making friends
Pexels/Ketut Subiyanto

नए लोगों से कैसे बात करें?

चाहे हम दिखने में कितने ही आत्मविश्वास से भरपूर और बातूनी लगे लेकिन अपरिचितों से बात करने में संघर्ष तो लगता ही हैI और यह संघर्ष परेशानी में बदल जाता है जब उस व्यक्ति को आप पसंद करने लगते हैं! यह हैं हमारे कुछ सुझाव नए लोगों से बात करने के लिए:
  1. मुस्कुराइए
    एक अच्छी मुस्कान के बड़े फायदे हैंI एक तो आप खुद अच्छा महसूस करते हैं, दूसरा सामने वालो के लिए आपसे बात करना आसान हो जाता हैI मतलब यह है कि एक अच्छी मुस्कान के सहारे लोगों के दिलों में उतरने में ज़्यादा समय नहीं लगेगाI
     
  2. अच्छा सोचें

    किसी से बात करने जाने से पहले अपनी खूबियों को दोहराएंI जैसे:

    'मैं आज शानदार लग रहा हूँ'

    'मैं हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर रहता हूँ'

    यह करने से सामने वाला आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पायगा

  3. बात करने के लिए कोई सामान्य आधार ढूँढिये

    एक बार जब आत्मविश्वास से बात करने पहुँच ही गए हैं तो अपना परिचय देने के बाद कुछ ऐसा विषय छेड़ें जिसके बारे में आप दोनों के पास बात करने के लिए कुछ होI आपको कुछ अनूठा कहने की भी ज़रुरत नहीं है, एक बड़े ही सरल से सवाल से शुरुआत कर सकते हैं! जैसे:

    'क्या आप पहले भी यहाँ आ चुकी हैं'

    'क्या आप और आपके दोस्त अक्सर इस जगह आते हैं?'

    अगर किसी पार्टी में हैं तो पूछ सकते हैं कि आप मेज़बान को कैसे जानते हैंI यह जानने की कोशिश कीजिये कि कहीं आपके कुछ दोस्त उनसे भी परिचित तो नहीं हैंI बस, हो गयी शुरुआत!

Conversation
© Love Matters | Rita Lino

बात को आगे बढ़ाना

शुरुआत आसान विषयों से करें जैसे कि हाल ही में आई किसी फिल्म के बारे में चर्चा करें या अपने पसंदीदा संगीत के बारे में भी बात कर सकते हैंI एक बार जब बातें शुरू हो जाएंगी तो वो आपके व्यक्तित्व के बारे में और जान जायेंगेI अपनी रुचियों के बारे में बात करें और देखें कि क्या आप लोगों की सामान चीज़ों में दिलचस्पी हैI लेकिन सिर्फ़ अपने बारे में ही बात ना करते रहें, उनके बारे में भी जानने की कोशिश करेंI उनसे सवाल पूछें, बात करते वक़्त उनकी आँखों में आँखें डाल कर बात करें और यह संकेत लगातार देते रहें कि आप उनकी बातों पर ध्यान दे रहें हैं और आपको उनमे दिलचस्पी हैI जैसे कि:

 

'यह जो गाना बज रहा है, ये मुझे बेहद पसंद है! आप को किस तरह का संगीत पसंद है?'

'मैं और मेरे कुछ दोस्त उस नए रेस्त्रां में गए थे, कमाल का खाना था वहांI आपको किस तरह का खाना पसंद है?'   

  • प्रशंसा कीजिये

    उनकी प्रशंसा करना, फ्लिर्टिंग का एक अभिन्न अंग हैI बस यह ध्यान रहें कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना होI तारीफ हमेशा सच्ची होनी चाहिए नहीं तो लोग आपके झूठ को पकड़ लेंगे और उसके बाद आपको भी शंका के नज़र से देखेंगेI शारीरिक विशेषतायें जैसे नितम्ब, वक्ष, छाती वगैरह के बारे में बात ना करेंI यह लोगों को अपमानजनक लग सकता हैI आप उनके कपड़ो, आँखें या बालों के बारे में बात कर सकते हैं जैसे:

     

    'कितनी खूबसूरत आँखें हैं आपकी'

    'वैसे यह ड्रेस आप पर खूब फब रही है'

    'इस शर्ट में तो खूब जंच रहे हो'

    'मुझे बहुत अच्छा लगता है जब तुम हँसते हो, इससे मेरे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है'

  • अपने पर भरोसा रखें
    अगर आप किसी की नक़ल करेंगे तो कभी न कभी ज़रूर पकड़े जायेंगेI अगर आप चाहते हैं कि कोई आपको सच में पसंद करें तो ईमानदार रहेंI (इसका यह मतलब नहीं कि अपने जीवन की और पूर्व रिश्तों की दुख भरी कहानी उन्हें सुनाना शुरू कर दें!

