बड़े तथ्य

सेक्स और प्यार के बारे में लाखों तथ्य मौजूद हैं। तो सबसे महत्वपूर्ण क्या हैं? हम प्यार, सेक्स और रिश्तों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी को आपके सामने ऐसे पेश करते हैं कि उन्हें पढ़ना आपके लिए आसान होI

All stories

सेक्स करने के लिए कौन से दिन सुरक्षित होते हैं?

कोई महिला कब गर्भवती हो सकती है? आप कहेंगे तब जब वो उसका अंडोत्सर्ग (ओव्युलेट) होता है। और यह असल में है क्या? अगर आप इन चीज़ों के बारे में नहीं जानते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। लव मैटर्स आपको ओव्यूलेशन के बारे में सब कुछ विस्तार से बताने जा रहा है जिससे आपको इन सवालों का जवाब जानने में मदद मिलेगी।

लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर : इन शब्दों का मतलब क्या है?

एक था राजा, एक थी रानी। हम सभी ऐसी कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं जहां एक आदमी और एक औरत होती है और फिर दोनों में प्यार हो जाता है। लेकिन ऐसे लोगों के बारे में क्या जो आदमी या औरत जैसा महसूस ही नहीं करते? उन आदमियों का क्या जो आदमियों से प्यार करते हैं या ऐसी औरतें जो औरतों से ही प्यार करती हैं। लेख के अंत में वीडियो देखना न भूलें।

अंडकोष में सूजन का कारण कहीं वैरिकोसेल तो नहीं

यदि आपके अंडकोष में दर्द या फिर सूजन रहता है तो आपको वैरिकोसेल की जांच करानी चाहिए। लंबे समय तक वैरिकोसेल का उपचार न कराने पर बांझपन की समस्या हो सकती है। इसका इलाज संभव है और सर्जरी द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है।

स्वप्नदोष: पांच बड़े तथ्य

स्वप्नदोष - बीच रात में अपनी चादर गीली और चिपचिपी महसूस करके जागना। अजीब और अस्वाभाविक?

हां मैं पोर्न देखती हूं, लेकिन अकेले!

जब हम पोर्न के बारे में सोचते हैं तो पोर्न देखते हुए किसी आदमी का चेहरा हमारे दिमाग में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय महिलाएं दुनिया में सबसे ज़्यादा पोर्न देखती हैं? लव मैटर्स इंडिया ने कुछ महिलाओं से जानना चाहा कि वो कितना पोर्न देखती हैं और उन्हें किस तरह का पोर्न पसंद है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

सेक्स या हस्तमैथुन - लड़कियों को किसमें आता है ज़्यादा मज़ा 

लव मैटर्स इंडिया ने कुछ लड़कियों से जानना चाहा कि उन्हें चरम सुख और आनंद कैसे मिलता है- हस्तमैथुन से या फिर पार्टनर के साथ सेक्स करने से। आइये जानते हैं उन लड़कियों ने क्या कहा।

वैजिनिज्म्स के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

वैजिनिज्म्स एक ऐसी समस्या है जिसमें योनि की मांसपेशियां संकुचित (टाइट) हो जाती हैं जिसके कारण प्रवेशित सेक्स या टैम्पोन लगाने के दौरान योनि में बेचैनी या दर्द महसूस होता है। लव मैटर्स इंडिया आपको वैजिनिज्म्स की समस्या एवं इसके इलाज के बारे में आगे विस्तार से बता रहा है।

शरीर के कामोत्तेजक अंगों के बारे में पांच तथ्य

प्यार के खेल में शरीर के कुछ अंग बेशुमार शारीरिक सुख का दरवाजा होते हैंI यदि अब तक आपका आनंद सिर्फ होठों, स्तनों और गुप्तांगों तक सीमित था तो आइये इस खोज को आगे बढ़ाते हैंI

रिवेंज पोर्न - इससे कैसे निपटा जाए

आपने मदहोशी के उन क्षणों में अपने भरोसेमंद पार्टनर के साथ अंतरंग वीडियो शूट करवाया और फिर आप इसके बारे में सब कुछ भूल गईं। पार्टनर से ब्रेकअप के बाद आपका वह वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है जिसे हर कोई देख रहा है। इसे रिवेंज पोर्न कहते हैं। लव मैटर्स इंडिया बता रहा है कि इससे कैसे निपटेंI

अमित और श्रेया ने सेक्स के लिए ख़ुद को कैसे तैयार किया

वैसे तो सेक्स के बारे में सोचकर सबके मन में लड्डू फूटते हैंI लेकिन यह काफी तनावपूर्ण भी हो सकता है। अगर उसे मज़ा नहीं आया तो? अगर मैं गर्भवती हो गयी तो क्या होगा? मुझे एचआईवी-एड्स हो गया तो क्या होगा? पहली बार सेक्स से पहले इस तरह के सवाल हमारे दिमाग में आ सकते हैं। इस लेख में लव मैटर्स आपको बताएगा कि सेक्स को लेकर होने वाली सबसे आम चिंताओं से कैसे निपटेंI

 क्या एचआईवी को फैलने से रोका जा सकता है?

हालांकि एचआईवी लाइलाज़ है, लेकिन फिर भी एचआईवी वायरस के संपर्क में आने से पहले और बाद में इससे होने वाले संभावित ख़तरों को कम करने के कई तरीके मौजूद हैं। इन दवाओं के कोर्स को पीआीईपी (प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस) और पीईपी (पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस) के नाम से जाना जाता है।

क्या सेक्स के दौरान पुरुषों को भी ब्लीडिंग हो हो सकती है?

आमतौर पर यह बहुत कम सुनने को मिलता है कि सेक्स के दौरान पुरुषों को ब्लीडिंग (ख़ून निकलने की समस्या) होती है। इसलिए जिन पुरुषों को ब्लीडिंग होती हैं उन्हें यह सुनना थोड़ा अज़ीब लग सकता है। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो घबराएं नहीं, क्योंकि आप ही ऐसे अकेले नहीं हैं।