नितिन ने अपने खर्चे निकालने के लिए कुछ अलग तरह का काम करना शुरू किया। वह मेल एस्कॉर्ट (पुरुष एस्कॉर्ट) बन गया। यह एक ऐसा काम था जहां महिलाएं खुलकर अपनी यौन इच्छाओं के बारे में बातें करती थीं। नितिन ने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।
नमस्ते आंटी जी, मेरी पार्टनर बाल यौन शोषण से पीड़ित रही है। उसकी वज़ह से अब हमारी सेक्स लाइफ काफ़ी मुश्किल और असहज हो गई है। मैं उसे इससे बाहर निकालकर हम दोनों के बीच एक सार्थक, सुखद एवं स्वस्थ संबंध बनाना चाहता हूँI सागर, 26 वर्ष, लखनऊ
अक्षय और दीप एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन लड़ते भी बहुत थे। दीप ने कभी भी अपनी तरफ़ से माफ़ी नहीं मांगी। एक बार जब दीप अक्षय का जन्मदिन भूल गया तब अक्षय सोचने लगा कि एक जोड़े के रुप में उन दोनों का साथ रहना ठीक होगा या नहीं। उसने लव मैटर्स इंडिया की लेखिका खुशबू से अपनी कहानी साझा की।
‘ऐसा लग रहा था जैसे उस दिन से पहले किसी महिला ने वहां से कंडोम ही नहीं खरीदा था।’ आकृति ने लव मैटर्स को मेडिकल स्टोर से पहली बार कंडोम खरीदने के अपने अनुभव के बारे में बताया। वह मुस्कुराते हुए कहती हैं कि सबसे अधिक मुश्किल तो तब हुई जब उन्हें यह बताना पड़ा कि उन्हें साथ में ‘लुब्रिकेंट’ भी चाहिए।
नमस्ते आंटी जी, मैं पहली बार सेक्स करने वाला हूँ, लेकिन मैं जननांगों से आने वाली गंदी बदबू के बारे में सोच सोचकर परेशान हूं। कृपया मेरी मदद कीजिए। गुरप्रीत, 21वर्ष, दिल्ली।
क्या आपने कभी अपने पार्टनर के साथ कोई गेम खेला है? अरे, हम प्यार भरी शरारतों की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि कैरम, शतरंज या बैडमिंटन जैसे असली खेलों की बात कर रहे हैं। नहीं खेला? कभी भी नहीं? तो अब खेलिए क्यूंकि इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ जाएगा। यकीन नहीं हो रहा है ना? तो जानिये इस बारे में विज्ञान का क्या कहना है।
विनीता उस समय बहुत छोटी थी जब उसके ही परिवार ने उनकी बुआ की शादी के रिश्ते को सिर्फ़ इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि लड़का थोड़ा लंगड़ाकर चलता था। अब विनीता की ख़ुद की शादी की उम्र हो गयी हैऔर अब उन्हें भी कुछ ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।