मेरी कहानी

यहाँ लव मैटर्स के पाठक अपने अनुभव लोगों से साझा करते हैं - दिल टूटने से लेकर एक नया रिश्ता जुड़ने तकI अपनी कहानियों को बेझिझक हमसे साझा करेंI 

Do you have a love story or a story in Hindi (Hindi kahani) to share? For any story in Hindi, please write to us below in the comment section. For more stories in Hindi (Hindi Kahaniyan), click here. 

 

All stories

'लड़को में ऐसा होता है'

दिल्ली के कुछ लड़को ने अपने इंस्टाग्राम ग्रुप पर लड़कियों के बारें में काफी अश्लील बातें करी थी जो कुछ सहपाठियो ने अब सोशल मीडिया पर लीक कर दी थी। यह खबर वैदेही के दिमाग से जा ही नहीं रही थी। 'पर लड़के ऐसा करते क्यों है?', वैदेही ने सिद्धार्थ से पूछा। 'अरे ये सब हँसी मज़ाक के लिए होता हैं। इसका मतलब ये थोड़ी ही कोई वाकई में ही ऐसा करता है!', सिद्धार्थ ने कहा। 'फिर दुनिया भर में फिर रेप और सेक्सुअल हर्रास्मेंट के इतने ज्यादा किस्से क्यों होते हैं?' 'कहीं तो नींव पड़ती होगी?'

जब बेड के नीचे पड़ा कॉन्डम मम्मी के हाथ लग गया

राघव ने यूज़ किया हुआ कॉन्डम पेपर में लपेट कर बेड के नीचे रख दिया। वह कमरे में लेटा हुआ था कि मम्मी कमरे की सफ़ाई करने आ गयीं। अचानक राघव की नज़र मम्मी के हाथ पर गयी। कॉन्डम वाला पेपर उनके हाथ में था। फिर क्या हुआ? राघव ने अपनी कहानी लव मैटर्स इंडिया को बताई...

जब अफ़साना ने मंगलसूत्र पहना!

‘दीदी, आप नहीं जानती कि इन दिनों हम पर क्या बीत रही है। कुछ लोगों की ग़लती का खामियाज़ा हम सभी को भुगतना पड़ रहा है'।अफसाना बिंदी और मंगलसूत्र पहनकर मुझसे अपनी मजदूरी लेने आई थी, तब उसने अपनी आपबीती सुनायी। कोरोना वायरस ने सिर्फ़ उनकी आजीविका ही नहीं बल्कि मानसकि शांति को भी छीन लिया है, निहारिका ने लव मैटर्स इंडिया के साथ एक बातचीत शेयर की।

'लॉकडाउन मुझे सागर तक वापस ले गया'

लॉकडाउन के दिनों में निकिता फिर से सागर में टकराई जो उसका बचपन से क्रश था। उसने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा करती हैं उन यादों की, जो उसके पास फिर से लौट आईं हैं।

मैंने उन्हें छुआ तक नहीं

पिछले 14 दिनों से समीर की तरफ़ के बिस्तर का खाली था जबकि वह मुश्किल से मुझसे 20 फीट की दूरी पर था, यह सोचते हुए अक्षरा का दिल टूट सा गया। वह क्या था जो उसे अपने पति को प्यार से बाँहों में भर लेने से रोक लेता था। उसने अपनी कहानी लव मैटर्स इंडिया से साझा की है।

‘खाना, बर्तन, झाड़ू, ऑफिस…मैं थक चुकी थी’

करन बर्तन साफ़ करने में मेरी मदद कर रहे थे, मेरा बेटा खाना बनाने में तो बेटी घर की साफ़-सफ़ाई में। जो सालों तक सिखाने और कहते रहने के बावज़ूद हमारे घर में नहीं हुआ, वो कुछ दिनों के लॉकडाउन में हो गया। कभी-कभी संकट की घड़ी हमारे लिए अच्छी साबित हो जाती है। वाणी ने लव मैटर्स इंडिया से अपनी कहानी शेयर की।

'स्काइप पर दिलवाले: कोरोना कलेश से हम ऐसे निपटे'

दो दिन में ही मुझे करन की बहुत याद आने लगी। हम दोनों व्हाट्सएप और फ़ोन पर चैट करते लेकिन तसल्ली नहीं मिल रही थी। फिर वह अपने घर जयपुर चला गया। वहां से वह हर समय बात नहीं कर पाता था। मेरे मम्मी-पापा ने मुझे बैंगलोर आने के लिए मना कर दिया क्योंकि फ्लाइट में भी कोरोना का डर था। मैं अपने फ्लैट में फंस गयी थी। साक्षी ने लव मैटर्स इंडिया से अपनी कहानी शेयर की।

मेरा बॉयफ्रेंड मेरे पैसे लेकर चंपत हो गया

अरुण ने स्नेहा से जो पैसे उधार मांगें थे, वह कोई छोटी रकम नहीं थी, इसके बावजूद स्नेहा उसे मना नहीं कर पायी। वह अरुण से बेहद प्यार करती थी और किसी भी तरह उसकी मदद करना चाहती थी। इसके लिए स्नेहा ने किसी और से पैसे उधार लेकर अरुण को दिया। लेकिन आगे जो हुआ उसने स्नेहा की ज़िंदगी बदल दी। उन्होंने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।

अब मुझ पर ऐसा कोई दबाव नहीं है !

मेरे नए काम की जगह ऐसी है जहाँ मैं अपने पूरे अस्तित्व के साथ शुरू से ही सहजता से काम कर पा रही हूँ। इसके लिए मैं भारत के पहले एलजीबीटी जॉब मेले राइज़ की शुक्रगुजार हूँ जिसकी वजह से मुझे ऐसी नौकरी मिली जहाँ मैं अपने पूरे वज़ूद के साथ आज़ादी से काम कर सकती हूँ। कुसुम ने अपनी कहानी लवमैटर्स इंडिया के साथ साझा की है।

मेरे ऑफिस में मेरे लिए ख़ास टॉयलेट भी है!

जब सोनल, एक ट्रांसवुमेन, बैंगलोर में शिफ्ट हुई और उन्होंने एक नई कंपनी में जॉब करना शुरू किआ, तो उन्हें क्या पता था कि उसका एचआर न केवल उनके रहने के लिए घर ढूंढने में मदद करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनके पास इस्तेमाल करने के लिए जेंडर न्यूट्रल बाथरूम हो। उन्होंने राइज (RISE) जॉब फेयर के माध्यम से एलजीबीटीक्यू संवेदनशील कार्यस्थल पर नौकरी हासिल की और लव मैटर्स के साथ अपनी कहानी साझा की।

मेरे कलीग ने मेरे ब्रेस्ट टच किये

माहिरा बहुत तनाव में है। उसके कलीग ने उसके ब्रेस्ट छूने की कोशिश की और इससे पहले भी वह कई बार जानबूझकर ऐसा करने की कोशिश कर चुका है। माहिरा को अपना काम बहुत पसंद है लेकिन इस घटना के बाद से वह किसी भी चीज़ पर फोकस नहीं कर पा रही है। ऐसी सिचुएशन में माहिरा क्या कर सकती है?

उसने कहा मेरी योनि बहुत छोटी है

ऋतिका प्रखर के साथ शादी होने के बाद अपनी सेक्स लाइफ़ को लेकर बहुत उत्साहित थी लेकिन उसे गहरा धक्का लगा जब प्रखर ने उससे कहा कि उसकी वेजाइना (योनि) उसके लिए बहुत छोटी है। ऋतिका ने अपनी कहानी लव मैटर्स इंडिया से साझा की है।