woman in red
Shutterstock/Asia Images Group

लाल रंग पहनना: सेक्स के लिए तैयार

जो महिलाएं लाल रंग पहनती हैं, वो 'लापरवाह' सेक्स में ज्यादा रुचि रखती हैं और वो पुरुषों को भी ज्यादा आकर्षक लगती हैं, ऐसा वैज्ञानिको का कहना है।  

लाल गुलाब, लाल दिल के गुब्बारे और लाल साड़ियाँ, यह सब आपको प्यार और रोमांस की याद दिलाते हैं।

 

लेकिन पुरुषों को लाल रंग के कपड़े पहनी हुई महिलाएं बहुत आकर्षक लगती हैं और बहुत कामुक भी, ऐसा अमेरिका के शोधकर्ताओं ने पाया। यहाँ तक की पुरुष लाल रंग के कपड़े पहनी महिलाओं पर ज़्यादा पैसा खर्च करने को तैयार भी होते हैं।

सेक्स के लिए तैयार

लेकिन किसी को यह नहीं पता की महिलाएं यह बात जानती हैं और इसलिए लाल रंग पुरुषों को आकर्षित करने के लिए पहनती हैं। यही जानने के लिए वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन डेटिंग प्रोफाईलस की जांच करना शुरू किया।

जो महिलाएं 'लापरवाह' सेक्स में रुचि रखती थी, वो अपनी प्रोफाईल फोटो में अधिकतर लाल कपड़ो में दिखाई दी, ऐसा इन शोधकर्ताओं ने पाया। इस बात से कोई फर्क नहीं करा जा रहा था की वो 'लापरवाह सेक्स' के बारे में सिर्फ अपने दिमाग में सोच रही थी या खुल कर अपने प्रोफाईल में बता रही थी की वो कुछ 'ख़ास किस्म की मस्ती' के लिए तैयार हैं।

इस शोध के दुसरे हिस्से के लिए, शोधकर्ताओं ने महिलाओं द्वारा इस्तेमाल करने वाली वेबसाइट (जो की लापरवाह सेक्स साथी ढूंढने में ज़्यादा काम आती है); की तुलना उन वेबसाइट से करी जिन्हें महिलाएं अधिकतर शादी के लिए साथी ढूंढने के लिए इस्तेमाल करती है। इसमें पाया गया की, जो महिलाएं 'लापरवाह सेक्स' में रुचि रखती थी, उन्होंने अधिकतर फोटो में लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे जबकि marriage के बारे में सोचने वाली महिलायों में यह नहीं पाया गया।

रंग की ताकत

तो ऐसा क्यूँ है की महिलाएं अगर लापरवाह सेक्स चाहती हैं तो लाल रंग पहनती हैं? इसके बारे में शोधकर्ताओं के पास कुछ साफ़ जवाब नहीं था।

ऐसा हो सकता हैं की जानते हुए या शायद बिना जाने - वो लाल रंग पहनकर यह सिग्नल देना चाहती हैं अपनी उर्वरता का और अच्छी सेहत का। या शायद उन्हें भी ये बात चल गयी हो की पुरुष लाल रंग के कपड़े पहनने वाली महिलाओं की तरफ ज़्यादा आकर्षित होते हैं।

 

इशारे पहचानिए

ऐसा भी हो सकता है की लाल कपड़े पहनने से, महिलाएं पुरुषों को सन्देश देना चाह रही हों और बाकि महिलाओं को दिखाना चाह रही हों की वो ताकतवर प्रतिद्वंदी हैं। लाल रंग महिलाओं को खुद ही बहुत आकर्षक महसूस करता है, ऐसा शोधकर्ताओं का सोचना है।

लेकिन सिर्फ इसलिए क्यूंकि महिलाएं लाल रंग पहनती है, इसका मतलब यह नहीं की वो सेक्स में कभी भी रुचि रखती हैं। क्यूंकि अगर ऐसा है, तो वो कुछ और सिग्नल भी देगी - जैसे की बातों बातों में इश्कबाजी, देर तक आँख से आँख मिलाना या उत्तेजक रूप से शारीरिक इशारे भी करना!

प्राकर्तिक लाल

दिलचस्प बात यह है की महिला लंगूर और चिम्पैन्ज़ी भी अलग-अलग रंग के सिग्नल देते  है, जब वो सेक्स की तलाश में होते है, ऐसा वैज्ञानिको का कहना है। लेकिन उनके पास कपड़े तो होते नहीं, इसलिए उनके शरीर का कुछ हिस्सा लाल हो जाता है - जैसे उनके गुप्तांग और स्तन। पुरुष बन्दर इसके जवाब में हस्तमैथुन करते हैं और महिलाओं के साथ सम्भोग करते हैं।

रंग एक ज़रूरी काम करता है जब हम कामुक आकर्षण की बात करते हैं, ऐसा शोधकर्ताओं ने पाया। तो अगर आप कुछ लापरवाह मौज मस्ती के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको पता ही है की अगली शौपिंग में आपको क्या लेना चाहिए!

 

फोटो: ariwasabi

लड़कियों...अपनी कपड़ो की अलमारी के बारे में सोचिये। क्या जब कुछ कामुक मौज मस्ती के मूड में होती हैं तो लाल रंग पहनती हैं?

लड़कों...क्या लाल रंग पहने लड़कियां ज़्यादा कामुक और आकर्षक लगती हैं?
यहाँ अपने विचार लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

महिला आकर्षण पर और लेख

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>