facts about vagina

वजाईना/योनी: पांच बड़े तथ्य

हम में से बहुतों के लिए, हमारी ज़िन्दगी का सबसे पहला सफ़र शुरू होता है वजाईना/योनी से। पुरुष का लिंग भी इसके अन्दर जाता है और मासिक धर्म के दौरान खून यहीं से बाहर भी आता है।

यह इतना लचीला होता है की बिलकुल छोटा सा होने सा लेकर बच्चा पैदा करने के समय, यह बच्चे के सर जितना बड़ा भी हो जाता है।

पांच बड़े तथ्य श्रंखला के दुसरे भाग में, हम बात करेंगे की वजाईना आत्मविश्वास क्या होता है?  क्या सबके पास जी- स्पोट होता है? क्या वजाईना से स्राव (डीसचार्ज) होना नोर्मल है? और क्या महिलाओं का भी वीर्य निकलता है?

गंध, डीसचार्ज और गीलापन 

बहुत सारी महिलाओं को यह चिंता होती है की उनके वजाईना से गंध आती है या कुछ डीसचार्ज होता है, और वो सोचती है की क्या इसमें चिंता की कोई बात है। तो हम आपको बता दें की वजाईना से एक तरह की गंध आना बिलकुल प्राकृतिक है। इस गंध को छुपाने के लिए वहां पर तरह के पर्फ्यूम (सुगन्ध) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस से आपकी वजाईना को नुक्सान पहुँच सकता है।

 

डीसचार्ज - एक पीला या सफेद रंग का स्राव होता है जो वजाईना से बाहर आता है - और यह भी बिलकुल प्राकृतिक है और नोर्मल भी। लेकिन अगर आपको गंध में या स्राव के रंग में, या बहाव में कोई बदलाव महसूस होता है तो मेडिकल जांच ज़रूर करवाए।

यह यौन संचारित रोग का संकेत भी हो सकता है।और जब आप उतेजित हों, तो वजाईना में गीलापन हों अभी बिलकुल नोर्मल है। यह ज़रूरी भी होता है क्यूंकि यह प्राकर्तिक चिकनापन देता है जिस से लिंग वजाईना के अन्दर आराम से जा पाता है।

साफ़-सफाई, लड़कियों के उतेजित होने पर और वजाईना स्पा पर और जानकारी

वजाईना आत्मविश्वास

वो महिलाएं जो अपने वजाईना को लेकर ज़्यादा आरामदायक और आत्मविश्वास महसूस करती हैं, वह ज़्यादा सेक्स भी करती है और मुख मैथुन भी। लेकिन वजाईना आत्मविश्वास का मतलब सिर्फ सुख से नहीं है। यह आपकी ज़िन्दगी भी बचा सकता है! क्यूंकि जो महिलाएं अपने वजाईना को लेकर आत्मविश्वासी होती हैं वो अपने स्त्रीरोग विशेषज्ञ से भी नियमित रूप से मिलती हैं। इस से किसी भी तरह की गंभीर बीमारी, जैसे की सर्विकल केंसर का पता चल सकता है।

पता लगाइए की आप कितनी आत्मविश्वासी हैं अपने वजाईना को लेकर. और हाँ, अपनी जांच करवाना भूलियेगा मत!

वजाईना आत्मविश्वास के बारे में और जानकारी: बेहतर सेहत, बेहतर सेक्स

त्वचा का रंग

अब जबकि वजाईना को गोरा करने का दावा करने वाली कई क्रीम मार्किट में हैं, तो आप शायद अपने आप से यह सवाल पूछते होंगे की क्या आपकी वजाईना ठीक-ठाक गोरी है। लेकिन आपकी बाकि की त्वचा के मुकाबले आपकी वजाईना की त्वचा का थोड़ा गहरे रंग का होना नोर्मल है।

वो इसलिए क्यूंकि आपकी भगोष्ठ की त्वचा बहुत पतली और लचीली होती है, जिसकी वजह से वो हिस्सा गहरे रंग का दिखता है।  यहाँ की त्वचा बहुत संवेदनशील भी होती है और अगर इसे गोरा करने के लिए किसी क्रीम का इस्तेमाल आप करती हैं, तो त्वचा को नुक्सान पहुँच सकता है। तो, जो वजाईना को गोरा करने क दावा करने वाले प्रसारण है, उनपर ध्यान मत दीजिये और अपने प्राकृतिक रंग से प्यार करिए - वजाईना आत्मविश्वासी बनिए!

