How to use condoms
© Love Matters

कॉन्डम कैसे पहने?

कॉन्डम एक पतला, ट्यूब जैसा कवर होता है जिसे सेक्स के दौरान पुरुष के लिंग पर पहना जाता है (पुरुष कंडोम के मामले में) या सेक्स से पहले महिला की योनि में डाला जाता है (महिला कंडोम के लिए)। आइए उनके बारे में और जानें।

जब तक आप चाहें कॉन्डम का उपयोग किया जा सकता है। कुछ जोड़े सेक्स से पहले हमेशा पुरुष कंडोम का उपयोग वर्षों तक गर्भधारण को रोकने के साधन के रूप में करते हैं जबकि अन्य इसे दोहरी सुरक्षा ( कोई और गर्भनिरोध जैसे गोली, कॉपर टी लेते हुए) के रूप में उपयोग करते हैं। आप कॉन्डम को कई सालों तक या सिर्फ एक दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं - वे गर्भावस्था और एसटीडी/एसटीआई को रोकने के लिए किसी भी समय, बिना किसी दुष्प्रभाव के काम करता है।

कॉन्डम कई प्रकार के होते हैं। क्या आपको पुरुष कंडोम या महिला कॉन्डम कैसे पहने इस मे मदद चाहिए? या आप सबसे अच्छा कंडोम खोज रहे हैं जो सही फिट हो और सही काम करे तो नीचे पढ़ें:

पुरुष कॉन्डम कैसे पहने

1. पैकेट को दांतेदार किनारे से ध्यान से फाड़ें। कण्डोम लचीला होता है अतः वह आसानी से नहीं फटेगा। पर पैकेट सावधानी से फाड़ें और अपने दाँत या किसी धारीदार चीज़ जैसे कैंची का प्रयोग न करें। यदि कण्डोम के पैकेट को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचा हो या उसके उपयोग की तिथि निकल गयी हो तो उसे इस्तेमाल न करें।

देखें की कॉन्डम किस ओर खुल रहा है। यदि उलटी तरफ़ से चढ़ाने की कोशिश करेंगें तो वह लिंग पर नहीं चढ़ेगा। यदि गलती से कण्डोम को उलटी तरफ़ से चढ़ाया हो तो उसे फेंक कर दूसरे कण्डोम का इस्तेमाल करें।

Just Poocho Banner

  2 . कॉन्डम के सिरे को पकड़े रखकर उसे धीरे से तने हुए लिंग पर चढ़ा लें।

3. हर बार सेक्स करने के लिए एक नए कॉन्डम का प्रयोग करें।

पुरुष कण्डोम पहनने के सुझाव

अपने मुख से पहनाएँ

कण्डोम को मुख में रखें, उसके निप्पल जैसे सिरे को अपने दातों के बीच रखकर हल्के से चूसें, कण्डोम को लिंग के सिरे पर रखकर लिंग को मुख में डालें और कण्डोम को नीचे की ओर खोलें। कण्डोम को जीभ से चाटते हुए नीचे की ओर खोलने की कोशिश करें।

यदि आप साथी के साथ ऐसा करने से पहले थोड़ा अभ्यास करना चाहें तो किसी डिल्डो या खीरे जैसी चीज़ पर अभ्यास कर सकते हैं। यदि कोई पुरुष यह कहें की उन्हें कण्डोम पहनना अजीब लगता है तो उनके साथ यह तकनीक प्रयोग की जा सकती है।

उन्हें हरी बत्ती दिखाएं

कण्डोम के पैकेट को खोलने को सेक्स के लिए हरी बत्ती की तरह सोचें। एक कण्डोम के पैकेट को आत्मविश्वास के साथ खोलना अपने साथी को यह बताने का सेक्सी तरीका है की आप प्रवेशित सेक्स के लिए तैयार हैं। यदि साथी कण्डोम इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक न हों तो कण्डोम पर जो़र देने के लिए यह एक अच्छा तरीका हो सकता है। कण्डोम के भीतरी सिरे पर थोड़ा चिकनाई युक्त जल आधारित पदार्थ का उपयोग करने से वह आसानी से लिंग पर सरक सकता है - ज़्यादा पदार्थ का उपयोग न करें वरना कण्डोम फिसल कर निकल सकता है।

उन्हें छेड़ें या सताएँ
लिंग, गुदाद्वार या अंडकोष को हल्के से पकड़ते हुए कण्डोम को धीरे धीरे लिंग पर चढ़ाएँ। कुछ बदलाव के लिए, साथी को स्वयं कण्डोम पहनने के लिए कहें जिससे वे यह दिखा सकें की उन्हें कैसे छुआ जाना पसंद है। उन्हें यह महसूस होने दें की इससे आपकी उत्तेजना बढ़ती है।

त्वचा से त्वचा के संपर्क जैसे एहसास के लिए पतले कण्डोम का प्रयोग करें

गुदा मैथुन करते समय भी पतले कण्डोम अपेक्षाकृत मोटे कण्डोम की तुलना में जल्दी नहीं फटते हैं। अतः ज़्यादा नज़्दीकी एहसास के लिए अगली बार पतले कण्डोम का प्रयोग कर के देखें। यदि आप और आपके साथी सेक्स के समय ज़्यादा नजदीकी पसंद करते हैं तो यह एक अच्छा तरीका है।

