विडियो

इस नए खंड में, आपको लव मैटर्स द्वारा निर्मित वीडियो मिलेंगे। इनमें आपको ना सिर्फ़ हमारी वेबसाइट कैसे इस्तेमाल करें उस बारे में बताया जाएगा बल्कि विश्वभर की कई दिलचस्प कहानियां भी इन वीडियो के ज़रिये हम आप तक पहुंचाएंगे!

All stories

'मुझे असहज सवालों का जवाब देना था'

यह विडियो लव मैटर्स के विश्वव्यापी अभियान "Step Into Our Stories, Step Into Our Shoes" का हिस्सा है जिसके द्वारा हमने अपने भागीदार WGNRR के साथ मिलकर गर्भपात की सुरक्षित और वैद्य सेवाएं उपलब्ध कराने की एक मुहिम की शुरुआत की हैI

डॉक्टर को मालूम था कि हम शादीशुदा नहीं हैं [VIDEO]

सुमन और अभय 22 और 24 साल के थेI इस उम्र में उन्होंने बच्चे के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। लेकिन जब सुमन को पीरियड नहीं आया तो गर्भपात कराने की नौबत आ गयी। वीडियो को देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें जहां अभय ने अपनी कहानी बताई।

कैसे पता चलेगा कि मेरा साथी वर्जिन है या नहीं [वीडियो]

कौमार्य (विर्जिनिटी ) की कोई एक परिभाषा नहीं हैI अगर इसकी सबसे सरल व्याख्या की बात करें तो कौमार्यता को 'कभी भी सेक्स ना करने की' स्थिति के रूप में वर्णित किया जा सकता है। कौमार्य की व्याख्या करने वाले इस वीडियो को देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

अर्रेंज मैरिज या लव मैरिज?

अर्रेंज मैरिज - पुराना? लव मैरिज - एक जोखिम भरा निर्णय? भारत में युगलों की इस बारे में क्या राय है?

सेक्स के दौरान महिला को खुश करने का रहस्य [VIDEO]

एक महिला को खुश करने के कई तरीके हैं। उसे हस्तमैथुन करना, मुख मैथुन और संभोग करना। हमेशा याद रखें, फोरप्ले आपके सेक्स जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। हम आपके लिए लाये हैं एक छोटा वीडियो जिसके द्वारा आप इस बारे में और जान सकते हैं। हमने इसमें कई मज़ेदार किरदारों का प्रयोग किया है जो आपको बताएँगे कि कैसे आप एक महिला को चरम आनंद दे सकते हैं।

ओर्गास्म: अब खुलेगा राज़

जब हम लोगों ने सड़को पर निकलकर युवाओं से बात करने का फैसला लिया तो हमें इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं था कि यह लोग सेक्स के प्रति इतना खुल कर बात करेंगेI हमें इन लोगों से इनकी निजी ज़िंदगी के बारे में सवाल पूछने और उनके जवाब जानने में बहुत मज़ा आयाI

‘उनके लिए तो छोटा सा ही ज़ख्म है...’

फ़िल्म में दावूदी बोहरा समाज के पुरुषों और महिलाओं ने बेहद ईमानदारी और निर्भीकता से खतना या महिला परिच्छेदन (फीमेल सर्कम्सिशन) जैसी भयानक रस्म को खत्म के बारे में बात की हैI

मासिक धर्म: क्या सही है क्या गलत

लव मैटर्स ने दिल्ली की कुछ युवा लड़कियों से मासिक धर्म से जुड़े उनके अनुभवों के बारे में पूछाI देखिये उन्हें कुछ रूढ़िवादी मिथकों को चुनौती देते हुएI

वर्जिनिटी खोने की सही उम्र क्या है?

क्या सेक्स करने की कोई सही उम्र है? हमने दिल्ली के कुछ युवाओं से इस बारे में उनकी राय जानीI देखिये इस रोचक विडियो में कि क्या कहना था उनकाI

अलैंगिकता : क्या सही है क्या गलत

अगर बात हो कामुकता की तो अलैंगिकता के बारे में सबसे कम बात की जाती हैI आखिर अलैंगिकता है क्या? और क्यूँ हमें इस बारे में ज़्यादा पता नहीं है? लव मैटर्स ने अपने कुछ प्रशंसकों से पुछा कि वो क्या सोचते हैं इस विषय के बारे मेंI

आदर्श शरीर: युवाओं का नज़रिया

आदर्श शरीर क्या है? क्या आपको शरीर की बनावट से फ़र्क़ पड़ता है? आप कैसे दिखते हैं, क्या आप इसमें कुछ बदलाव चाहते हैं? हमने कुछ लोगों से बॉडी इमेज के बारे में उनकी राय जानीI

दुल्हन मतलब ए.टी.एम. मशीन

क्या भारतीय शादियों में अभी भी दहेज़ का चलन है या समय बदल गया है? हमने कुछ युवाओं से बात कर के जाना कि वो इस बारे में क्या सोचते हैंI