latex allergy, condom allergy
Shutterstock

मुझे कॉन्डम से एलर्जी है, क्या करूं?

बहुत से लोगों को लेटेक्स से एलर्जी है, जो कि कॉन्डम बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सबसे आम सामग्री है। यदि यह आपके या आपके साथी पर लागू होता है, तो नाइट्राइल या अन्य सामग्रियों से बने लोगों की तलाश करें।

लेटेक्स (रबर) से बने कंडोम गर्भनिरोध तथा यौनसंचारित रोगों से बचाने वाले सबसे अच्छे उपाय होते हैं। लेकिन यदि आपको लेटेक्स से एलर्जी है तो आप पॉलीयूरेथेन से बने कंडोम का प्रयोग कर सकते हैं।

लेटेक्स के बाद दूसरा सबसे अच्छा विकल्प पॉलीयूरेथेन होता है, ये कंडोम कुछ अधिक पतले और मंहगे होते हैं। इनका एक फायदा यह है कि आप अपने साथी की गर्मी को इससे आसानी से महसूस कर सकती हैं। इसके साथ सेक्स करना अधिक नज़दीकी लगता है।

लेटेक्स से बने कंडोमों की तरह पॉलीयूरेथेन से बने कंडोम भी गर्भधारण तथा यौनसंचारित रोगों से बचाते हैं। लेकिन चूंकि ये कुछ अधिक पतले होते हैं इसलिए सेक्स के दौरान लेटेक्स से बने कंडोम की तुलना में उनके फटने और फिसलने की अधिक संभावना रहती है।

केवल लेटेक्स के बने कंडोम आपको गर्भधारण और यौनसंचारित रोगों से बचाते हैं।
एलर्जी का सबसे आम और मामूली प्रतिक्रिया, सूखापन और खुजली के रूप में दिखता है। जबकि सबसे खराब दुश्प्रभाव गंभीर दाने या जानलेवा आघात के रूप में दिख सकता है।

शुक्राणुनाशक

शुक्राणुनाशक लगे कंडोम में नोनोक्सीनॉल- 9 नाम का रसायन होता है। यह शुक्राणुओं को नश्ट कर देता है या कम से कम उनका चलना या तैरना रोक देता है।

शुक्राणुनाशक रसायन लगे कंडोम का प्रयोग करने वाले कुछ लोगों को लालिमा, खुजली या जलन होती है। महिलाओं को शुक्राणुनाशकों के अधिक दुष्प्रभाव की संभावना होती है। इनके कारण उन्हें मूत्र नली का संक्रमण होने की भी अधिक संभावना रहती है।

यदि आपके पास केवल चिकनाई लगे कंडोम या किसी भी कंडोम का प्रयोग नहीं करने का विकल्प मौजूद है तो भी कंडोम का प्रयोग करना अधिक सुरक्षित रहता है।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>