मेरी कहानी

यहाँ लव मैटर्स के पाठक अपने अनुभव लोगों से साझा करते हैं - दिल टूटने से लेकर एक नया रिश्ता जुड़ने तकI अपनी कहानियों को बेझिझक हमसे साझा करेंI 

Do you have a love story or a story in Hindi (Hindi kahani) to share? For any story in Hindi, please write to us below in the comment section. For more stories in Hindi (Hindi Kahaniyan), click here. 

 

All stories

गर्भपात मेरा कानूनी अधिकार है, फिर भी डॉक्टरों ने मुझे अपराधी की तरह देखा!

जब नंदिनी को अनचाहा गर्भधारण हुआ तो एक ऐसे व्यक्ति का रवैया सबसे दुखदायी था जिससे उसे सबसे ज़्यादा समर्थन और देखभाल की उम्मीद थीI नहीं, यह व्यक्ति उसके परिवार, रिश्तेदारों या उसके पड़ोस से नहीं था बल्कि यह व्यक्ति था - एक डॉक्टरI

पति की मौत के बाद डिलडो ने दी खुशी 

भोपाल की सीमा 29 साल की उम्र में विधवा हो गयी थीI बच्चो का सही पालन-पोषण करने और उनके अच्छे भविष्य के चक्कर में सीमा खुद की शारीरिक इच्छाओं के बारे में जैसे भूल ही गयी थीI लेकिन इंटरनेट की मदद से मिला उसके एक अप्रत्याशित दोस्तI

मुझे पता था, अब यह शादी नहीं टिकेगी

वैसे तो शिवानी ने दीपक से शादी प्यार के लिए की थी, लेकिन उसे जल्द ही समझ आ गया था की एक रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ़ प्यार ही ज़रूरी नहीं होताI एक रिश्ते को सुखद बनाने के लिए कई चीज़ों की ज़रुरत होती है और उनमें से एक भी कम रह जाए तो रिश्ते में कड़वाहट आते देर नहीं लगतीI आगे पढ़ें कि क्यूँ शिवानी को अपने छः साल पुराने रिश्ते को तोड़ना पड़ाI

नौ साल में एक भी ओर्गास्म नहीं

एक महिला का प्रवेशित सेक्स से ओर्गास्म नहीं हो पाना बहुत आम हैI क्या आप भी उन्हीं महिलाओं में शामिल हैं? यह कहानी है उस महिला के बारे में जिसे 9 सालों तक एक भी ओर्गास्म नहीं हुआI तो क्या थी वजह? और कैसे मिला समाधान? आइये पढ़ें...


पॉर्न का रिश्तों पर प्रभाव

न्यू ब्रंसविक विश्वविद्यालय ने पुरुषों और महिलाओं के ऊपर पड़ने वाले पॉर्न के प्रभाव पर एक नया अध्ययन किया और पाया कि पॉर्न देखना लोगों के यौन जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है। क्या पॉर्न सच मैं इतना बुरा है? हमने पांच युवा भारतीयों से बात करके जाना उनके अनुभव के बारे मेंI

युवा, लेस्बियन और निडर

एक छोटे शहर में एक समलैंगिक के रूप में बड़े होना अक्षिता के लिए आसान नहीं था। उसके मन के किसी कोने में एक ख्याल हमेशा रहता था 'मैं भी बाक़ी लड़कियों की तरह क्यूँ नहीं हो सकती?'। फिर उसे आभास हुआ कि ज़रूरत उसके बदलने की नहीं थी बल्कि उसके आसपास के लोगों को थी।

'दोस्ती भी, सेक्स भी' - दोनों के लिए फायदेमंद रिश्ता?

सेक्स के साथ दोस्ती - बिना कमिटमेंट के यौन संबंध: ऐसी स्थिति सिर्फ पुरूषों के लिए ही एक सपना नहीं। महिला भी ऐसे बिना बंधंन के यौन संबंधों को अपने भावनात्मक जीवन के लिए बेहतर मानती है, यह एक अमरीकी सर्वे ने पाया है।

मेरा बलात्कार होता रहा- और मैं सब कुछ सामान्य होने का नाटक करती रही

वैवाहिक बलात्कार भी सेक्स हिंसा का ही छुपा हुआ रूप है। चूंकि यह शादी के बाद एक सुरक्षित समझे जाने वाले माहौल में होता है, इसलिए पीड़ितों को मदद जुटाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैI नीना माथुर इस संदर्भ में अपने अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि कैसे ये 'निजी रिश्ते में हिंसा' का एक रूप है।

उस रात मैंने सारे नियम-क़ानून तोड़ डालें

दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए कुछ अनकहे, अनलिखे 'नियम कानून' बने हुए हैं - जैसे देर रात बाहर रहना सख्त मना हैI लेकिन तब क्या करें जब दिल कहे कि आज थोड़ी मस्ती हो जाए? चलिए जानें कि श्रेया शर्मा ने उस रात दिल की सुनी या दिमाग की...

मेरी बेस्ट फ्रेंड लेस्बियन निकली

सुनीता को लगता था कि तान्या, जो उसकी सबसे अच्छी दोस्त थी, उसकी चचेरी बहन रिया की भी दोस्त थीI लेकिन एक दिन जब मैंने रिया के कमरे का दरवाज़ा खोला तो उन्हें एक दूसरे को चूमते पायाI

क्यों मना कर दिया मैंने शादी के लिए?

श्रीनिवास एक लड़की से मिला और उसने उससे शादी करने का फैसला कर लियाI लेकिन जब एक पुराने दोस्त का फ़ोन आया तो उसने शादी के लिए मना कर दियाI क्या था उस फ़ोन कॉल का राज़? आइये जानें...

कामुक रंगमंच नाटक देखकर मनाई एक अनोखी सालगिरह

अमृता और ईशान एक आम युगल नहीं हैं। उन्होने अपनी एनिवर्सरी पर एक स्टेज नाटक देखने जाने का निर्णय लिया. उन्हे अंदाज़ा नहीं था कि आगे क्या होगा...