Love Matters India

आओ सिखाये सेक्स मुद्राओं का फंडाI

Submitted by Arpit Chhikara on मंगल, 03/27/2018 - 02:11 बजे
क्या आप जानते हैं कि उनसठ केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि मुखमैथुन करने की सबसे कामुक तकनीक है? और 'काउगर्ल या घोड़े पर सवार एक लड़की', किसी लड़की की जीवन शैली का बखान नहीं है, बल्कि एक सेक्स मुद्रा है? आज हम पांच सबसे आम सेक्स मुद्राओं के बारे में आपको थोड़ा और बताने की कोशिश करेंगे!
जब आदमी हो ऊपर - धर्मप्रचारक मुद्रा  

यह सबसे लोकप्रिय मुद्रा हैं जिसमें सेक्स करते हुए दोनों साथी एक दूसरे के चेहरे देख सकते हैं इस की सबसे अच्छी बात यह है इसमें आपका अपने साथी के पूरे शरीर के साथ स्पर्श बराबर बना रहता हैं क्यूंकि आप दोनों के पेट और हाथ-पैर हमेशा एक दूसरे से सटे रहते हैं इस स्थिति में पुरुष अपने आप महिला को उतना उत्तेजित नहीं कर पाता जितना कि वो चाहती है इसलिए महिला को खुद एक सक्रिय प्रयास करना पड़ता है। यह एक महिला के लिए अनुकूल स्थिति नहीं है लेकिन चूंकि पुरुष शीर्ष पर होता है इसलिए उसे ओर्गास्म जल्दी हो जाता है

जब महिआ हो ऊपर – काउगर्ल!

इस स्थिति मेंमहिला या तो पुरुष से रूबरू रह सकती है या उसकी ओर पीठ कर के सेक्स कर सकती है जिसे रिवर्स काउगर्ल भी कहते हैं रिवर्स काउगर्ल मुद्रा में यौन क्रिया की पूरी लगाम महिला के हाथ में होती है जबकि पुरुष उसके स्तनों और पीठ पर मालिश कर सकता है इस स्थिति में महिला का भगशेफ स्वाभाविक रूप से उत्तेजित हो जाता है यद्यपि पुरुष भी उसके भगशेफ को रगड़ कर अपना योगदान दे सकता है

कुकुर शैली

अगर पीछे से प्रविष्ट करने की बात करें तो यह मुद्रा सबसे आम है और एक महिला के लिए शारीरिक रूप से सबसे कम तनावपूर्ण सेक्स स्थिति है। महिला बस नीचे घुटने टेक कर बैठ जाती है और आदमी को अपने लिंग को पीछे से उसकी योनि में प्रवेश करवाना होता है अगर किसी पुरुष को अपने शिश्न को लंबवत्त रखने में कठिनाई हो रही हो तो तो वो इस मुद्रा को आजमा सकता है क्योंकि इस मुद्रा में लिंग में उत्तेजना बनी रहती है, इस मुद्रा में महिला का मुंह और हाथ बिस्तर से सटे होते हैं जिस वजह से उसकी गुदा बाहर की ओर निकल जाती है और इससे पुरुष के यौन सुख में असीम बढ़ोतरी होती है, जिन जोड़ो को गुदा मैथुन करने का शौक हो, उन्हें यह मुद्रा ज़रूर आजमानी चाहिए

साथ-साथ

इस स्थिति में महिला और पुरुष एक दूसरे की ओर मुंह करके सेक्स कर सकते हैं यह स्थिति उन जोड़ों के लिए बेहद अनुकूल होती है जिन साथियों की शारीरिक बनावट एक दूसरे से मेल खाती है इस स्थिति में दोनों साथी एक दूसरे के शरीर और जननांगों को स्पर्श करने के साथ-साथ एक दूसरे को चूम भी सकते हैं कुकुर शैली के विपरीत जिसमें त्वचा का संपर्क बेहद कम होता है इस मुद्रा में ऐसा करने की संभावना बहुत अधिक होती है दोनों साथी अपने पाँव एक दूसरे के चारो तरफ़ लपेट सकते हैं और इससे शिश्न योनि में और गहराई तक जाता है

सिक्सटी नाइन

जो स्त्री-पुरुष बिना प्रवेशित सेक्स किये एक दूसरे को केवल फोरप्ले के ज़रिये उत्तेजित करना चाहते हैं, उनके लिए यह मुद्रा सबसे अनुकूल हैI इस स्थिति में, एक साथी दूसरे के ऊपर इस तरह से बैठा होता है कि दोनों के जननांग एक दूसरे के मुंह के पास आ जाते हैंI यदि महिला ऊपर होती है तो वे यह नियंत्रित कर सकती है कि पुरुष के लिंग का कितना हिस्सा उसे मुंह के अंदर लेकर जाना हैI साथ-साथ वो पुरुष के अंडकोष की भी मालिश कर सकती है। जब पुरुष शीर्ष पर होता है, तब महिला के लिए पुरुष के साथ मुख मैथुन करना परेशानी का सबब बन सकताI अगर इस मुद्रा को एक दूसरे की ओर मुंह करके किये जाए तो यह ज़्यादा सुविधाजनक हो सकती है

Numbered list

वैसे तो कई अन्य सेक्स मुद्राएं हैं जो आप अपने साथी की सहमति लेकर उसके साथ कर सकते हैंI लेकिन यहाँ ध्यान रखने योगत बात यह यही कि आगे बढ़ने से पहले आप दोनों एक दूसरे के प्रति सहज हो चुके होंI

पुनश्च- यह लेख एक विषमलैंगिक आदमी और महिला जोड़ी को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है।

क्या आपकी कोई पसंदीदा यौन मुद्रा है? हमारे फेसबुक पेज पर अपने विचार लव मैटर्स (एलएम) के साथ साझा करेंI अगर आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

लेखक के बारे में: अर्पित छिकारा को पढ़ना, लिखना, चित्रकारी करना और पॉडकास्ट सुनते हुए लंबी सैर करना पसंद है। एस आर एच आर से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखने के अलावा, वह वैकल्पिक शिक्षा क्षेत्र में भी काम करते हैं। उनको इंस्टाग्राम पर भी संपर्क कर सकते हैं।