आंटीजी, मुझे लगता है शायद मैं प्रेग्नेंट हूँ। सच तो ये है की मैं उस दिन सेक्स करना ही नहीं चाहती थी, लेकिन उसने मुझसे बहुत मिन्नत की और मुझसे गलती हो गयी। अगर ये सच निकला तो मैं क्या करूंगी? मेरा परिवार पता नहीं मेरे साथ क्या करेगा और उस से पहले शायद मैं ही खुद की जान ले लूंगी। बबिता(19), फरीदाबाद
मेरे माता-पिता भारतीय हैं लेकिन मैं जन्म से कनाडा में ही रह रही हूँ। 16 साल की उम्र में मैं अपनी पहली डेट पर जाना चाहती थी। मैंने अपने पापा से पुछा की मैं क्या एक लड़के के साथ फिल्म देखने जा सकती हूँ? उन्होंने मन कर दिया। उनका कहना था,"हाथ पकड़ने से बात किसिंग तक पहुँचती है और फिर प्रेग्नेंसी तक!"
बदलते समय के साथ क्यूंकि अब लड़को और लड़कियों के मिलने का परंपरागत तरीका भी बदल चुका है, ऑनलाइन डेटिंग की लोकप्रियता निरंतर रूप से बढ़ती जा रही है। हमारी 'क्या करें और क्या नहीं करें' की सूची को ध्यान में रखकर आप भी इस नए प्रचलन को अपना सकते हैं।
आंटी जी, मुझे अभी हाल ही में पता चला है की मेरा 11 साल का छोटा भाई कंप्यूटर पर पोर्न देखता है। हम दोनों एक ही कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं और मैंने देखा की उसने कुछ पोर्न वेबसाइट देखी थी। क्या यह नार्मल है? मैं इस स्तिथि का सामना कैसे करूँ? आरती (19 ) बैंगलोर
'दूरियां दिलों को करीब लाती हैं।' लेकिन क्या यह वाकई सच है? दूरियों के रिश्ते अक्सर हमारा इम्तेहान लेते हैं। लेकिन फ़िक्र मत कीजिये. हमारे इन 'क्या करें' और 'क्या नहीं करें' टिप्स की मदद से आप इस इम्तेहान को पास कर पाएंगे!
"अगर हम भाग भी जाएं तो हमें ढूँढ लिया जायेगा और मारा जायेगा। हम बेशक एक दूसरे से प्यार करते हों लेकिन हमारा समाज इस तरह के रिश्ते को कभी मंजूरी नहीं देगा", कामिनी का कहना है। कामिनी और उसकी लेस्बियन (समलैंगिक) साथी के पास अपने इस रिश्ते को भूल कर लड़कों से शादी करने के सिवा कोई रास्ता नहीं है।
मुझे हाल ही में मेरी नौकरी मैं प्रोमोशन मिला है और अब मैं अपने पति से ज़यादा कमाती हूँ। जब से मुझे यह खबर मिली है, तभी से मेरा पति मुझसे थोडा अलग-अलग रहने लगा है। क्या वो असुरक्षित महसूस कर रहा है?