  • फोन नंबर का आदान-प्रदान

    अगर आपको लग रहा हो कि आप दोनों में कुछ जुड़ाव स्थापित हो रहा है तो उनसे पूछिये कि क्या आप उन्हें फ़ोन पर संपर्क कर सकते हैंI उसके बाद अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो उन्हें भी निमंत्रण दे सकते हैं या उन्होंने किसी फिल्म का जिक्र किया हो तो पूछ सकते हैं कि क्या वो आपके साथ फिल्म देखना चाहेंगेI उन्हें बताइये कि आपको उनसे मिलकर कितना अच्छा लगा और आप जल्द ही उनसे फिर से मिलना चाहेंगेI

exchanging numbers
  • रिजेक्शन (अस्वीकृति) से ना डरें

    लोग इस डर से लोगों से बात नहीं करते कि उन्हें लगता है कि वो मना कर देंगेI लेकिन अगर आप कोशिश ही नहीं करेंगे तो आपको यह कभी भी नहीं पता चल पायेगा कि वो आपसे बात करते या नहीं और आपको हमेशा इस बात का मलाल रहेगा कि आप उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पायेI अगर सामने वाला व्यक्ति आप में दिलचस्पी नहीं ले रहा है तो इस बात को दिल पे ना लगाइये, हो सकता है कि उनका मूड खराब हो या वो किसी ऐसी बात से परेशान हो जिसके बारे में आपको नहीं पता होI

विनम्र रहें

अगर आप दोनों के बीच बात ज़्यादा आगे ना बढ़ पा रही हो तो विचलित ना हों! विनम्रता से उन्हें बता दें कि आप को उनसे मिल कर अच्छा लगा और उनसे जाने की अनुमति लेकर अपने दोस्तों के पास चले जाएँI हमेशा दोस्ताना रवैया अपनाएं, हो सकता है कि आप उनसे दोबारा मिलें और आप चाहेंगे कि वो आपको एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद रखें जो विनम्र था और इज़्ज़त से पेश आता थाI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Sorry Vasheem bete baat karne ki suvidha toh upalabadh nahi hai lekin aap apna sawal hamen yaha poochh sakte hai, hum poori koshish karenge aapko sahi salah dene ki. Yadi aap kisi bhee mudde par humse gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Maaf kijiyega hum isme aapki koi madad nahi kar sakte hai. Agar aapke paas anya koi sawal hai to puchh sakte hai. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap kisi bhee mudde par humse gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Maaf kijiyega hum isme aapki koi madad nahi kar sakte hai. Agar aapke paas anya koi sawal hai to puchh sakte hai. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent Yadi aap kisi bhee mudde par humse gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटा ऐसा होना बहुत ही common हैं पर हम आपकी इसमें कोई सहायता नहीं कर सकते! लेकिन आप हस्तमैथुन try कर सकते क्योंकि हस्तमैथुन एक safe/सुरक्षित तरीका है अपनी सन्तुष्टि करने का: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/do-indian-men-not-understand-consent यदि किसी भी मुद्दे पर आप गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Srikanth bete aap shuruaat unki aur apni pasand/ napasand se kar sakte hain- jaise koi moovie ya book ya koi favourite place. Aur jab baaten shuru ho jayen to aap unse contact number ke liye kah sakte hain- yadi unhe bhi aapse baat karna achchha laga ho toh- kabhi bhi flirting ya chasing nahi kijiye, dosti se shuruat kijiye. Ok bete. Best of Auntyji ki or se!! Ise bhi padh lijiye: https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/how-to-date https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Lucky bête kyun naa aap pure pyaar aur vishwaash ke saath untak apni baat rakhein. Lekin haan bete khud ko mentally unki HAAN aur NAA dono ke liye tyyar bhi rakhiye. All the best. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/how-to-date https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Batao!! Iska koi formula hota hai kya? Arre nahin bete. Sabse pahle dost banaiye, dosti ke liye na ki GF ke liye, phir dekhiye kya baat bantee hai. Zara soch khulli kijiye!! Apna look theek thaak kijiye, saaf suthre to dikhiye... koi badbudaar nahin!! Aur alag alag baaton mein dilchaspi rakhiye aur dikhaiye!! samjhe Mr formula?!! https://lovematters.in/hi/news/how-do-i-get-girlfriend Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kapil bete toh sabse pahle dost banaiye, dosti ke liye na ki GF ke liye, phir dekhiye kya baat bantee hai. Zara soch khulli kijiye!! Apna look theek thaak kijiye, saaf suthre to dikhiye... koi badbudaar nahin!! Aur alag alag baaton mein dilchaspi rakhiye aur dikhaiye!! https://lovematters.in/hi/news/how-do-i-get-girlfriend Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete xamer, Kya aap is age gape se pareshan hain? Toh yeh jo baat hai na ki shaadi Ya ya rishtey ke liye ladki age mein ladke se kam hona bohot zaruri hai yeh kewal samaj ke dwara banya gaya niyam hai. yadi kisi relation mein pyaar, vishwas aur respect hai na toh age koi maine nahi rakhti. Aur na hi age ke jyada hone se sexual relation par koi fark padta hai. Beshak, dono partener baalig hone chhaiye, aur sex ka matlab aur uski zimmedari uthaane ke liye Vyask ya mature hone chahiye. https://lovematters.in/hi/news/love-age-gap-how-can-i-keep-her Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/hi/forum
Bête yani ki unki marji nahi hai, unki marji ka samman kijiye. Aur yadi koi humaare saath nahin rehana chahtey toh kyaa hum unhe force kar saktey hain? Nhain na?!! dekhiye bete Yadi who aapke saath rehna chahtey hain so unhe yeh nirnay lena hai, aap unse sirf isliye haan nahi karwa sakte kyunki kewal aap unhe pasand karte hain. Thoda shaant rahiye aur apna chintan swasth kijiye. https://lovematters.in/hi/resource/love-and-relationships https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ismein koi bimari ki baat nahi bete! Aise bahut se log hain jinhe ladke achcche nahi lagte - khaas kar ke aapki umra mein- yeh ho sakta hai. So, it's all right! Aap itna ghabra kyun rahi hain? https://lovematters.in/en/sexual-diversity/i-didnt-like-boys-or-girls Yadi aap is mudde par humse aur gahri charcha me judna chahte hai to hamare discussion Board “Just Puchho” me jarur shaamil ho. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>