condoms for fun
Shutterstock/PK Studio

कैसे बनाएं कंडोम के साथ सेक्स को बेहतर?

द्वारा Sarah अक्टूबर 16, 01:22 बजे
अमरीकी शोध के अनुसार कंडोम के साथ सेक्स को आनंददायक बनाने की कुंजी है - विविधता। 

यदि आपको लगता है की कंडोम से सेक्स का मज़ा कम हो जाता है तो आपको जानकर ख़ुशी होगी की ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे कंडोम के साथ भी सेक्स का लुत्फ़ कम नहीं होता।

यदि कंडोम के साथ आप सामान्य तरीके से सेक्स करेंगे तो आपको ज़रूर ऐसा महसूस होगा की काश कंडोम नहीं होता।

यदि साफ़ शब्दों में कहा जाये तो यदि किसी पुरुष को सेक्स के अलावा दूसरे तरीके से उत्तेजित किया जाये, जैसे की मुखमैथुन और हस्तमैथुन, तो उसके लिए इसके बाद का कंडोम के साथ का सेक्स अधिक आनंदमयी बन जाता है। इस तथ्य की पुष्टि एक अमेरिकी अध्यन में भी हुई है।

आरामदायक कंडोम

जिन पुरुषों पर अध्यन किया गया उन्होने अपने हर एक बार के सेक्स अनुभव को डायरी में लिखा। और इस से यह तथ्य उभर कर आया की कंडोम का आरामदायक होना बहुत आवश्यक है। तो बेहतर है की कई तरह के कंडोम आज़माए जायें और फिर उनमे से उस का चुनाव किया जाये जो सबसे आरामदायक हो। यह भी ज़रूरी है की कंडोम ठीक तरह से पहना जाये।

महिला का नज़रिया

ज़ाहिर सी बात है की असल सेक्स काफी महत्व रखता है। यह जितना गहरा और जितनी ज्यादा देर तक चल सके उतना ही आनंदायक होता है। और अगर चरम भी अच्छा हो तो क्या कहना!

लेकिन इसके साथ-साथ पुरुषों के लिए सेक्स तब और भी आनंद दायक होता है जब उनकी महिला साथी को भी पूरा मज़ा आ रहा हो। अगर उनकी साथी के लिए सेक्स असहज और कष्टदायक हो तो उनका मज़ा भी कम हो जाता है।

मज़ा किरकिरा

असल में पुरुषों को अपनी साथी को कंडोम से होने वाली परेशानी की फ़िक्र रहती है। समझा जाता है की जितना ज्यादा मज़ा महिला को मिलता है, पुरुष के लिए सेक्स का एहसास उतना ही बेहतर हो जाता है।

महिला के आनंद के अलावा सेक्स का मज़ा किरकिरा करने वाली वजह है लिंग का तना हुआ ना हो पाना या फिर लिंग को लेकर आत्मविश्वास की कमी।

कंडोम के बारे में और जानकारी

कंडोम खरीदने के बारे में और जानकारी

कंडोम पहनने के बारे में और जानकारी

पूरा पैकज

बढ़ती उम्र के साथ इस बात की अधिक सम्भावना है की पुरुष कंडोम के साथ सेक्स को आनंद दायक पाए। लेकिन शोधकर्ताओं की मानें तो इस बात का असल में उम्र और कंडोम, दोनों से कोई वास्ता नहीं है। बात सिर्फ इतनी है की समय के साथ अपने साथी के साथ एक सहजता आ जाती है जो की सेक्स को ज्यादा संतुष्ट बना देती है।

तो चर्चा का परिणाम यही है की सेक्स के आनंद को कम या ज़्यादा करने में सिर्फ कंडोम का ही योगदान नहीं है। आखिर यौन सुख एक पूरा पैकएज है।

यह लेख पहली बार 1 अगस्त 2012 को प्रकाशित हुआ था।
  
क्या कंडोम आपके सेक्स का मज़ा ख़राब कर देते हैं? यहाँ अपने विचार लिखिए या फेसबुक पर इस चर्चा में हिस्सा लीजिये।

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Vevek bete hastmaithun ka sharir par koi bura asar nahi hota hai, kamjori ke anya karan ho sakte hai, Bas apna dhyaan rakhiye - swasth rahiye aur yaad rakhiye ki hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>