masturbation
Shutterstock/B-D-S Piotr Marcinski

क्या आप ज़्यादा हस्तमैथुन कर सकते हैं?

द्वारा Stephanie Haase सितम्बर 24, 11:34 बजे
क्या आपको पता है की ब्रिटिश सरकार हस्तमैथुन को बढ़ावा देती है? और क्या आपको पता है की हस्तमैथुन लिंग की एक बहुत आम परेशानी को ठीक भी कर सकता है? और क्या आप जानते है की मास्टरबेट - अ - थोन; क्या है? तो जानिए इन सभी सवालों के जवाब हमारे पांच बड़े तथ्य।

क्या आप ज़्यादा हस्तमैथुन कर सकते हैं?

नियमित रूप से हस्तमैथुन करने में कोई बुराई नहीं है। अगर यह दिन में एक बार से ज़्यादा भी हो तो इसमें परेशां होने वाली कोई बात नहीं। लिमिट तो है - लेकिन 'कितनी बार' के हिसाब से नहीं। अगर हस्तमैथुन आपके दिनचर्या में बाधा डालता है, और आप अपना काम ठीक से नहीं कर पाते, या स्कूल नहीं जा पाते, या दोस्तों से नहीं मिल पाते, तो इस शायद ज़रूरत से ज़्यादा माना जा सकता है, ऐसा एक्सपर्ट्स का कहना है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस तरह की परेशानी होती है. अगर आप अपने ज़्यादा हस्तमैथुन करने की वजह से बहुत परेशान हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करके सलाह लीजिये।

क्या मैं सेक्स के लिए पागल हूँ? अगर आप परेशान हैं, तो पढ़िए आंटी जी क्या कहती हैं।

एक दूसरे का हस्तमैथुन करना

आप अपने साथी के साथ मिलकर भी हस्तमैथुन कर सकते हैं, जिसे एक तरह से 'आउटर कोर्स' , यानी 'बाहरी सेक्स' भी कहते हैं। अपने साथी से पूछिए की उन्हें क्या पसंद आता है और उनकी शारीरिक ज़रूरतों को जानने की कोशिश करिए। गहरी सांसें लेना और करहाना अच्छे इशारे हैं! यह जानना ज़रूरी हैं की हर लड़का और लड़की एक दूसरे से अलग होते है, और जो की शायद कल आपके साथी को पसंद आया हो, वो किसी दूसरे दिन आपके साथी को पसंद ना आये। अगर आप जो करना है उसके बारे में अनिश्चित हैं तो अपने साथी से खुल कर बात करिए और उनकी मदद लीजिये।

लड़का और लड़की के हस्तमैथुन के बारे में अधिक जानकारी लीजिये।

एक आम लिंग परेशानी का समाधान

याद है ना की हमने कहा था हस्तमैथुन सेहत के लिए बहुत अच्छा है? जी हाँ, यह एक लिंग की आम परेशानी का समाधान भी करता है! परोसतातोर्रेया एक ऐसी परेशानी होती है जो की ज़्यादातर उन पुरुषों को होती है जो की धार्मिक या और किन्ही कारणों की वजह से हस्तमैथुन नहीं करते और सेक्स भी नहीं। इन पुरुषों को पेशाब के साथ स्त्राव होने लगता है। डॉक्टरों का मानना है की ये वीर्य होता है - जो की बाहर ना निकल पाने की वजह से अपने आप बहने लगता है। जवान पुरुष दिन में कई बार कामोतेजित हो सकते हैं - वो चाहे या ना चाहे. और तब उनके लिंग से वीर्यपात होने लगता है. यह वीर्य भरने लगता हैं और अगर हस्तमैथुन या सेक्स ना हो, तो यह अपने आप पेशाब के समय बाहर निकलने लगता है। 
अच्छी बात यह है की परोसतातोर्रेया का बहुत आसान इलाज है: हस्तमैथुन! यहाँ पढ़िए

'मास्टरबेट - अ - थोन'

'मास्टरबेट - अ - थोन' एक ऐसा समारोह होता है जिसमे हिस्सा लेने वाले लोग चैरिटी के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए हस्तमैथुन करते हैं। इस समारोह का मकसद है हस्तमैथुन से जुडे मिथ्या हटाना और लोगों को जानकारी देना। यह आईडिया सबसे पहले सन फ़्रांसिसको की एक सेक्स दूकान ने सोचा था, लेकिन अब दुनिया भर में कई जगह यह समारोह मनाया जाता है।

इस समारोह के ज़रिये बहुत सारे पुरस्कार भी दिए जाते हैं - अभी हाल ही के रेकोर्ड बनाने वाले ने 10 घंटे और 10 मिनट तक अपने आप को स्वयं सुख दिया। महिलाओं में यह रेकोर्ड रहा 7 घंटे और 6 मिनट का।

और सबसे ज़्यादा दूरी तक जाने वाले वीर्यपात का रेकोर्ड? 4 .22 मीटर! हैं कुछ अजीब लेकिन मजेदार! (जानकारी के लिए आपको बता दें की कुछ बोंडों से लेकर ज़्यादा मात्र तक वीर्यपात होना - दोनों ही बिलकुल नोर्मल है)

ज़्यादा हस्तमैथुन कौन करता है? लड़के या लड़कियां? पढ़िए और जानिए।

हर रोज़ एक ओर्गास्म

यूरोप के कुछ देशों में, जैसे की यू. के. और नेथेरलैंड में, किशोरों को हस्तमैथुन करने के लिए बढ़ावा दिया जाता है। उनका मानना है की यह अपनी कामुकता को पहचानने का अच्छा तरीका है। स्वस्थ्य विभाग के लोगों का वह यह मानना है की ऐसा करने से उनकी पहली बार सेक्स करने की इच्छा सोची- समझी हो जाती है, ना की जल्दबाजी में। यू. के. में तो सरकार किशोरावस्था में माँ बनने की परेशानी को रोकने के लिए हस्तमैथुन को बढ़ावा देते हैं। उनका कहना है की कसरत की तरह, हफ्ते में कुछ बार हस्तमैथुन करना आपको अच्छा और स्वस्थ्य बनाये रखेगा!

पढ़िए की हस्तमैथुन कैसे ज़िन्दगी बचा सकता है।

हस्तमैथुन: 'पांच बड़े तथ्य' - पहला भाग

'पांच बड़े तथ्य' के अन्य लेख

हस्तमैथुन पर अधिक जानकारी

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Sunil bete hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hai, jinmein aap samya bitah sakte hai. jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>