how to masturbate a woman
Lisa A

महिला साथी का हस्तमैथुन: क्या करें और क्या नहीं

अपनी महिला साथी का हस्तमैथुन या योनि को ऊँगली से सहलाना उसे सेक्स का आनंद देने का बेहतरीन तरीका है। कौन कहता है की ओर्गास्म सिर्फ सम्भोग से ही किया जा सकता है?

असल में सेक्स सुखद एहसास तो बेशक है लेकिन अक्सर महिलाओं को ओर्गास्म के लिए हाथ और उँगलियों की ज़रूरत पड़ती है- वाकई! जी हाँ हाथ से किया उत्तेजन महिलाओं को सेक्स के चरम तक पहुँचाने का कारगर तरीका है। पेश हैं इस विषय में हमारी टिप्स।

 

क्या करें...

  • धीमी शुरुआत...
    सही मूड बनाइये. शुरुवात चुम्बन और स्पर्श से करें, उनके शरीर के हर संवेदनशील अंग्ग को महत्व दें। उनके मुह, गर्दन, स्तन, पेट और नितम्ब को हलके हलके चूमें, ताकि उनकी योनि में सही गीलापन और चिकनापन  हो सके।
  • हाथों का सही उपयोग करें... 
    यदि आपकी साथी की योनि में लुब्रिकेशन या तरावट हो चुकी है तो इसका अर्थ है अपने उनके दिमाग तो उत्तेजित कर दिया है। अब अगला नंबर उनके जनंगों में उत्तेजना लाने का है। अपनी उँगलियों को धीरे से उनकी योनि पर फिराइए। जानिए की वो उत्तेजित हैं या नहीं। यदि वो उत्तेजित हैं तो उनकी योनि में आप गीलापन महसूस कर पाएंगे। अब समय है क्लाइटोरिस की तलाश करने का- योनि के उपरी भाग में एक छोटा उभार, लगभग मटर के छोटे दाने के समान। इसे अपनी ऊँगली के गोल मूवमेंट के ज़रिये हलके से सहलाइए।
    आप उँगलियों की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं, अपने साथी के रिएक्शन के अनुसार। क्लाइटोरिस के आसपास आपकी उँगलियों के मूवमेंट से आपकी साथी को ओर्गास्म हो सकता है। आप एक या दो ऊँगली योनि के अन्दर डाल कर  जी-स्पॉट की तलाश भी कर सकते हैं। क्लाइटोरिस और जी-स्पॉट को एक साथ सहलाने से महिला को ओर्गास्म हो सकता है।
    यदि आपकी उँगलियों से आपकी साथी को ओर्गास्म हुआ है तो आप इसके तुरंत बाद अपने लिंग को योनि में डाल कर उसे दोहरा मज़ा दे सकते हैं। लेकिन उनके शरीर के संकेतों को जानिए। ये भी हो सकता है की वो इसके लिए तैयार न हों।
  • उनकी पसंद जानिए...
    उनसे पूछ कर देखिये की उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं। पूछने से आपको बेहतर आईडिया मिलेगा और आपको सिर्फ अंदाज़ा नहीं लगाना पड़ेगा।

क्या नहीं करें...

  • बॉडी लैंग्वेज को अनदेखा...
    जब आपके हाथ चल रहे हों तो साथ ही उनके शरीर के संकेतों को नज़रंदाज़ न करें। उनकी आहों पर ध्यान दें की उन्हें अच्छा लग रहा है या नहीं। क्या वो आपके हाथ को कहीं निर्देशित कर रही हैं। उनकी आँखों और चेहरे को देख अंदाज़ा लगाइए की उन्हें कितना मज़ा आ रहा है।
  • लुब्रिकेशन में हिचक...
    अलग-अलग महिलाएं उत्तेजित होने के लिए अलग-अलग समय ले सकती हैं। यदि आप योनि में ऊँगली डालेंगे जब उसमे गीलापन न हो तो संभव है की उन्हें तकलीफ या दर्द हो। तो ऐसे में लुब्रिकेंट के प्रयोग से बिलकुल मत झिझकिये।
  • उनकी पसंद आप तय न करें...
    हर महिला की पसंद  अलग हो सकती है.कुछ महिलाओं को क्लाइटोरिस को तेज़ी से रगड़ना अच्छा लगता है जबकि दूसरी महिलाओं  को सॉफ्ट छुअन ज्यादा सम्मोहित करती है। कुछ को ऊँगली योनि के अन्दर गहरायी तक पसंद है जबकि कुछ को ऊँगली योनि में डालना शायद पसंद ही न हो। कुछ को ओर्गास्म के तुरंत बाद फिर से ओर्गास्म हो सकता है जबकि कुछ को ओर्गास्म के बाद योनि में अत्यधिक संवेदना के कारन स्पर्श में असहज लग सकता है।
    ज़रूरी ये है की आप पिछले अनुभव और पोर्न वीडियोस के आधार पर या इन् टिप्स के अनुसार ही सब न करें। आपके साथी का शरीर और उनकी रिएक्शन सबसे सही तरीका है, ये जानने का की क्या करें और क्या नहीं करें!

 

फोटो: Lisa A

 

क्या आप भी इस लिस्ट में कोई ख़ास टिप जड़ना चाहेंगे? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>