Love Matters Auntyji
Love Matters

आंटी जी मुझे सेक्स में कोई दिलचस्पी नहीं है

द्वारा Auntyji मार्च 29, 12:55 बजे
आंटी जी मेरे आसपास हर कोई सेक्स के बारे में बात करता रहता है या करना चाहता हैI लेकिन मुझे इन बातों में कोई मज़ा नहीं आताI क्या यह परेशानी की बात है? मंगल (23), इंदौरI

आंटी जी कहती हैं.... हम्म तो यह बात है....

नयी खबर

बेटा मंगल क्या तुझे मेरी बातों में घबराहट नज़र आ रही है? क्या तुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि बात कैसे शुरू करुँ? "आंटी जी" की वो प्रतीतात्मक चुलबुलाहट भी गायब है, है ना? तो बेटा जब तू लोगों से यह बात कहेगा तो उनकी भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया होगीI

क्या तेरे साथ ऐसा होता रहता है? बस बेटा, यही दिक्कत है अलैंगिकता के साथI सामने वाले को समझ ही नहीं आता कि क्या कहेंI आखिरकार सब लोगों को तो सेक्स अच्छा ही लगता है और वो इसे हमेशा करना भी चाहते हैं, हैं ना? सेक्स सब ठीक कर देता है, है ना? दरअसल नहीं!

अपनी भावनाओं को समझो

ऐसे बहुत से लोग हैं, ध्यान देने वाली बात है, "बहुत से" लोग हैं जो अलैंगिक हैं लेकिन बेहद सफ़ल हैं, समझदार हैं और उन्हें समाज में ऊँचा दर्जा भी हासिल हैI ऐसे वयक्तियों को एसिस या अलैंगिक कहा जाता हैI ऐस समझता है ना? अरे ताश में इक्का होता है ना, वो वाला ऐसI  तो सबसे पहले अपने आपको किसी से भी कम समझना बंद करोI आखिर तू ऐस हैI

बेटा, तेरी लैंगिक पहचान बाकियों से अलग है, बसI यही बात हम उन सभी लोगों से कहते हैं जिनके लैंगिक रुझान अलग होते हैंI और अब यही बात हम अलैंगिकों से भी कह रहे हैं क्यूंकि ज़रूरी नहीं कि जिस बारे में बातचीत ना हो या कम हो वो सच ना होI

कइयों से बेहतर

अब देख, हर मोहल्ले में एक ऐसे बुड्ढे अंकल ज़रूर होते हैं जिनकी काम वासना को पूरा मोहल्ला ना शांत कर सकेI अब उन्हें तो कोई कुछ नहीं कहता, "अंकल जी आप की काम वासना थोड़ी अजीब है, कही कोई परेशानी की बात तो नहीं?"

जो लोग अलैंगिक होते हैं वो बहुत स्नेही, ध्यान रखने वाले, साथ देने वाले, संवेदनशील और यहाँ तक कि आपके बेहद करीब भी हो सकते हैं बस उन्हें सेक्स में दिलचस्पी नहीं होती

यह आपके ऊपर है कि आप इस बारे में क्या सोचते हैंI हो सकता है कि आपको लगे कि आप किसी की और आकर्षित नहीं है या फिर यह कि आपको लड़का या लड़की किसी को भी देखकर किसी प्रकार का कोई लैंगिक रुझान नहीं होताI आप अलैंगिक है और बस इतना ही समझना हैI

असम्भव कुछ नहीं

तो बेटा अलैंगिकों को लेकर भ्रम सी स्थिति हैI समलैंगिकों, किन्नरों और हिजड़ो की तरह इन्हें भी  अधिकतर गलत ही समझा जाता हैI मुद्दा यहाँ पर चाहने और ना चाहने का हैI एक अलैंगिक व्यक्ति चाहे तो प्यार कर सकता है और नहीं भी, वो चाहे तो एक लम्बे रिश्ते में रह सकता है और ना चाहे तो इन सबसे कोसो दूर, वो किन्हीं निजी कारणों जैसे खुद की संतान के लिए सेक्स भी कर सकता हैI यह तो कभी ना खत्म होने वाले सूची हैI

