Birth control for men
Shutterstock/yurakrasil/तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

पुरुषों में लिए गर्भ निरोध के क्या तरीके हैं?

क्या पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक उपलब्ध हैं? यह विषय हमेशा चर्चा का केंद्र रहा है लेकिन अधिकांश लोगों को इस बारे में बेहद कम जानकारी होती है, तो चलिए इस बात पर नज़र डालते हैं कि पुरुष गर्भ निरोधकों के साथ चीजें कैसी हैं?

उपलब्ध तरीके

आज परिवार नियोजन की तलाश कर रहे पुरुषों के पास महिलाओं की तुलना में ज्यादा विकल्प नहीं हैं। जन्म नियंत्रण सदियों से चर्चा का विषय रहा है। हालांकि एसटीडी को रोकने एवं जन्म नियंत्रण करने के लिए कई तरीके मौजूद हैं लेकिन उनके साइड इफेक्ट भी है। कंडोम पूरी तरह से अचूक नहीं होते हैं। हालांकि कुछ पुरुषों को सेक्स के दौरान कंडोम को इस्तेमाल करने में झिझक महसूस होती है।

पुरुष नसबंदी भी परिवार नियोजन का एक बेहतर विकल्प है। नसबंदी बहुत प्रभावी और सुरक्षित है, लेकिन यह स्थायी होता है। 

साथ ही एक पुरुष अन्य विकल्प को भी अपना सकता है। जैसे- (Ejaculation) स्खलन से पहले अपने लिंग को महिला की योनि से बाहर निकालना लेकिन यह एक मौका है कि जिसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इस स्थिति में गर्भावस्था रुक जाएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। 

क्या है अन्य तरीके

बहुत से नए पुरुष गर्भनिरोधक के विकल्प हैं, जो जल्द ही उपलब्ध हो सकते हैं। 

रिसुग/वासल जेल (RISUG/Vasalgel)-

वासल एक जेल है, जो शुक्राणुओं को पेनिस तक स्पर्म पहुंचाने वाली नली में ही मृत कर देता है। इसे reversible vasectomy भी कहा जाता है। Vasalgel का भारत में RISUG के रूप में वर्षों से परीक्षण किया गया है। 

जब वासल जेल को शुक्राणु ले जाने वाली नलियों में इंजेक्ट किया जाता है। ऐसे में जब एक पुरुष किसी महिला के साथ असुरक्षित सेक्स करता है और महिला की योनी में स्खलन भी होता है, तब उसमें कोई शुक्राणु अर्थात स्पर्म नहीं होता है। ऐसी स्थिति में महिला गर्भवती नहीं होगी। स्थायी पुरुष नसबंदी के विपरीत वासल जेल  तब तक रहता है, जब तक पुरुष की इच्छा होती है। जब एक पुरुष अपने परिवार को आगे बढ़ाने और बच्चे पैदा करने के बारे में सोचता है, तब वह वह शुक्राणु पहुंचाने वाली नलियों से जेल को बाहर निकालवा सकता है, जिसके लिए एक मामूली ऑपरेशन करना पड़ता है। उसके बाद स्थिति फिर से सामान्य हो जाती है। फिलहाल वासल जेल  वर्तमान में भारत के कुछ हिस्सों में केवल पुरुषों के लिए उपलब्ध है। 

इंट्रा वास डिवाइस (आईवीडी) 

पुरुषों के लिए अन्य प्रकार की 'प्रतिवर्ती पुरुष नसबंदी' (reversible vasectomy) का भी परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें से एक इंट्रा वास डिवाइस (आईवीडी) है। आईवीडी पुरुषों की नलियों को अवरुद्ध करने वाले प्लग की तरह काम करता है इसलिए शुक्राणु तब तक बाहर नहीं निकल सकते जब तक कि वह आईवीडी को हटाया ना जाए। आईवीडी के एक मॉडल का चीन में पुरुषों पर परीक्षण किया गया है। 

पुरुष हार्मोनल गर्भनिरोधक (MHCs) 