स्खलन भी सेक्सी हैं

कभी कभी ऐसा भी हो सकता है की किसी को ऐसा सेक्स पसंद हो या अच्छा लगे जो इतना स्वच्छ या साफ़ सुथरा ना हो तो उनके साथी स्खलन से पहले लिंग को बाहर निकाल सकते हैं। वे कण्डोम को उतारकर साथी के छाती, स्तन या पीठ को वीर्यपात से सराबोर कर सकते हैं।

महिला कॉन्डम कैसे पहने

महिला कॉन्डम सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं होते हैं। जि़म्बाव्वे में, लिंग से महिला कण्डोम के भीतरी घेरे को छूने पर होने वाले सुहावने एवं गुदगुदे एहसास को पुरुष ’टेकेनयेन्जा़‘ कहते हैं।

कंडोम पहनने के बाद कई भारतीय महिलाओं को उनका पहला ओर्गास्म (चरमआनंद) हुआ।

1. अंदर कि रिंग को दबाइये (छोटी वाली), ताकि उनके कोने एक दूसरे को छू सके।

2. अंदर कि रिंग को धकेलिए जहाँ तक वो जा सके और बड़ी रिंग को बाहर कि तरफ रखिये।

3. अपने साथी एक लिंग को बाहरी रिंग कि तरफ घुसने में मदद करिये।

4. सेक्स समाप्ति के बाद, कंडोम को तीन बार मरोड़िए, और बाहर कि तरफ खींच कर निकालिये।

महिला कण्डोम पहनने के सुझाव

'मुझे तब छेड़ें या सताएँ जब तक मैं नियंत्रण  खो दूँ'

साथी को आपकी योनि में कण्डोम डालने को कहें और फिर वे अपनी उंगली या लिंग से टिठनी या बाहरी एवं भीतरी होंठ पर बाहरी घेरे को सहला सकते हैं।

'देखें पर छुएँ नहीं'

विकल्प के रुप में, आप अपने साथी के सामने कण्डोम पहनें। वे आपको ऐसा करते देख तो सकते हैं पर आपको छू नहीं सकते हैं।

ज़ोरदार - ज़बरदस्त!

जब पुरुष का लिंग महिला कण्डोम के भीतरी घेरे को छूता है तो बहुत सी महिलाओं को अच्छा लगता है। स्वयं कोशिश करके देखें, आपको कैसा लगता है। कहा जाता है यह पुरुष के लिए भी बहुत उत्तेजक होता है - इतना की घाना में, पुरुष हस्तमैथुन करने के लिए महिला कण्डोम खरीदते हैं।

'मेरी उत्तेजना बढ़ रही है'

पुरुष कण्डोम के विपरीत, महिला कण्डोम पॉलीयुरेथेन से बने होते हैं जो लेटेक्स से पतला होता है। इतना पतला की सेक्स के समय आप अपने साथी के शरीर की गरमी को महसूस कर सकते हैं।

'यह आवाज़ तभी आती है जब आप ठीक तरह से करते हैं'

सेक्स के समय महिला कण्डोम से कुछ आवाज़ हो सकती है जो कुछ लोगों का मन सेक्स की तरफ़ से हटा सकती है। हालांकि, साथी से कहा जा सकता है की जब आप ठीक तरह से सेक्स करते हैं तभी इससे सेक्सी आवाज़ आती है।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Deepak bete condom alag-alag size, quality, taste mein ateye hain, jinhe aap apni pasand ke anusar select kar saktye hain, aur condom ke aur use ke bare mein bahut kuch hai janneye ke liye hai who aap detail mein yaha padh lijieye : https://lovematters.in/hi/resource/using-condoms https://lovematters.in/en/birth-control/types-of-birth-control/condoms https://lovematters.in/hi/birth-control/condoms-myths-busted Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin apki partner ko bahut hee relaxed rehana hai aur apko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/secret-happy-sex-right-lubricant Aur abhi toh humne theek kar diya hai please zara sahi language ka istemaal kijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhee nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe https://lovematters.in/hi/birth-control/we-had-sex-without-condoms-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete sex kartaye samay kya karna hai kya nahi karna hai, aur sex ko kaise safe aur theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kisi bhi kaam mein ek balance ka hona bahut zaruri hai, kitni baar ye toh hum nahi kah sakte hain, lekin itna zarur hai ki aap apne baki ke kaam ko bhi utna hi importance aur samay den, jaise ki padhayi, career, khel – games, gym ya koi hobbies ya life se jude hue anya kaam, hamesha ek balance bana ke hi kaam kijiye…ok? Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi, condom ke use se anchahe garbh ke saath kai youn rog hone ke khatre se bacha ja sakta hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe https://lovematters.in/hi/birth-control/we-had-sex-without-condoms-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Vishnu beta sex ki ichchha hona bohot hi common hai lekin hum ismein aapki koi sahayata nahi kar sakte hai, ise aap hi control kar sakte hain, jaisa anya chizon par karte hain. Aur aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Haan yeh toh zaroor hai ki yadi app HAR mahila ya ladki ko dekh kar uttejit ho jaaatey hain so shayad aapka nazariya mahiloun ke prati bahut ek tarfaa hai… isme toh sudhaar laana hee chahiye. Har mahila sex ki vastu bilkul nahi! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बबलू बेटा आप स्वयं यह निर्णय लिजिए कि आपका लिंग छोटा है यह उतना सही नहीं है। और लिंग के साइज़ की सही जानकारी के लिए यहाँ पढ़िए: https://lovematters.in/en/our-bodies/what-is-a-micropenis https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/en/news/penis-top-five-facts और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक होगी, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी.ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activities सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Relax bete! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work https://lovematters.in/en-in/kya-penis-ka-size-bada-kiya-ja-sakta-hai Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sunil beta yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>