Copper T, multi load
Shutterstock

कॉपर-टी क्या है?

कॉपर-टी आईयूडी, जिसे अक्सर 'मल्टीलोड' नाम से बेचा जाता है, एक गैर-हार्मोनल जन्म नियंत्रण उपकरण है जो आपके बच्चेदानी में डाला जाता है। यह तांबे के तार में लपेटा हुआ टी (T) के आकार का एक प्लास्टिक का टुकड़ा होता है। यही कारण है कि कुछ लोग इसे 'कॉइल' कहते हैं।

इसके छोर पर दो छोटे तार लगे होते हैं। इससे डॉक्टर को उपकरण को हटाने या सही जगह पर लगाने में मदद मिलती है। इसे 10-12 साल तक बच्चेदानी में रखा जा सकता है।

दूसरे तरह के तांबे के आईयूडी भी होते हैं, लेकिन मल्टीलोड लोड सबसे असरदार और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है। हालांकि, अपने डॉक्टर से जांचें कि कौन सा कॉपर टी-आईयूडी आपके लिए सबसे अच्छा है और इसकी खास विशेषताओं के बारे में पूछें।

कॉपर-टी आईयूडी गर्भनिरोधक का एक तरह का रूप है। एक बार जब आप इसे निकाल देती हैं तो आप गर्भवती होने की कोशिश कर सकती हैं।

आईयूडी को एक प्राकृतिक शुक्राणुनाशक की तरह काम करता है – यानी यह योनी में आने वाले शुक्राणु को मार डालता है। इससे फैलोपियन ट्यूब में अंडों का गर्भाधान नहीं होता और आप गर्भवती नहीं होती हैं।

आईयूडी का इस्तेमाल करते समय मासिक धर्म के दौरान क्या होता है?

कॉपर-टी आईयूडी के इस्तेमाल से कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पहले की तुलना में ज़्यादा रक्त बहाव और भारी ऐंठन होती है। इससे कोई दिक्कत नहीं है, अगर आपको कॉपर-टी का इस्तेमाल शुरू करने के पहले से खून की कमी नहीं हैं।

कई महिलाओं का मासिक धर्म 3 से 6 महीने के भीतर पहले की तरह होने लगता है। बाकी महिलाओं का मासिक धर्म आईयूडी के साथ हमेशा भारी होगा।

मासिक धर्म में बदलाव आम बात है, लेकिन अगर आपको इससे परेशानी है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

कॉपर-टी आईयूडी के साईड-इफेक्ट क्या हैं?

  • स्पॉटिंग, या थोड़ा-थोड़ा लगातार खून बहना
  • भारी मासिक धर्म, और उसकी वजह से खून की कमी
  • ऐंठन
  • योनी में सूजन
  • योनी से रिसाव होना

कॉपर-टी आईयूडी का इस्तेमाल किसे नहीं करना चाहिए?

  • खून की भारी कमी वाली महिलाएं
  • गर्भवती महिलाएं
  • जिन महिलाओं को यौन संक्रामक रोग का ज़्यादा खतरा हो, अगर वे यौन संबंध बनाते वक्त सभी भागीदारों के साथ कंडोम का इस्तेमाल नही करती हैं।
  • जिन महिलाओं को पेल्विक में सूजन के रोग (पीआईडी) का खतरा हो। जिन्हें यह रोग पहले हुआ हो, वे महिलाएं भी कॉपर-टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • जिन महिलाओं की योनी से असामान्य खून का रिसाव होता है
  • बच्चेदानी या सर्विकल कैंसर वाली महिलाएं
  • जिन्हे तांबे से एलर्जी हो

एचआईवी/एड्स और अण्डाशय के कैंसर वाली अधिकांश महिलाएं आईयूडी का इस्तमाल कर सकती हैं, लेकिन उनहं पहले डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए।

क्या कॉपर-टी आपात गर्भनिरोधक के रूप में काम करता है?

हाँ। कॉपर-टी आईयूडी आपात ज़रूरत के लिए गर्भनिरोधक का सबसे असरदार तरीका है। यह अचानक ज़रूरत पड़ने पर गर्भनिरोधक गोलियों से भी बेहतर काम करता है। अगर इसे संभोग के पांच दिन बाद भी डाला गया हो, फिर भी यह 99.9% असर करता है।

 कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>