Man's hand holding a condom
© Love Matters

कॉन्डम के बारे में कैसे बात करें!

कण्डोम के बारे में जानना एक बात है और वास्तव में उसे इस्तेमाल करना दूसरी बात है। यदि आप अपने साथी के साथ कण्डोम के बारे में बात करने में झिझक महसूस कर रहे हैं तो इस बात की भी बहुत संभावना है की आपके साथी भी ऐसा ही महसूस कर रहे हों।

हालांकि, इस विषय पर बात करने में आपको असहजता या शर्म महसूस हो सकती है पर यह आगे चलकर आपको अनचाहे गर्भधारण या यौन संचारित रोग जैसी कई समस्याओं से बचा सकता है।

यदि सुरक्षा नहीं तो सेक्स नहीं
बहुत सारे लोग कण्डोम का प्रयोग न करने के लिए अनेक बहाने बनाते हैं। वे कह सकते हैं की कण्डोम सेक्स में आनन्द को कम कर देता है, पर हो सकता है वे ऐसा सिर्फ़ कण्डोम के प्रति अपनी झिझक या शर्म की वजह से कह रहे हों।

यदि आपके साथी बहाना बनाते हैं तो आप सेक्स के समय कण्डोम के फ़ायदों के बारे में जानकारी के साथ तैयार रह सकते हैं। अपने साथी के साथ कण्डोम के बारे में बात करने के लिए कुछ सुझाव यहाँ दिए गए हैं।

अभ्यास ही निपुण बनाता है

सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें की आपको पता हो की कण्डोम कैसा दिखता है, कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करके कैसा लगता है। किसी लिंग जैसी वस्तु (खीरे या गाजर) पर कण्डोम चढ़ा कर यह जान सकते हैं की इसे कैसे पहना जाता है। फिर कण्डोम के बारे में बात करने के लिए तैयारी करें। उन शुरुआती बातों व उनके जवाबों के बारे में पहले से सोच लें जो आपके साथी कण्डोम के विरोध में कह सकते हैं।

1. आपके साथी कह सकते हैं:
’’आपको मुझ पर विश्वास नहीं है‘‘
’’यदि आप सच में मुझसे प्यार करते तो इतना विश्वास करते की कण्डोम पर ज़ोर न देते‘‘

आप कह सकते हैं:
’’यदि मुझे पता हो की हम दोनों यौन संचारित रोग एवं गर्भधारण से सुरक्षित हैं तो हम सेक्स का ज़्यादा आनन्द ले सकते हैं। यह विश्वास के बारे में नहीं है, यह मन की शांति के बारे में है।‘‘
’’मुझे आप पर विष्वास है पर कोई भी इसका सबूत देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे। बल्कि कुछ उत्तेजक सेक्स करना चाहेंगे।‘‘
’’यदि आप मुझे वास्तव में प्यार करते हैं तो आप भी हम दोनों को सुरक्षित रखना चाहेंगे।‘‘

2. आपके साथी कह सकते हैं:
’’यह असुविधाजनक है‘‘
’’यह ठीक से फिट नहीं होता है‘‘
‘‘यह सेक्स के समय निकल जाता है’’

आप कह सकते हैं:
’’हम दूसरे ब्रांड या आकार को आज़मा सकते हैं। मैनें सुना है कुछ ब्रांड दूसरों से बेहतर फिट होते हैं।’’

3. आपके साथी कह सकते हैं:
’’कण्डोम पहनने से मेरा सेक्स की तरफ़ से मन हट जाता है।‘‘

आप कह सकतें हैं:
’’क्यों न हम कण्डोम के साथ कुछ सेक्सी व रोमांचक करने की कोशिश करें जैसे की कण्डोम को मुख में रखकर आपको पहनाने की कोशिश।’’ (पुरुष कण्डोम पहनाने के सुझाव देखें)
’’असुरक्षित सेक्स करना तो आपके मन को वास्तव में सेक्स से हटा सकता है।‘‘

 

 

4. आपके साथी कह सकते हैं:
’’मैं सही समय पर लिंग बाहर निकाल लूंगा।‘‘

आप कह सकते हैं:
’’आपके ऐसा करने पर भी मैं गर्भवती हो सकती हूँ। ऐसा होने के लिए सिर्फ़ एक छोटे से शुक्राणु की ज़रुरत होती है। किसे पता आपका शुक्राणु अतिशक्तिशाली हो!‘‘
’’यदि आप ऐसा करते भी हैं तो भी आपके प्री-कम से मुझे यौन संचारित रोग हो सकता है।‘‘

5. आपके साथी कह सकते हैं:
’’कण्डोम के साथ उतना अच्छा नहीं महसूस होता।‘‘
’’कण्डोम पहन कर मैं सेक्स का आनन्द नहीं ले पाउगाँ क्योंकि इससे त्वचा से त्वचा का संपर्क नहीं होता है।‘‘

