Shutterstock/Abir Bhattacharya

सेक्स का लुत्फ़ उठाना आपके लिए अच्छा है

Submitted by Sarah on बुध, 11/06/2019 - 02:26 बजे
सेक्स का भरपूर मज़ा लेना, नाकि सिर्फ रूटीन की तरह सेक्स करना अक्सर युवा व्यस्कों की मानसिक सकारत्मकता के साथ सम्बंधित रहता हैI अब ये बात वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है की सेक्स सिर्फ शारीरक आनंद के अलावा भी आप के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, यदि आप इसका लुत्फ़ उठा रहे हैं तोI

जिन लड़के और लड़कियों को सेक्स के दौरान ओर्गास्म होता है, उनमे अक्सर अधिक आत्मसम्मान होता हैI. उनकी अपनी विचारधारा होती है और उनके निर्णय उनके विश्वास पर आधारित होते हैं नाकि आसपास के लोगों के प्रभाव परI

और बात सिर्फ ओर्गास्म की नहीं हैI ये सकारात्मक लक्षण उन् युवाओं में भी देखे गए जो मुख मैथुन का आनंद उठाते हैंI यह तथ्य अमरीका में 26-30 साल के 3000 युवाओं पर किये गए अध्यन से उजागर होता  हैI

सेक्स की रिसर्च अक्सर सुरक्षित सेक्स और एड्स से बचाव तक ही सीमित रहती हैI सुरक्षित सेक्स बेशक बहुत ज़रूरी मुद्दा है, लेकिन मज़ेदार सेक्स भी कम महत्वपूर्ण नहीं है! यह अपने आप में ऐसा पहला अध्यन था जिसमे आत्मसम्मान जैसे प्राकर्तिक लक्षणों और अच्छे सेक्स जीवन के बीच सम्बन्ध टटोलने की कोशिश की गयीI

और उनका सम्बन्ध वाकई पाया गयाI हालाँकि यह पुष्टि नहीं हो पायी की सेक्स का लुत्फ़ उठाने वाले इन् युवा व्यस्कों में पहले ही से ये गुण मौजूद थेI आत्मसम्मान को बढ़ने के लिए बिस्तर में कूदने से पहले इस बात पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी हैI

जितना दोगे, उतना पाओगे 

परानुभूति अलौकिक सेक्स अनुभव के लिए बहुत आवश्यक हैI जो लोग ये गुण रखते हैं, उन्हें दुसरे व्यक्ति की भावनाओं का सदैव ध्यान रहता हैI और यह समझना कोई मुश्किल काम नहीं की अच्छे सेक्स के लिए ये ज़रुरी है कि दोनों पार्टनर एक दुसरे कि भावनाएं, पसंद और नापसंद को समझें और सम्मान देंIजब आप दूसरे व्यक्ति को आनंद प्रदान करने में आनंद महसूस करें, तो समझिए आप उस स्तर पर पहुँच गए हैंI

अध्यन से पता चलता है कि ये बात  महिलाओं के मामले में ज़्यादा सार्थक सिद्द होती हैI और इसका संभावित कारण ये है कि कई संस्कृतियों में महिलाएं अक्सर अपनी सेक्स इच्छा खुल कर भीव्यक्त नहीं करतींI जब इस परानुभूति के फॉर्मूले से उन्हें सेक्स का मज़ा आने लगता है, तो ये उनके आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के भाव को मजबूती देने में सक्षम हैI

सेक्स का लुत्फ़ ज़्यादा किसे?

लेकिन सारी खबर अच्छी नहीं हैI अध्यन के अनुसार, लड़के सेक्स का लुत्फ़ लड़कियों कि तुलना में ज़्यादा उठाते हैं और खासकर किशोरियों में ये बात देखी गयीI न केवल उन्हें महिलाओं कि अपेक्षा कहीं ज़्यादा ओर्गास्म होता है बल्कि मुखमैथुन का मज़ा भी उन्हें ही ज़्यादा आता हैI

तो कौनसी बात है जो महिलाएं इतना मज़ा नहीं ले पति जितना कि पुरुष? इस अध्यन के दौरान इस सवाल कि तह तक तो नहीं जाया गया, लेकिन कुछ और सर्वे और रिसर्च इसके जवाब कि और इंगित ज़रूर करते हैंI कुछ महिलाओं को तो शायद जानकारी ही नहीं होती कि उन्हें असल में क्या पसंद है और क्या नहीं, और उनके लिए खुलकर अपने पार्टनर से कह पाना भी बहुत आसान नहीं होताI

हालाँकि लड़के सेक्स का मज़ा लड़कियों कि अपेक्षा ज़्यादा होने का दवा करते हैं, लेकिन रिसर्च के अनुसार बहुत से मामलों में ऐसा होता नहीं हैI इसके प्रमुख कारण हैं बिस्तर में अच्छा प्रदर्शन करने का और अपने पार्टनर को संतुष्ट का दबाव!

यह लेख मूल रूप से 25-06-2014 को प्रकाशित किया गया था।

पहचान की रक्षा के लिए, तस्वीर में व्यक्ति एक मॉडल है।

क्या सेक्स आपको आपके बारे में बेहतर महसूस करता है? हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें या फिर फेसबुक पर इस चर्चा में हिस्सा लेंI