Contraception: top five facts
Shutterstock/JPC-PROD

गर्भनिरोधक: पांच मुख्य तथ्य

यह विषय इतना विविधता भरा है कि वियना शहर ने इसके ऊपर एक संग्रहालय ही बना दिया है, जहाँ इस विषय से जुडा काफी सामग्री है| वैसे आपको कंडोम के बारे में बात करना भले ही अच्छा ना लगे, लेकिन यहां आकर आप इसके बारे में सोचने जरुर लगेंगे। हमारी साझेदार और परिवार नियोजन प्रदाता कम्पनी DKT द्वारा जारी इससे जुड़े पाँच मुख्य तथ्य-

1. कंडोम

एक अवरोधक का कम करता है, जो पुरुष के शुक्राणु को महिला की योनि में प्रवेश करने से रोकता है। यह पुरुषों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आम अवरोधक है, जिसे आप योनि में प्रवेश करने से पहले लिंग के ऊपर घुमाकर चढ़ाते हैं। महिला कंडोम भी हैं, जिसे योनि में डालते हैं पर यह ज्यादा इस्तेमाल नहीं किये जाते हैं|

आपको हर बार यौन संबंध बनाने के लिए एक नए कंडोम का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। कंडोम आसानी से उपलब्ध हो जाता है और गर्भनिरोधक का एक सस्ता रूप है। और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात ये है की यह एकमात्र गर्भनिरोधक विधि है, जो आपको यौन संचारित रोगों से भी बचाती है|

इसलिए एक साथी के साथ सोते समय आप इस पर पूरा भरोसा कर सकते हैं| कंडोम एसटीडी (यौन संचारित रोगों) से बचाने में पूरी तरह कामयाब है| सुरक्षित सेक्स के लिए कंडोम जरूरी है|

2. हार्मोनल तरीके 

हार्मोनल गर्भनिरोधक विधियों के कई अलग-अलग रूप हैं, जैसे कि गोली, योनि के छल्ले, प्रत्यारोपण, इंजेक्शन या हार्मोनल आईयूडी (अंतर्गर्भाशयी उपकरण)। ये गर्भाशय ग्रीवा के चारों ओर एक ऐसी झीनी परत बना देते हैं, जिससे शुक्राणु अंदर नहीं जा पाते। वे अंडाशय का निर्माण करने वाले आपके अंडाशय को भी रोक सकते हैं। आमतौर पर ये गर्भधारण को रोकने में भी बहुत प्रभावी हैं यदि आप उन्हें सही तरीके से उपयोग करते हैं। 

संभावित दुष्प्रभाव: इसके कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं, जैसे वजन बढ़ना, मिजाज या त्वचा में बदलाव होना आदि। 

3. प्राकृतिक तरीके 

गर्भधारण से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके भी हैं, लेकिन वे थोड़े ज्यादा कठिन हैं और गर्भनिरोधक के अन्य रूपों की तुलना में कम विश्वसनीय हैं। उदाहरण के लिए, आप उन दिनों का पता लगा सकते हैं, जिन पर आप ओवुलेशन (महीने का वो समय होता है जब अंडे वीर्य या स्पर्म के साथ मिलने को तैयार होता है) के लिए तैयार होते हैं। एक कैलेंडर या तापमान चार्ट रखकर उसमें पीरियड्स का टाइम नोट कर, जिसमें गर्भवती होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है उन दिनों सेक्स करने से बचते हैं। प्रत्याहार विधि (स्खलन से पहले लिंग को योनि से बाहर निकालना) एक प्राकृतिक लेकिन बहुत अविश्वसनीय जन्म नियंत्रण विकल्प है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह सही समय पर लिंग को योनि से बाहर कर पाता है या नहीं| विशेष रूप से किशोरों के लिए ऐसी गलती करना आम बात है कि समय से लिंग को बाहर नहीं निकाल पाते। 

एक पुराना मजाक है: आप किसी ऐसे व्यक्ति को क्या कहते हैं जो प्राकृतिक जन्म नियंत्रण का उपयोग करता है? माता या पिता। 

4. आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली

जब चीजें गलत हो जाती हैं, जैसे कंडोम का योनी के अंदर ही फटना और लीक हो जाना या गर्भधारण से बचने के लिए ली जाने वाली गोली खाना भूल जाना| तब उसमें ये आपातकालीन गर्भनिरोधक सुबह की गोली एक अच्छा विकल्प हो सकती है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने के 72 घंटों के भीतर, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां आपको हार्मोन को एक उच्च खुराक देती है, जो आपको गर्भवती होने से रोक सकती है। यदि आप पहले से ही गर्भवती हैं, तो ये गोली अपना काम नहीं करती और बच्चे को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचाती। यह गर्भपात का कारण नहीं बनती है। आपातकालीन गर्भनिरोधक की गोली हालांकि गर्भनिरोधक का नियमित रूप नहीं है और इसका उपयोग केवल आपातकालीन स्थिति में ही किया जाना चाहिए|

5. स्थायी तरीके 

यदि आपके पास पहले से ही बच्चे हैं या आप पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि आप और बच्चे नहीं चाहते हैं, तो नसबंदी जैसी स्थायी पद्धति को अपनाना एक अच्छा विकल्प है। पुरुषों और महिलाओं दोनों की नसबंदी की जा सकती है। नसबंदी कराने के बाद आप फिर कभी बच्चे पैदा नहीं कर सकते इसलिए इससे लोग बचते हैं। 

हालांकि आपके लिए एक अर्ध-स्थायी विकल्प हो सकता है: प्रतिवर्ती पुरुष नसबंदी। RISUG (रिवर्सेबल इन्हीबिशन ऑफ स्पर्म अंडर गाइडेंस) पुरुषों के लिए एक नई भारतीय गर्भनिरोधक विधि है, जो आपके अनुसार लंबे समय तक चलती है। यह एक 'इंजेक्टेबल पुरुष नसबंदी' है – जिसमें इंजेक्शन के जरिए जेल डालकर स्पर्म को रोका जाता है, लेकिन जैसे ही आप बच्चे पैदा करने के लिए तैयार होते हैं, एक और इंजेक्शन इस प्रभाव को उलट देता है। ये आपके पास कई विकल्पों में से कुछ हैं। 

अधिक जानने के लिए जन्म नियंत्रण पर हमारे संसाधनों की जाँच करें। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप और आपका साथी किस पद्धति का चयन करते हैं- कृपया याद रखें कि कंडोम एकमात्र तरीका है, जो एसटीडी (यौन संचारित रोगों) को रोक सकता है| 

यदि आप जन्म नियंत्रण उपायों का उपयोग करते हैं, तो आप क्या उपयोग करते हैं और क्यों? अपने अनुभव साझा करें। यहां एक टिप्पणी छोड़ें या फेसबुक पर चर्चा में शामिल हों (हमें आपके वास्तविक नाम को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है)।

कोई सवाल? नीचे टिप्पणी करें या हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से पूछें। हमारा फेसबुक पेज चेक करना ना भूलें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

 

 

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>