 

क्या आप अपनी वजाईना को गोरा बनाना चाहती हैं?

जी-स्पोट

कुछ लोगों के लिए, जी-स्पोट ढूँढना इतना मुश्किल होता है जैसे की कोई ख़जाना। लेकिन विशेषज्ञ अभी भी इस बात पर चर्चा करते हैं की क्या जी-स्पोट होता भी है या नहीं।

जी पोस्ट का एरिया होता है एक सिक्के जितना, वो भी वजाईना में 3 से 5 सेंटीमीटर अन्दर, आगे की तरफ। यह नाम पड़ा है स्त्रीरोग विशेषज्ञ एर्नेस्ट ग्रफांबर्ग के पीछे, जिन्होंने सबसे पहले 1950 में इस पर जांच करी।

जी-स्पोट को उतेजित करने के लिए उँगलियों का इस्तेमाल करना चाहिए या सेक्स के दौरान कुछ अलग-अलग सेक्स मुद्राओं का। कुछ महिलाओं को इससे बहुत ही संवेदनशील ओर्गास्म (चरम आनंद) मिलता है और कुछ को इससे कोई ख़ास एहसास नहीं मिलता।

 

महिलाओं के ओर्गास्म और जी-स्पोट पर अधिक जानकारी

 

महिलाओं में वीर्यपात

जी-स्पोट को सहलाने से और कुछ और तरीको से, जैसे मध्य अफ्रीका की एक तकनीक जिसे 'कुन्याज़ा' कहते हैं, से महिलाओं में वीर्यपात होता है।महिलाओं के शरीर से दो तरह के स्राव बाहर आता है। कुछ महिलाओं में एक सफेद रंग का स्राव निकलता है - जो की पुरुषों के शुक्राणु के जैसा लगता है।

जिन महिलाओं को ओर्गास्म पिचकारी की तरह होता है, उनमें एक चमच जितना स्राव भी बाहर आ जाता है। कभी कभी तो आधा लीटर से ज़्यादा भी निकल सकता है। यह स्राव बहुत पानी जैसा होता है। लेकिन अभी भी इस बात पर बहस है की यह स्राव कहाँ से निकलता है। एक शोध में पाया गया था की यह स्राव मूत्राशय से बाहर आता है और कुछ पेशाब जैसा होता है।

female ejaculation और 'कुन्याज़ा' पर अधिक जानकारी

पांच बड़े तथ्य पर अधिक जानकारी

वजाईना पर अधिक जानकारी

महिलाओं में ओर्गास्म पर अधिक जानकारी

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete sex se koi nuksaan nahi jab tak ki wo safe sex hai, yaani poori samjhdaari, dono logo ki sehmati aur safety ke sath kiya gaya sex ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/making-love/7-reasons-why-sex-is-good-for-your-health Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Neeti bete isme koi samasya ki baat nahi hai kyunki pregnant hone ke liye purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna bohot zaruri hai bête. Aur Jaldi pregnancy ke tips yaha pahdiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bête aisa bilkul zaruri nahi hai ki first time sex karne mein bleeding ho hee kyunki seal ya hymen, kisi bhi cheez se toot sakta hai… tez khel, daudna, poncha karna vigerah ya kai baar janm se hee hymen nahi hota hai toh bleeding ki chinta mat kijiye. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jaheer bere har kisi ki pasand alag alag ho sakti hai, isliye please size par mat jaeeye apna andaaz achha kijiye unke saath time bithaeeye. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>