Obese belly
FBellon

मोटा पेट उत्तेजित शिशन के लिए एक रुकावट

क्या आप शिशन के उत्तेजित न होने की समस्या से जूझ रहे हैं? नई डच शोध के अनुसार इसका कारण आपका अधिक वजन और थुलथुल पेट हो सकता है।

यदि आप अपने शिशन के उन्नत हो पाने में और देर तक उन्नत रह पाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं तो सीधे विआग्रा तक न जा पहुंचें,  पहले व्यायाम और स्वस्थ आहार के द्वारा अपना वजन घटाने  का प्रयास करें।

एम्स्टर्डमके वी. यु. विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डॉक्टर एरिक मयूलमन के अनुसार पुरुष के पेट के आस पास अधिक चर्बी होना उन्नत शिशन के रास्ते में दो कारणों से रुकावट करता है।

टेस्टोस्तेरोन की हानि

डॉक्टर मुएलमन का कहना है कि पेट की चर्बी एक ऐसा एन्ज़यम का उत्पादन करती है जो शिशन में रक्त के प्रवाह को कम कर देता है और ऐसा नहोने से शिशन का उन्नत होना मुश्किल हो जाता है।

 

यही एन्ज़याम्स पुरुष सेक्स हर्मोने टेस्टोस्तेरोन को महिला सेक्स हार्मोन एस्रोगें में परिवर्तित कर देता है। टेस्टोस्तेरोन पुरुष जननांग के उत्तेजित होने और सम्भोग के दौरान उसे उत्तेजित बनाये रखने के लिए आवश्यक है।

उन्नत शिशन की समस्या का अनदेखा किया जाना

शिशन का उत्तेजित होना एक जटिल क्रिया है जो कि भावनाओं, हार्मोन, मांसपेशियों और रक्त प्रवाह पर आधारित है। तनाव, अवसाद, खान-पान और शराब का सेवन अक्सर लिंग के उन्नत होने से जुडी समस्याओं के कारण हैं।ये लगभग सभी आयु के पुरुषों पर लागू होती हैं।

किन्तु अब तक थुल थुल शरीर के लिंग उन्नत होने के सम्बन्ध को अनदेखा किया जाता रहा है, खासकर पश्चिमी देशों में जहाँ अक्सर पुरुष मोटापे की समस्या से त्रस्त हैं। डॉक्टर मुएलमन का ऐसा मनन है।

सीधे विआग्रा तक न पहुंचें

बहुत से पुरुष जिन्हें उत्तेजित शिशन से जुडी समस्या होती है, अक्सर विआग्रा या उस जैसी दूसरी दवाओं का सहारा लेने लगते हैं। डॉक्टर मुएलमन का कहना है कि पुरुषों को ऐसी दवाओं का उपयोग करने से पहले अपना वजन घटाने का प्रयास करना चाहिए। स्वस्थ आहार और जीवन शैली इस समस्या का बेहतर उपचार है।

डॉक्टर मुएलमन के अनुसार ये दावा सिर्फ लक्षणों का उपचार करती हैं, असली समस्या का नहीं।

यौनांग उत्तेजन से जुडी और जानकारी।

फोटोग्राफी: अब्सोबोल्गिनुतेली, सी सी केलाइसेंसके तहत।

आपके अनुसार उन्नंत लिंग से जुडी समस्याओं का सबसेबड़ा कारण क्या है?

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Yeh samjh lijiye ki sex karne ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Iss baare mein aur yaha padh lo : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>