Withdrawal or pulling out method of birth control
Love Matters India

क्या प्रेगनेंसी रोकने के लिए निष्काशन (विदड्राल) एक ठीक तरीका है?

निष्काशन (विदड्राल) का मतलब है स्खलन से ठीक पहले लिंग बाहर खींच लिया जाये ताकि योनि के अंदर वीर्य न पहुंचेI क्या यह हमेशा अनचाहे गर्भ से बचाने के लिए काम करता है? चलो पता करते हैं।

'लिंग बाहर खींच कर वीर्य स्खलन' की गर्भ निरोधन प्रक्रिया के कई नाम हैंI और कई नामों के साथ साथ इसके जुडी उतनी ही गलत धारणाएं भी प्रचलित हैंI लव मैटर्स ने इस पौराणिक गर्भनिरोधन प्रणाली से जुड़े कुछ तथ्य यहाँ प्रस्तुत किये हैं:

मिथ्या 1. लिंग बाहर निकल कर वीर्य स्खलन गर्भ से बचने का अचूक तरीका है

ये तरीका साधारण है, स्खलन से ठीक पहले लिंग बाहर खींच लिया जाये ताकि योनि के अंदर वीर्य न पहुंचेI ये तरीका कारगर तो हो सकता है लेकिन सौ फीसदी कामयाब नहींI

जब इससे तरीके का प्रयोग सही तरीके से किया जाये तब भी 100 में से 4 महिलाओं को गर्भ ठहर ही जाता हैI और जिन लोगों ने इस काम में दक्षता हासिल नहीं की है, उन् लोगों में गर्भ ठहरने का हर साल का  प्रतिशत 27 तक पाया गयाI यदि पुरुष सही समय पर लिंग बाहर खींच भी ले तो भी गर्भ ठहरने की पूरी सम्भावना को नाकारा नहीं जा सकता क्यूंकि सेक्स के दौरान संभव है की थोड़ी मात्रा में वीर्य का रिसाव हो रहा हो और आप अनभिज्ञ होंI यही छोटी मात्रा का रिसाव गर्भ की वजह बन सकता हैI

मिथ्या 2 : लिंग बाहर निकल कर स्खलन करना आसान क्रिया है

यह सुनने में आसान भले ही लगता हो, लेकिन असल में उतना आसान नहीं है, खासकर उनके लिए जो हाल ही मैं ये तरीका अपनाने लगे हैंI इसके लिए दोनों साथियों में सही तालमेल की ज़रूरत होती हैI अनचाहे गर्भ के खतरे से सुरक्षा के लिए ज़रूरी है की आप कोई और विश्वसनीय तरीका अपनाएंI

मिथ्या 3 : सही समय पर लिंग खींच लेने के लिए पुरुषों पर भरोसा किया जा सकता है

वो जोड़े जिनमे आत्म-नियंत्रण, अनुभव और विश्वास हो, इस तरीके का उपयोग सही तरीके से कर सकते हैंI अगर तीनो में से एक भी चीज़ की कमी हो तो बेहतर है की कोई और तरीका अपनाया जायेI जो पुरुष इस तरीके का प्रयोग करते हैं, उन्हें इस बात का सही अंदाज़ा होना चाहिए की कब उनका स्खलन होने वाला है, क्यूंकि गलती की गुंजाइश बहुत काम हैI इसलिए यह तरीका अनुभवहीन या शीघ्रपतन से जूझ रहे पुरुषों के लिए उपयुक्त नहीं हैI क्यूंकि अगर सही समय पर लिंग बाहर न निकला जाये तो गर्भ ठहर सकता हैI

मिथ्या 4 : लिंग बाहर निकल कर स्खलन करना कारगर नहीं है

इस तरीके को अक्सर असरदार तरीका नहीं मन जाता जबकि सच ये है की 60 प्रतिशत जोड़ों ने इसका प्रयोग कभी न कभी ज़रूर किया हैI

हालाँकि गटमाकर संस्थान, न्यू यॉर्क द्वारा की गयी रिसर्च से पता चलता है की अगर लिंग को सही समय बाहर निकल लिया जाये तो अनचाहे गर्भ से 96 फ़ीसदी तक बचा जा सकता हैI कंडोम की मदद से इस बचाव की संख्या है 98 फीसदीI ज़्यादा फर्क नहीं, है ना?

