indian couple kiss
Shutterstock/FeyginFoto

हम किस क्यों करते हैं?

द्वारा Sarah Moses अप्रैल 3, 01:00 पूर्वान्ह
अपने रूमानी साथी को आप किस क्यों करना चाहते हैं? एक नयी रिसर्च लेकर सामने लेकर आई है कुछ चोंका देने वाले कारणI

चुम्बन एक सबसे आम रोमांटिक बर्ताव है। दरअसल एक रिसर्च के अनुसार यह दुनिया भर की 90 प्रतिशत संस्कृतियों का हिस्सा है। इसलिए आप शोधकर्ताओं से अपेक्षा कर सकते हैं कि वो इससे जुड़े तथ्यों का गहन अध्ययन करें कि आखिर क्यों सभी मनुष्य चुम्बन करते हैं। लेकिन है इसका उलटा चुम्बनों के बारे में ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में हम अभी भी अनिभज्ञ हैंI

अमरीका के एक शोधकर्ता समूह ने तय किया कि अब यह जानने का समय आ गया गई कि क्यों इंसान एक दुसरे के मुंह में मुँह डाल कर ये अजीब सी क्रिया करते हैं। वो इसके पीछे की वजह और ज़रूरत जानना चाहते थे। वो ये भी जानना चाहते थे कि चुम्बन के मामले में महिला और पुरुष एक दुसरे से किस तरह अलग हैं, और क्या उम्र, आपके व्यक्तित्व और रिश्ते में होने न होने का इस रूमानी बर्ताव पर कोई प्रभाव पड़ता है।

'मैं खुद को नहीं रोक सका'

अंततः उन्होंने 18 से 74 वर्ष की उम्र के 461 लोगों को एक प्रश्नावली भरने को कहा जिसका नाम था 'वाई किस'? कारणों की सूची को दो भागों में विभाजित किया गया, दानिका कुलिबेर्ट ने लव मैटर्स को बताया। पहले वो लोग थे, जिनके लिए ये एक महत्वकांशा का मुद्दा था और इसका रोमांस से कोई लेना देना नहीं थाI

'इनके कारण कुछ ऐसे थे, 'मुझे ऑफिस में प्रमोशन चाहिए था' या 'मुझे अपने माँ बाप के आदेश की अवहेलना करनी थी'। ये वो श्रेणी थी जिसमे चुम्बन के पीछे कोई खास वजह या महत्वकांशा थी, जो कि सकारत्मक नहीं थी जैसे कि, "मुझे उसको मज़ा चखाना है"I

दूसरी श्रेणी 'शारीरक सम्बन्ध' वाली थी। इनमे ' मूड बनाने के लिए' से लेकर 'उसे निर्वस्त्र देख कर मुझसे काबू नहीं हुआ" जैसे कारण थे।

मज़ा और लगाव

हिस्सा लेने वाले अधिकतर लोगों ने 16 की उम्र से पहले अपनी पहली रोमांटिक किस अनुभव कर ली थी। व्यस्क उम्र आने तक वो लगभग 20 लोगों के साथ चुम्बन कर चुके थे। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें चुम्बन 'बहुत' पसंद है।

तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि चुम्बन का सबसे लोकप्रिय और आम कारण 'शारीरिक संबंध' वाली श्रेणी था। औऱ इस कारण में महिला और पुरूष, दोनों का पहलू एक जैसा था।

मनचाही चीज़

वो कौन है जो चुम्बन रोमांटिक कारण के लिए नहीं बल्कि कुछ पाने के लिए करते हैं, महिला या पुरूष? पुरुष! उन्होंने चुम्बन के ऐसे कारणों के बारे में बताया जिनका रोमांस से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं था। जैसे कि,' मैं चाहता था कि मेरा इस व्यक्ति से पीछा छूट जाये' या 'मैं अपनी धाक जमाना चाहता था'।

पुरुष इस तरह के कारणों को लेकर चुम्बन के प्रति उत्साहित क्यों रहते हैं? 'सच कहूं तो असल में हमें भी यह तथ्य ठीक तरह से पता नही है। यदि अंदाज़ा लगाया जाये तो शायद इसका सम्बन्ध पुरुषों के इस बात को समाज के सामने सिद्ध करने से हो सकता है कि वो शारीरिक संबंधों की शुरुवात को नियंत्रित करते हैं।

चुम्बन के पांच मुख्य शारीरक सम्बन्ध कारण

1.मैं इस व्यक्ति को उसके प्रति, अपना लगाव दिखाना चाहता था।

2. इससे अच्छा महसूस होता है

3. मैं प्रेम प्रदर्शित करना चाहता था।

4. वो बेहद आकर्षक था।

5. मैं उस व्यक्ति के साथ जुड़ाव रखना चाहता था।

चुम्बन के पांच मुख्य उपलब्धि सम्बंधित कारण

1.मैं चाहता था कि लोग मुझ पर ध्यान दें

2.मैं अपने बारे में बेहतर महसूस करना चाहता था

3.मुझे यह करने के लिए बाध्य महसूस हुआ

4.मैं शक्तिशाली महसूस करना चाहता था

5.मैं अपनी चुंबन क्षमताओं के बारे में उत्सुक था

सन्दर्भ : इज़ किस जस्ट किस?: प्रेडिक्टिन्ग वरिएशन्स इन मोटिव्स फॉर रोमांटिक किसिंगI जॉर्नल ऑफ़ रिलेशनशिप्स रिसर्चI (2017)

इंटरव्यू विद डानिका कुलीबेरत

Persons in the picture are models. This article was first published on March 23, 2017. 

चुम्बन के बारे में और जानना चाहते हैं? हमारे फोरम का हिस्सा बनें!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>