धैर्य रखो और खुश रहो

अभी तक तो समलैंगिकों को ही हमारे समाज में सही तरीके से स्वीकृति नहीं मिली हैI यह सब देख कर तो यही लगता है कि अलैंगिकों की राह भी आसान नहीं होगीI अफ़सोस! पुत्तर मैं तो यही कहूंगी कि इंटरनेट पर इस बारे में और भी जानकारी मिल जायेगी उस को भी पढ़ना, अब आंटी जी कितना बताएंगीI

कुछ विश्वसनीय वेबसाइट पर जाकर लोगों की व्यक्तिगत कहानिया पढ़ोI उससे तुम्हे ज़रूर फायदा होगाI मेरी तरफ से बस इतना ही कि तुम्हें अपने आप से आश्वस्त और खुश रहना होगाI किसी भी बात से या किसी भी वयक्ति की किसी बात से अपने आपको परेशान मत होने देना और ना ही किसी को अपनी निजी ज़िन्दगी के बारे में बात करने देना, ठीक है?

क्या आपको भी लगता है कि आपकी सेक्स में रूचि नहीं है? अपने सवाल हमसे हमारे फोरम जस्ट पूछो में पूछें या फेसबुक पर टिपण्णी करेंI 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Vipin bete, sex ki ichchha hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar sakte! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sonu bete, kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Yeh samjh lijiye ki sex karne ke liye bilkul tanav mukt hona zaroori hai bête. Iss baare mein aur yaha padh lo : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Anti ji maine 15 din phle apni gf se bina condom sex kiya tha but uske periods nhi aaye Maine usse sex ke turant baad garbh nirodhak tablet khila di thi to abb to koi Chance nhi ki pregnancy ho
Arjun bete, ye emergency pills unsafe sex ke 72 ghanton ke andar hee lee jaati hai, jitni jaldi so behtar. Lekin yeh mahila ke maasik dharm par asar kar saktee hai isliye inhe lene ke baad periods ka na aana swabhavik hain. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat kijiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bête, yaha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
दिनेश बेटे, जब हस्तमैथुन से कोई नुक्सान ही नहीं है तो इससे छोड़ना क्यों? हस्तमैथुन रोकने का कोई जादुई नुस्खा तो हमारे पास नही है. हम तो यही कह सकते है की दूसरे कार्यों मैं ध्यान लगाओ , ऐसी बहुत सी activities हैं, जिनमें आप समय बिता सकते हैं, जैसे कि खेल, व्यायाम इत्यादि. ज़्यादा चिंता मत कीजिये, हस्तमैथुन एक सुरक्षित तरीका हैं खुद को संतुष्ट करने का, और इससे कोई नुक्सान नही होता. यहाँ पढ़िए: https://lovematters.in/hi/news/masturbation-harmful https://lovematters.in/hi/news/masturbation-bad-habit https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘जस्ट पूछो’में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Jaydip bete, mar jaata hain aapka kya matlab hain, beta? Is baat ko jaan aur samajh lijiye ki hamara shareer virya ko apne aap banaata rehta hain. https://lovematters.in/hi/pregnancy/before-pregnancy/will-avoiding-sex-make-my-sperm-stronger Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Rishu bete, kai logon ka interest nahi hota. Ismein koi buri baat nahi. Yeh padiye, shaayad madad mile: https://lovematters.in/hi/sexual-diversity/sexual-orientation/i-am-not-interested-in-having-sex Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Rohan bete, aap khud ye nirnay le ki aapka ling chhota hai ya bada, patla hain ya mota yeh itna uchit nahi hoga. Aur sorry bête isay bada ya mota karne ka koi tareeka nahi hai. Ling ki sahi jaankari ke liye yaha padh ljiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis Aur please size par mat jao apna andaaz achchha karo unke saath time bithao. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bete yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So Jald baazi mat keejiye, phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin apki partner ko bahut hee relaxed rehana hai aur apko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts Yadi sex dono pyaar ke saathiyoun ke beech ho, surakshit yaani bina koi zore zabardasti ke ho, so bahut hee achcha. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>