पुरुषों के लिए हार्मोनल तरीकों से भी जन्म नियंत्रण की प्रक्रिया की जाती है। हालांकि हार्मोन के विभिन्न तरीकों का परीक्षण किया गया है। जैसे- इंजेक्शन, इम्प्लांट, गोली या जेल लेकिन वर्तमान में अभी ऐसी दवाइयों का अभाव है, जिससे पुरुषों में निरोध के तरीकों को अपनाया जा सके। हालांकि भविष्य में गर्भनिरोधक जेल विकसित किए जा सकते हैं, जिसे पुरुष हर दिन अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। एक अध्ययन में गर्भनिरोधक जेल का परीक्षण करने वाले 56 पुरुषों में से 9 प्रतिशत में इतने कम शुक्राणु पाए गए कि उससे महिला के गर्भवती होने की कोई संभावना नहीं थी। शोधकर्ताओं ने बताया कि 69 प्रतिशत से 78 प्रतिशत के बीच पुरुषों में कोई शुक्राणु नहीं बना। हालांकि हार्मोनल जेल को लेकर कोई दुष्प्रभाव अब तक सामने नहीं आए हैं और पुरुषों को भी इसका उपयोग करना आसान लगा है। हालांकि यह केवल परीक्षण के प्रारंभिक चरण में है मगर शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इसके कुछ बेहतर परिणाम सामने आएंगे। 

पुरुषों के लिए निरोधक गोली? 

महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक गोली दशकों से मौजूद है लेकिन पुरुषों को लेकर अब तक ऐसी कोई गोली विकसित नहीं हुई है। यूएस द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार अब तक JQ1 नामक एक छोटा अणु अस्थायी रूप से नर चूहों को शुक्राणु बनाने से रोकता है। जब चूहे 'गोली'  खाना बंद कर देते हैं, तो उनके शुक्राणुओं की संख्या वापस बढ़ जाती है। अच्छी खबर यह है कि JQ1 उनकी सेक्स करने की इच्छा को भी प्रभावित नहीं करता है इसलिए ये चूहे यौन संबंध बनाने के लिए मादा चूहों की तलाश करते हैं लेकिन गोली लेने के प्रभाव के कारण वे उन्हें गर्भवती नहीं कर सकते। हालांकि JQ1 पुरुषों में परीक्षण के लिए तैयार नहीं है लेकिन शोधकर्ता परिवार नियोजन एवं पुरुषों के लिए निरोधक गोली की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। 

'क्लीन शीट्स' की गोली 

एक स्खलन-मुक्त संभोग सुख? खैर यह 'क्लीन शीट्स' या 'ड्राई ऑर्गेज्म' गोली का विचार है। गोली लेने वाले पुरुषों को संभवतः चरमोत्कर्ष का पूरा आनंद महसूस होगा लेकिन ऐसी स्थिति में बहुत कम या बिल्कुल भी वीर्य/स्पर्म नहीं बनता है। अभी भी परीक्षण के शुरुआती चरणों में ब्रिटेन के शोधकर्ता पुरुषों के लिए सुरक्षित गोली बनाने के लिए 15 से अधिक वर्षों के शोध का उपयोग कर सकते हैं। यदि वे सफल होते हैं, तो इस गोली के लाभ हो सकते हैं। यदि इसे लेने वाले पुरुष स्खलन बिल्कुल नहीं करते हैं, तो यह वास्तव में एचआईवी के प्रसार को रोकने में मदद कर सकता है। 

अल्ट्रासाउंड द्वारा पुरुष निरोधक 

अल्ट्रासाउंड आमतौर पर चिकित्सकों की देखरेख में किया जाता है। चूंकि शुक्राणु बनाने के लिए वृषण (testes) को शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में थोड़ा ठंडा रखने की आवश्यकता होती है इसलिए वे बाहर की तरफ लटके रहते हैं। अल्ट्रासाउंड अंडकोष को केवल इतना गर्म करने का काम करता है ताकि शुक्राणु बनना अस्थायी रूप से रुक जाए। वास्तव में अल्ट्रासाउंड पद्धति ने पहली बार 40 साल पहले अमेरिका में पशु अध्ययनों में एक पुरुष निरोधक के रूप में काम किया था। अब अमेरिकी शोधकर्ताओं ने साबित किया है कि दो दिनों के अलावा दो छोटे अल्ट्रासाउंड चूहों को 2.5 महीने तक बांझ बना सकते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि पुरुषों में छह महीने तक के निरोध के लिए केवल एक बार अल्ट्रासाउंड किया जा सकता है लेकिन इसे बेहद ध्यान और शोधों के निर्णयों के आने बाद ही किया जा सकता है। 

तस्वीर में मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>