सही तरीके से अंजाम दिया जाये तो ये अवश्य एक कारगर तरीका हो सकता हैI बात ये है की हर बार इसे सही अंजाम देना शायद आसान  नहीं हैI लेकिन फिर भी, कोई तरीका इस्तेमाल ना करने से बेहतर ये तरीका ही हैI

मिथ्या 5 : इसका प्रयोग सिर्फ गैर ज़िम्मेदार लोग करते हैं

हाल ही के एक अमरीकी अध्यन से पता चलता है की 5 फीसदी लोग गर्भ से बचाव के लिए केवल इसी तरीके का प्रयोग करते हैं, 15-44 साल की 60 फीसदी महिलाओं ने इस तरीके का इस्तेमाल कभी  ना कभी किया हैI कहानी का सार ये है कि हर उम्र के लोग गर्भ से बचने के लिए इसका प्रयोग करते हैंI

मिथ्या 6 : रिसाव वाले वीर्य में शुक्राणु नहीं होते

हर पुरुष को जाने अनजाने में थोड़ा वीर्य का रिसाव हो सकता हैI कई रिसर्च इस बात कि पुष्टि करती हैं कि रिसाव वाले वीर्य में शुक्राणु मौजूद नहीं होते, लेकिन ये रिसाव पहले के बचे हुए वीर्य के साथ बाहर आकर गर्भ का कारण बनने में सक्षम अवश्य हैI इसलिए बेहतर है कि सेक्स से पहले पेशाब किया जाये और लिंग को अच्छी तरह धोकर साफ़ किया जायेI

मिथ्या 7 : इस तरीके के इस्तेमाल से सेक्स संक्रमण का खतरा नहीं है

नहीं! इस तरीके से सेक्स संक्रमण का खतरा पूरी तरह से हैI कंडोम ही सेक्स संक्रमण से बचने का सही तरीका हैI

मिथ्या 8 : किसी तैयारी कि ज़रूरत नहीं

किताबी तौर पर तो किसी तैयारी कि ज़रूरत नहीं हैI लेकिन फिर भी, सेक्स से पहले यह बेहतर होगा कि पेशाब के ज़रिये बचा खुचा शुक्राणु वाला वीर्य फ्लश कर दिया जायेI लिंग को साफ़ कर लिया जायेI यदि स्खलन महिला के शरीर के ऊपर किया गया है तो उसे भी अच्छी तरह से साफ़ कर लेना ज़रूरी हैI

