m

ओर्गास्म: अब खुलेगा राज़

द्वारा Love Matters India दिसंबर 22, 09:22 पूर्वान्ह
जब हम लोगों ने सड़को पर निकलकर युवाओं से बात करने का फैसला लिया तो हमें इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं था कि यह लोग सेक्स के प्रति इतना खुल कर बात करेंगेI हमें इन लोगों से इनकी निजी ज़िंदगी के बारे में सवाल पूछने और उनके जवाब जानने में बहुत मज़ा आयाI

यह लोग खुलेआम अपने विचार और सुझाव हमारे सामने प्रस्तुत कर रहे थेI जहाँ कुछ लोगों ने बताया कि वो अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठओर्गास्म का इंतज़ार कर रहे हैं वहीँ कुछ लोगों ने 'उन पलों' की पेचीदगियों के बारे में भी हमसे बात कीI कुछ लोग तो ऐसे भी थे जो ओर्गास्म और जी-स्पॉट जैसे शब्दों के बारे में पूरी तरह अनभिज्ञ थेI

लड़के और लड़कियों दोनों की ही ओर्गास्म के प्रति बड़ी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं थीI विडियो से यह स्पष्ट है कि ओर्गास्म के बारे में बात करते हुए लड़के केवल लड़कियों के बारे में ही सोच रहे हैं जबकि लड़कियों के लिए ओर्गास्म का अर्थ यौन संतुष्टी हैI

अंत में हमने कुछ लड़के लड़कियों से पूछा कि क्या कभी उन्होंने झूठे ओर्गास्म का नाटक किया है और हमें यह जानकर अचम्भा हुआ कि उनमे से कुछेक ने इस सवाल पर भी हामी भर डालीI हालांकि कुछ लड़के ऐसे भी थे जिन्हें 'झूठे ओर्गास्म' के बारे में कुछ नहीं पता थाI

ओर्गास्म के बारे में आप क्या सोचते हैं? आनंदमय या अप्रिय? अपने विचार नीचे टिपण्णी लिख कर या फेसबुक के ज़रिये हमें बताएंI अगर आपको हमारा विडियो अच्छा लगे तो उसे साझा करना ना भूलेंI अगर आपके मन में कोई निजी सवाल है तो हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बनेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>