Aron Brand

सैमलैंगिक सेक्स केवल गुदा मैथून तक सीमित नहीं

Submitted by Love Matters India on गुरु, 06/04/2015 - 11:22 पूर्वान्ह
एक अमरीकी सर्वे के अनुसार केवल एक तिहाई समलैंगिक लोगों ने कहा कि उन्होंने पिछली बार जब सेक्स किया था तो वो गुदा मैथून था।

पुरुषों के साथ सेक्स करने वाले पुरुषों का मानना था कि गुदा मैथून के अलावा भी करने के लिए काफी कुछ हो सकता है। सबसे आम सेक्स गतिविधि चुम्बन था। सर्वे से यह भी पता चलता है कि समलैंगिकों के लिए सेक्स केवल लिंग के प्रवेश तक ही सीमित नहीं था।

"आमतौर पर एक धारणा प्रचलित है जो समलैंगिकता और गुदा मैथून को लगभग पर्यायवाची मानती है। और ये सच नहीं है," जॉर्ज मेसन विश्व विद्यालय के प्रमुख लेखक जोशुआ रोसेनबर्गर का कहना है। "गुदा मैथून से जुडी गतिविधियां केवल समलैंगिकों के सेक्स बर्ताव का केवल एक हिस्सा मात्र है।"

प्यार के तरीके

चुम्बन से हटकर जो आम गतिविधि समलैंगिकों के सेक्स के दौरान हुई,वो थी परस्पर हस्तमैथून और मुखमैथून, इस बात की पुष्टि सर्वे में शामिल हुए लोगों में से लगभग तीन चौथाई लोगों ने की।

गुदा मैथुन करने वालों का प्रतिशत केवल 37%- सर्वे में भाग लेने वाले लोगों की आयु 18- 24 थी। अधिकतर लोगों ने माना की गुदा मैथून के अलावा भी प्यार के बहुत से तरीके थे। और गुदा मैथून करने वालों में से लगभग आधे लोगों ने कंडोम इस्तेमाल किया।

अनौपचारिक सेक्स

सुर्वे किये गये लोगों में से कुछ लोगों ने पार्क, सार्वजानिक शौचालय या सेक्स क्लब में समलैंगिक सेक्स किया और अधिकतर ने ऐसा करने के लिये अपने घर को ही चुना।

सर्वे यह भी दर्शाता है कि विषम लैंगिकों के तुलना में समलैंगिक लोग अनौपचारिक सेक्स अधिक करते हैं। लगभग 40 प्रतिशत लोगों ने ही अपने साथी के साथ सेक्स किया जबकि विषम लैंगिकों के सर्वे में यह संख्या 50 प्रतिशत थी।

सूक्ष्म भेद

"इस सर्वे के नतीजों ने डॉक्टरों और जान स्वास्थ कर्मियों को लोगों के व्यक्तिगत सेक्स अनुभव के बारे में 'सूक्ष्म' रूप से समझने में मदद की," डॉ रोसेनबर्गर का कहना है।

यदि आप भी समलैंगिक हैं तो क्या यह कहानी आपकी परिस्थिति पर सही उतरती है? अपनी राय यहाँ या फेसबुक पर अवश्य बताएं।