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
मैंने ऐसा देखा है कि पोर्न फिल्मों में पुरुष सेक्स करता है तो वीर्य को बाहर निकाल दिया करता है क्या इससे कोई फायदा होता है गर्भनिरोधक के इलावा स्वास्थ्य संबंधी क्या यह करना चाहिए या नहीं चलो जो गर्भधारण करना चाहते हैं उनके लिए तो यह ठीक है लेकिन इस बात की जानकारी चाहिए कि वीर बाहर गिराना चाहिए या अंदर
बेटे, पोर्न का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित है और इसे वही तक सीमित रखना चाहिए. पोर्न फिल्मों से सेक्स की टिप्स लेना समझदारी नहीं. जहाँ तक वीर्य की बात हैं, इससे स्वास्थ्य पर कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन यदि आप प्रेगनेंसी के खतरे से बचना चाहती हैं तो किसी और तरीके के मुकाबले कंडोम का इस्तेमाल ही एक आसान और सेफ तरीका हैं. इससे अनचाहे गर्भ के साथ- साथ यौन संक्रमण के खतरे से भी बचा जा सकता हैं. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
अब क्या स्थिति है बेटे? यदि unsafe sex के बाद भी उन्हें Periods हो रहे हैं तो इसमें pregnancy के chances न के बराबर है. फिर भी यदि आप और safe होना चाहते है तो एक Home pregnancy test कर लिजिए और स्थित निश्चित कर लिजिए कृपया आज के बाद condom का निर्धारित उपयोग किजिए अपने लिए और अपनी partner के लिए। https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/chosing-the-right-birth-control/morning-after-pills-instead-of-condoms-is-that-ok यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Ji haan, beta. Ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shuranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya Phoren kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
अमित बेटे, याद रखिये चाहे लिंग का सिर्फ थोड़े से समय के लिए योनि में प्रवेश हुआ हो, बिना कंडोम के वो unsafe है क्यूंकि प्रेग्नेंट होने के लिए एक शुक्राणु भी काफी होता है. अब जल्दी से एक होम प्रेगनेंसी टैस्ट लो या फॉरन किसी विशेषज्ञ या अच्छे पंजीकृत डॉक्टर से मिलो, और देखो क्या हो सकता है. मदद के लिए यह भी पढ़ो: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘जस्ट पूछो’में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Aapne safe sex kiya tha bete, with condom, toh isme pregnancy ke chances nahi lagte hai lekin aap sure hone ke liye ek home pregnancy test le lijiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Avi bete, sex ke baad yoni se virya ka bahar aana swabhavik hain. Ismein chinta ki koi baat nahi. Relax! Pregnant hone ke liye ek shukranu bhi bohot kaafi hota hai. Zara yeh padhiye: https://lovematters.in/en/news/10-most-common-contraception-myths Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Nirav bete, unsafe sex ke 10 din aap ek home test kar saktey hain. Morning urine sample is much better for this. Ok? https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility Phir kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sahil bete, shuru se third month tak aur phir saatvein maheene se le kar, iss samay avoid kijiye. Jo wife ko pasand ho woh hi kijiye, jo doctor salaah de woh bhi samajh lijiye. Aur dekho bête behtar hoga ki aap condom ka istemaal karein. Ya phir discharge andar NA hone dein. Iske ilava wife ki comfort ka poora dhyaan keejiye.Aur haan! Last months mein definitely safety rakhiye. https://lovematters.in/hi/news/sex-during-pregnancy-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Arvind bete, yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shuranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya Phoren kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Relax, Surendra beta. Jaldi viryapaat hone se koi baat nahin, don’t worry. Toh sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lo- usko time de do. Aur yadi shareer mein uttejna adhik ho, sex ki bhavna zyada hogi toh sheegra hi patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisi stithi mein, partner par focus badhana, foreplay, yaani bete ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaen karna , jinse dono ko anand mile, apne partner ki uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hast maithun kar saktey hain, utne samay pehle jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hello, Manish beta. Relax! Aisa hona samanya hain. Chinta ki baat nahi. Pregnant hone ke liye ek shukranu bhi bohot kaafi hota hai. Jaldi pregnancy ke tips yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/news/getting-pregnant-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Anuj bete, kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Yeh samjh lijiye ki sex karne ke liye bilkul tanav mukt hona zaroori hai bête. Madad ke liye yeh padhe: https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/delayed-ejaculation-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Tinku bete, yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shuranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya Phoren kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
