pregnancy
Shutterstock/Natalia Deriabina

गर्भावस्था : पाँच मुख्य तथ्य

द्वारा Stephanie Haase मई 17, 12:35 पूर्वान्ह
गर्भावस्था किसी के लिए अपार ख़ुशी की वजह हो सकती है जबकि किसी और के लिए यह एक दुःस्वप्न हो सकता है! गर्भ निरोधक के प्रयोग के बिना आपको गर्भ ठहर सकता है। ये संभावना कैसे बढ़ती हैं? और यदि आप गर्भवती हैं तो आपको किन बातों के लिए तैयार रहना होगा? जानिए ये सब, और बहुत कुछ, 'पाँच मुख्य' तथ्य के 11वें संस्करण में।

गर्भवती या नहीं?

.यदि आपने असुरक्षित सेक्स किया है, गर्भनिरोधक गोली लेना याद नहीं रहा, सेक्स के दौरान कंडोम क्षतिग्रस्त हो गया है और आप नहीं चाहते कि गर्भ ठहरे, तो 72 घंटो के भीतर आपातकालीन गर्भनिरोधन आवश्यक है। यदि आपकी अगली माहवारी सामान्य तरीके से हो जाती है तो आपको गर्भ नहीं ठहरा है।

.वहीँ, दूसरी ओर यदि आप शिशु को जन्म देना चाहते हैं तो आपको गर्भ जाँच का इंतज़ार करना चाहिए और साथ ही माहवारी ना होने का भी! वैसे आधे से ज़्यादा महिलाएं गर्भं नियोजक तरीकों का प्रयोग रोकने के 6 महीने के भीतर गर्भवती हो जाती हैं।

क्या आप गर्भवती हैं? पता लगाने के तरीकों के बारे में और पढ़िए।

सम्भावना बढाइये

यदि आप मातृत्व के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ बातें हैं जो आपकी कोशिश को सफलता में बदलने में आपकी सहायता कर सकती हैँ। लगातार सेक्स तो खैर मूलभूत तरीका है ही, लेकिन सेक्स अगर अण्डोत्सर्ग के दौरान किया जाये तो बेहतर है। तारीखों की गणित से आप ऐसा आसानी से कर सकती हैं।( माहवारी से जुड़े हमारे आम प्रश्न-उत्तर पढ़ें)

साथ ही, स्वस्थ जीवन शैली भी आपकी मददगार अवश्य होगी। धूम्रपान, शराब और ड्रग्स से दूर रहे और स्वस्थ भोजन खाएं। सामान्य से कम या ज़्यादा वजन वाली महिलाओं को गर्भ ठहरने में अक्सर थोड़ी मुश्किल होती है। पुरुष अपने अंडकोषों का तापमान नियंत्रित कर के इस दिशा में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। ऐसा करने से शुक्राणु निर्माण की प्रक्रिया ज़्यादा अच्छी हो सकेगी।

और अंत में, सहज रहिये! मानसिक तनाव गर्भ ठहरने में मुश्किल पैदा कर सकता है।

गर्भाधान से सम्बंधित और सलाह पढ़ें।

नियमित जाँच

आप गर्भवती हैं? बधाई हो। लेकिन लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आपको अब अपने शरीर का पहले से ज्यादा ध्यान रखना होगा। सही भोजन और उचित आराम ज़रूरी है।

गर्भवती होने के पहले तीन महीनों के दौरान फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने से और कुछ विशेष विटामिंस लेने से आप अपने होने वाले बच्चे को स्पाइना बिफिडा और ऐसी ही कुछ और शारीरिक असमानताओं से बचा सकती हैं। दरअसल आपको फोलिक एसिड का सेवन तभी शुरु कर देना चाहिए जब आप गर्भ की तैयारी करने मेँ जुटे हों। जब आप को गर्भ ठहर जाए तो केवल संतुलित आहार से ही जरुरी पोषण मिलना संभव नहीँ हो पाता इसलिए सप्लीमेंट लेना एक अच्छा तरीका है।

साथ ही आपको अपने डॉक्टर से नियमित रुप से मिलकर जाँच करवाते रहना चाहिए। इस तरह आप किसी संभावित अनियमितता को समय रहते भांप लेंगे और आपके शिशु के जीवन पर यदि कोई खतरा है तो आप उसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।

फोलिक एसिड लेने के बारे मेँ और जानकारी।

उर्वरता की जाँच

तो क्या आप दोनों काफी समय से गर्भधान की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीँ मिल पा रही है? शायद यही समय है कि आप और आपके साथी उर्वरता जांच के बारे मेँ सोचेँ। यदि कोई समस्या है भी तो उसके लिए उपचार मिलना संभव है।

पुरुषों की उर्वरता की जाँच करना सबसे आसान है, तो शायद पहला कदम यही होना चाहिए। ऐसा करने के लिए केवल शुक्राणु की जांच करनी पडती है। और ऐसा करने के लिए कुछ जाँच सामग्री बाजार मेँ उपलब्ध होती है। जिससे आप घर मेँ रहकर ही यह जाँच कर सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना भी जरुरी है कि इस तरह की सामग्री की विश्वसनीयता लैब मेँ किए गए टेस्ट की तुलना मेँ कम होती है। महिलाओं की उर्वरता जांच थोडी गहन प्रक्रिया है और इसके लिए कई प्रकार के टेस्ट करने जरुरी होते है।

यह भी याद रहे कि अगर उर्वरता संबंधी कोई समस्या है, तो यह समस्या आप दोनो मे से किसी के साथ भी हो सकती है।

महिलाओं और पुरुषों की उर्वरता जांच संबंधित जानकारी पढ़ें।

उम्र से जुडी समस्याएँ

लगभग विश्व भर मेँ महिलाएँ इन दिनों गर्भवती होने के लिए पहले की तुलना मेँ ज्यादा इंतजार करने लगी

सामान्यतः बच्चे पैदा करने की संभावना रजोनिवृति के साथ खत्म हो जाती है। लेकिन आधुनिक तकनीकी विकास से अब महिलाओं के लिए 50 की आयु के बाद भी गर्भवती होना संभव हो सकता है। लेकिन ऐसे मेँ जटिलता और अनियमितताओं कि संभावना भी अधिक होती है।

सबसे अधिक उम्र मेँ माँ बनने वाली महिला एक भारतीय महिला थीं। जिस उम्र में महिलाएँ दादी बन जाती हैं, उस उम्र में इन्होंने अपनी पहली संतान को जन्म दिया। तब उनकी उम्र 70 वर्ष थी

आप गर्भवती हैँ लेकिन यह निश्चित नहीँ कर पा रही हैं कि आपको यह शिशु चाहिए या नहीं? अगले सप्ताह हम इस सम्बन्ध में आपके पास उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा करेंगे।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>