आप कह सकते हैं:
’’मुझे इससे आनन्द तभी मिलेगा जब यह सुरक्षित हो। खैर, मैने सुना है की त्वचा से त्वचा के संपर्क जैसे अहसास के लिए कई अच्छे तरीके हैं। हम कण्डोम के अन्दरुनी सिरे पर चिकनाई युक्त पदार्थ लगाकर आज़मा सकते हैं जिससे आपके लिंग के सिरे पर अतिरिक्त संवेदनशीलता महसूस होगी।‘‘
’’यदि हम चिकनाई युक्त पदार्थ के साथ महिला कण्डोम या पॉलीयूरेथेन से बने कण्डोम का प्रयोग करें तो आपको त्वचा से त्वचा के संपर्क का एहसास होगा क्योंकि पॉलीयूरेथेन शरीर की गर्मी को दूसरे तक पहुँचाता है।‘‘
’’यदि मुझे पता हो की हम सुरक्षित हैं तो मुझे तनाव नहीं महसूस होता है। और तनावमुक्त रहकर हम सेक्स का ज़्यादा आनन्द ले सकेंगे।‘‘

6. आपके साथी कह सकते हैं:
’’मेरे पास कण्डोम नहीं है‘‘
’’मुझे नहीं पता कहाँ रखा है‘‘

आप कह सकते हैं:
’’यहाँ है, आइए मैं दिखाऊं।‘‘

7. आपके साथी कह सकते हैं:
’’मुझे लेटेक्स कण्डोम से एलर्जी है।‘‘

आप कह सकते हैं:
’’हम पॉलीयूरेथेन से बने कण्डोम खरीद सकते हैं। यह लेटेक्स से ज़्यादा प्राकृतिक लगते हैं। और यदि हम थोड़ा जल आधारित चिकनाई युक्त पदार्थ का उपयोग करें तब आप मेरे शरीर की गर्मी भी महसूस कर सकेंगे।‘‘

8. आपके साथी कह सकते हैं:
’’आप गर्भनिरोधक गोलियाँ ले रहीं हैं फि़र हमें कण्डोम की क्या ज़रुरत है।‘‘

आप कह सकती हैं:
’’यदि हम गोलियों के साथ कण्डोम का भी उपयोग करें तो हम ज़्यादा सुरक्षित रह सकते हैं क्योंकि गोलियाँ गर्भधारण के विरुद्ध 100 प्रतिशत असरदार नहीं होती । और कण्डोम हमें ऐसे संक्रमण से भी बचाता है जो हम जानते भी नहीं की वे हमारे शरीर में हैं। क्या आपको पता है इसे डबल डच कहते हैं।‘‘

9. आपके साथी कह सकते हैं:
’’इसे पहनना सेक्स में व्यवधान पैदा करता है।‘‘

आप कह सकते हैं:
’’ऐसा नहीं होगा ............यदि मैं आपको पहनने में मदद करुँ........क्यों न मैं इसे और रोचक कर दिखाउँ! 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Sahil bete hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete sex ka aise koi time ya kitni baar ho yeh nishcint nahi hai. Haan jis samye bhi sambandh ho dono logo ki sehmati ke saath aur safe ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete emergency goli unsafe sex ke baad 72 ghanton ke andar lee jati hai, lekin yeh mahila ke maasik dharm par asar kar sakti hai. PLEASE in goliyoun ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Yaad rakhiye Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bête, yeha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills https://lovematters.in/hi/birth-control/chosing-the-right-birth-control/morning-after-pills-instead-of-condoms-is-that-ok Yadi aap is mudde par humse aur gahri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Rahul bete shadi ke liye insaan ka mentally, emotionally, physically aur professionally - har tareh se tayyar aur zimmedaar hona zaruri hai. Isliye is bare mein apne pariwar walon se baat kijiye, pata lagayen unka kya kahna hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete pregnant hone ke liye ek shukranu bhee kaafi hota hai, iske liye unsafe sex ke 10 din poore hote hee chemist se liya gaya ek home pregnancy test kit se test kijiye aur sthiti ko nischit kar lijiye. Ise bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete condom alag-alag size, quality, taste mein ateye hain, jinhe aap apni pasand ke anusar select kar saktye hain, aur condom ke aur use ke bare mein bahut kuch hai janneye ke liye who aap detail mein yaha padh lijieye : https://lovematters.in/hi/resource/using-condoms https://lovematters.in/en/birth-control/types-of-birth-control/condoms https://lovematters.in/hi/birth-control/condoms-myths-busted Yadi aap is mudde par humse aur gahri charcha me judna chahte hai to hamare discussion Board “Just Puchho” me jarur shaamil ho. https://lovematters.in/en/forum
Beta Ashish yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Suraj beta hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hai, jinmein aap samya bitah sakte hai. jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/women-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
हेलो मैंम मेरा नाम सानू है मेरी शादी के दो साल हो गए है लेकिन में अभी तक 2-3 मिनट से ज्यादा सेक्स नही कर पाता हूं जबकि में योनि में अपना लिंग प्रवेश करने से पहले फोरप्ले या अदर एक्टिविटीज़ करीब 30 मिनट तक भी करता हु जिससे मेरा पाटनर काफी उत्तेजित हो जाता है उसके बावजूद भी 2-3 मिनट ही टिक पता हु मुझे कुछ ऐसाऔर अच्छा सुझाव दे मैंम जिससे में अपने पाटनर को खुश कर सकता हु
बेटे एक अच्छे सेक्स के लिए ज़रुरी है कि सेक्स में वो क्रियाएं की जाए जिससे दोनो ही पार्ट्नर को आनंद मिले. इसलिए अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो- उसको टाइम दो. पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले जिनसे दोनो पार्ट्नर को आनंद मिले, , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना ,अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. मदद के लिए इसे पढ़िए: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>