हम अपने gf के साथ romance करते करते ।।।अपने आप को संभाल न सका सेक्स को रेडी हो गया लेकिन हम उसके vagina के बाहार ही।स्पर्म releaseहुआ।।।क्या preganent का कोइ चांस है।।।plz told में
याद रखिये चाहे लिंग का सिर्फ थोड़े से समय के लिए योनि में प्रवेश हुआ हो, बिना कंडोम के वो unsafe है क्यूंकि प्रेग्नेंट होने के लिए एक शुक्राणु भी काफी होता है. अब जल्दी से एक होम प्रेगनेंसी टैस्ट लो या फॉरन किसी विशेषज्ञ या अच्छे पंजीकृत डॉक्टर से मिलो, और देखो क्या हो सकता है. मदद के लिए यह भी पढ़ो: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
इसकी वजह हस्तमैथुन नहीं हो सकती क्योंकि हस्तमैथुन एक सेफ /सुरक्षित तरीका है अपनी संतुष्टि करने का. इससे कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती. यदि चाहें तो बहुत सी activities हैं, जिनमें आप समय बिता सकते हैं, जैसे की खेल – games, gym या कोई hobbies…ok? https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/news/masturbation-harmful क्या आप इस बारे में अभी तक किसी डॉक्टर से मिलें है? एक विशेषज्ञ या अच्छे पंजीकृत डॉक्टर से कन्सल्ट कीजिए! और जल्दी प्रेग्नेन्सी के टिप्स यहाँ पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/news/getting-pregnant-dos-and-donts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Suniye zara Varun bachcha, ladka hoga ya ladki yeh nirdharit karne ka koi bhi tarika nahi hai. Aur na hi BETA peda karne ka samjhe? Aur waise bhi bachha ladka ho ya ladki bus swasth hona chhaiye. Zara apna chintan swasth kijiye! Shaayad aap yeh bhi jaante hon ki bachcha ladka hoga ya ladki yeh kewal mardon ke shukranu hi tay kartey hain, ki un mein X chromosome hai ya Y,iska virya ki maatra se koi lena dena nahi. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
इसमें प्रेगनेंसी के चान्सेस हो सकते हैं. इसके लिए फॉरन एक होम प्रेगनेंसी टेस्ट लीजिये फिर किसी विशेषज्ञ या अच्छे पंजीकृत डॉक्टर से मिलो और देखो क्या हो सकता है. इसके अलावा आप FPAI क्लिनिक से भी संपर्क कर सकते है जिसकी जानकारी आपको इसकी वेबसाइट पर मिल जाएगी . https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘ जस्ट पूछो’ में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Hello, Gagan bete. Ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Na ke barabar chances hain, Raaj beta. Phir bhi aur zyAada sure hone ke liye - taaki aap dono relax ho sakein - aap is kriya ke 10 din baad ek home pregnancy test bhi kar lejiye - baat saaf ho jaayegee. Pehlee baar sex mein bade ""loche"" hote hain - chinta na keejiye. yeh link padh leejiye. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ram bete, aisa hona common hain. Ismein koi chinta ki baat nahi. Pregnant hone ke liye ek shukranu bhi bohot kaafi hota hai so relax!. Zara yeh padhiye: https://lovematters.in/en/news/10-most-common-contraception-myths Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hello madam ji pls meri help kijiye me bahot preshan hu me jab hastmethun krta hu to panis se viry nikalne ke baad panis sithil ek fum chota ho jata he jab tak viry nhi nikalta uttejit rehta he bada rhta he lekin viry nikalne ke baad ek dum chota ho jata he to kya ye koi problem he kya mai santan utpann nhi kar sakta ye konsi problm he aunty jee pls btiye
Gopal bete yeh koi samasya nahi hai aur ling ko apne aam stithi pe bhi to waapis aana hai na? Isme lagbhag 45 mins se 1 hour lag sakta hai, ya zyada ya kum. Yeh bohot common hain, so don't worry! Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sahil bete, yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya phoren kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ranjeet bete, ise guda maithun kehte hain. Isse pregnancy ke chances na ke barabar hain. Lekin is dauraan condom ka istemal anivarya hai taaki kisi bhi sankarman se bacha ja sake. Yeh bhi padh lijiye: http://lovematters.in/hi/resource/anal-sex Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>