जब सेक्स करते हुए लिंग खड़ा नहीं होता तो....
Shutterstock/DisobeyArt

जब सेक्स करते हुए लिंग खड़ा नहीं होता तो....

द्वारा Sarah नवंबर 24, 02:03 बजे
इरेक्शन की समस्या वाले सभी पुरुषों में से दो तिहाई का कहना है कि उन्हें ऑर्गेज्म तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। हम आमतौर पर सोचते हैं कि केवल महिलाओं को ऑर्गेज्म में परेशानी होती है लेकिन अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि इरेक्शन की समस्या वाले पुरुषों को अक्सर सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म प्राप्त करने में मुश्किल होती है।

अध्ययन में दुनिया भर के 12,000 से अधिक पुरुषों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें पेनिस इरेक्शन/लिंग में तनाव की समस्या थी। इस अध्ययन में पता चला कि इरेक्शन उनकी एकमात्र समस्या नहीं थी बल्कि उनमें से दो तिहाई से अधिक ने कहा कि अगर वे इरेक्ट हो गए, तो भी उन्हें स्खलन (ejaculating) में परेशानी हुई। 

वियाग्रा

जिन पुरुषों को इरेक्शन को ऑर्गेज्म तक बनाए रखने दोनों में परेशानी होती है, वे अक्सर सोचते हैं कि वियाग्रा उनकी समस्याओं को हल कर देगा। उनका मानना है कि अगर वे केवल इरेक्शन को लंबे समय तक बनाए रखने का तरीका अपना सकते हैं, तो इससे उनकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी इसलिए वे केवल इरेक्शन की समस्या के बारे में डॉक्टर से बात करते हैं और ऑर्गेज्म के साथ अपनी परेशानी का उल्लेख नहीं करते हैं।

लेकिन जब पुरुषों ने अपने इरेक्शन को बढ़ावा देने के लिए वियाग्रा का सेवन किया, तब भी उन्हें स्खलन (ejaculation) की समस्या थी। इसके अलावा जिन पुरुषों ने सामान्य रूप से स्खलन का प्रबंधन किया, उनमें से 15 प्रतिशत ने वास्तव में ऑर्गेज्म को महसूस नहीं किया। 

सामान्य

न्यूयॉर्क के शोधकर्ता डेरियस पारुच कहते हैं, “स्तंभन दोष (erectile dysfunction) और ऑर्गेज्म की परेशानी अक्सर एक साथ चलती है। शोध से पता चलता है कि यह पुरुषों में उतना ही सामान्य हो सकता है, जितना महिलाओं में।"

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।नाम बदल दिए गए हैं।  

आपके पास भी कोई ऐसी हे कहानी हैं तो लिखिए हमें। कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>