनसंचारित रोग केवल एक-दूसरे की त्वचा संपर्क में आने से एक व्यक्ति से दूसरे को लग सकते हैं। इसलिए जहां यौनसंचारित रोगों का जोखिम काफ़ी कम होता है, वहीं केवल चुंबन या जोर से सहलाने से भी आपको यौनसंचारित रोग होने का जोखिम बना रहता है। यदि आपको यौनसंचारित रोगों के संक्रमण की चिंता है, तो अपनी सुरक्षा के लिए कंडोम या किसी ऐसे ही अवरोधक उपाय का प्रयोग करें।

हम अपने साथी से गैर-यौनिक संभोग के बारे में कैसे बात कर सकते हैं?

अपने साथी से गैर-यौनिक संभेाग के बारे में कैसे बात करें, इस बारे में सुझावो के लिए संभोग से विरत रहना वाले खंड के अंतिम हिस्से को देखें।

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Aap khud ye nirnay le ki aapka ling chota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Aur sorry bête isay bada ya lamba karne ka koi tarika nahi hai Ling ki sahi jaankari ke liye yaha padh ljiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Aap yeh sawal kis nazar se puch rahe hain? So isse koi samysa nahi hoti, Ab baat aati hai ki kya isse pregnancy ho sakti hai? toh nahi isse pregnancy nahi hoti. Is mudde par adhik jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/hi/forum
Suraj bete garbhnirodhan ke kai upaye hain jinhe aap apni suvidha ke mutabiq le sakte hain woh aap yaha padh sakte hai: https://lovematters.in/hi/resource/birth-control Lekin yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarikay ke mukabley Condom ka istemal hi easy aur safe tareeka hai. Isse unchahe garv ke saath saath yon sakramad ke khatre se bhi bacha ja sakta hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
वर्जिन हो या न हो, अगर एक बूँद भी अंदर चले जाये तो गर्भवती होने के चांस हैं. टैस्ट कीजिये, सेक्स के 10 दिन बाद, फॉरन. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Danish bete, garbhnirodhan ke kai upaye hain jinhe aap apni suvidha ke mutabiq le sakte hain woh aap yaha padh sakte hai: https://lovematters.in/hi/resource/birth-control Lekin yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarikay ke mukabley Condom ka istemal hi easy aur safe tareeka hai. Isse unchahe garbh ke saath saath yon sankraman ke khatre se bhi bacha ja sakta hai. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bête? Dekhiye bete Pregnant hone ke liye purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna bahut zaruri hai. Jo stithi aap bata rahe hai usme pregnanacy ke chances to nahi hote hai bete, par aap aur jyada sure hone ke liye apni gf ko unsafe sex ke 10 din baad ek home pregnancy test lene ke liye kah sakte hai. Safe sex and pregnancy test ke liye ise padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jee han Rishabh bête girl bina period hue bhee pregnant ho sakti hai, isliye condom ka istemaal anivarya hai. Ise bhee padh lijiye: https://lovematters.in/en/our-bodies/female-body/menstruation-myths-busted https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/faqs-period Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jogi bete yeh baat wo hee behtar bata saktin hain lekin LM ki nazar mein, kuch rishtey sex ke liye nahin bane hain, un mein se ek maa aur bete ka hai. Wasie bhi maa/ pita aur bete/ beti ke beech ka rishta kisi bhi samuday mein maananeey nahin. Kyunki yeh idea ki family ka koi vyakti sex ke liye ready ho sakta hai is me ek satta hai ek power ki jhalk jo ki kisi bhi soorat mein niyamit nahin hai!! Yeh bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/i-am-attracted-my-sister Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete aise pregnancy kaise hogi ? Aur agar aapko AIDS hone ka darr hai toh aap sex toh nahi kar payenge na bête. Saath hee aap unki baat manane ke liye majbur toh hain nahi, hai na bête. Aap unhe adoption ya aur dusre jo upay hain unki salah de sakte hain. Aur unhe IBH ya kisi vishesagya ya ek achchhe panjikrit doctor se milne ki bhee salah de sakte hain. OK bête! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mujhe puchna h ki abi Tuesday ko hi maine sex kiya h aur Wednesday ko ipell khaya jiske bd Saturday ko phir se sex kiya.....toh mujhe yeah janna h ki ky phle jo ipell maine liya h uska effect rhega ki mujhe phir se ek ipell lena pdega....plz btaye
Bete I pill ek emergency goli hai jo ki unsafe sex ke baad 72 ghanton ke andar hee lee jaati hai, aur yadi 72 ghanton ke baad aapne unsafe kiya hai toh ismein pregnancy ke chances ho sakte hai. lekin yaad rakhiye emergency goli mahila ke masik dharm par asar kar saktee hai. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bete, yaha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Radhika bete anal sex se pregnancy ke chances nahi hote hain lekin Yadd rakhiye chahye ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liey ek shukranu bhi kaafi hota hai. Iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee chemist se liya gaya ek home pregnancy test kit se test lijiye aur sthiti ko nischit kijiye. Phir kisi vishesagya ya achche panjikrit doctor se miliye, aur dekhiye kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mam mai two months pregnant thi...or baby ki heart beat nhi aane ki wajah se doctor ne misoprostol naam se 4 tab di k kha Lena clear ho jayega..pr vo apne aap hi clear ho gaya..pr 4 day ultrasound krvaya to 11-12mm ka piece abi reh gya hai to kya surgical abortion krvana jruri hai ya fir misoprostol tab..se hi clear ho jayega.. please btaye mam
Preeti bete yadi yeh sex unsafe tha toh ismein pregnancy ke chances ho skate hain, yadd rakhiye ling ka pravesh chahe thodi der ke liye hua ho - unsafe hai- kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kafi hota hai. Iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee chemist se liya gaya ek home pregnancy test kit se test lijiye. Aur sthiti ko nischit kar lijiye. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Swati bete yadi yeh sex unsafe tha toh ismein pregnancy ke chances ho skate hain. Iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee chemist se liya gaya ek home pregnancy test kit se test lijiye aur sthiti nischit kar lijiye. Phir kisi vishesagya ya achche panjikrit doctor se mill lijiye aur dekhiye kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>